बाबा बेंगा और नेस्रेदमस को कौन नहीं जानता है. सालों पहले दुनिया को अलविदा कह चुके इन भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणी आज भी सच होती हैं. 9/11 अटैक, चेरनोबिल आपदा, ब्रेक्सिट, साइबर अटैक्स, रूस-यूक्रेन जंग, यूरोप में आतंकवाद और क्लाइमेट चेंज पर बाबा बेंगा की भविष्यवाणी की आज भी चर्चा होती है, तो वहीं फ्रांसिस भविष्यवक्ता नेस्रेदमस की भी कई भविष्यवाणियां सच हुई हैं, जिसमें कोविड-19 महामारी (2020) महामारी एक हैं. इसी क्रम में भारत के प्रसिद्ध बाबा डॉ शिवयोगी राजेंद्र स्वामीजीकी भविष्यवाणी आई है. उन्होंने पूरी दुनिया को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है. चलिए जानते हैं.भारत के बाबा बेंगा के नाम से मशहूर डॉ. शिवयोगी राजेंद्र स्वामीजी ने 2026 के लिए भविष्यवाणी की है. उन्होंने बेलगाम में अपने भविष्यवाणी में कहा है कि अगला साल काफी चुनौतियों वाला रह सकता है. अगले साल दुनिया के कुछ हिस्से जलमग्न हो जाएंगे.
कोडी मठ संस्थान के डॉ. शिवयोगी राजेंद्र स्वामीजी की कई भविष्यवाणियां सच हुई हैं. धार्मिक प्रवचन देते हुए श्री कोडी श्री राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भविष्यवाणियां करते हैं. कोडी श्री इस आधुनिक दुनिया में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में भी लगातार चेतावनी देते रहते हैं. अब, जैसे-जैसे नया साल नजदीक आ रहा है, कोडी श्री ने 2026 के बारे में एक डराने वाली भविष्यवाणी की है.
कठिनाइयों वाला होगा 2026
कोडिश्री ने राजनीति के बारे में कई सनसनीखेज भविष्यवाणियां की हैं. अपने भविष्यवाणियों में उन्होंने बताया कि नया साल 2026 खुशियों से भरा होगा या कठिनाइयों का सिलसिला जारी रहेगा. बेलगाम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ज्योतिषीय भविष्यवाणी के अनुसार, एक को संक्रांति का फल मिलेगा और दूसरे को यज्ञदि का.
कोडिश्री ने अपने भविष्यवाणी में है कि उगादी के बाद बारिश, फसल, किसान और जमीन का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है. उन्होंने भविष्य का अनुमान लगाना मुश्किल बताते हुए उन्होंने एक भयानक भविष्यवाणी की है कि नया साल 2026 दुनिया के लिए कई कठिनाइयां लेकर आएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि साल 2026 में पूरी दुनिया तबाह हो जाएगी.
डूब जाएगी दुनिया
कोडी श्री ने भविष्यवाणी की है कि भारी बारिश और बाढ़ से 2026 में एक भीषण आपदा आएगी. कोडी श्री के भविष्यवाणी की मुताबिक साल 2026 में दुनिया का आठ प्रतिशत हिस्सा जलमग्न हो जाएगा. लोग त्राहिमाम करेंगे. उन्होंने कहा है कि इस घटना के बाद वे जल्द ही पूरी जानकारी देंगे.
कर्नाटक की गद्दी पर भविष्यवाणी
कर्नाटक में अभी कांग्रेस पार्टी की सरकार है. यहां कांग्रेस हलक में मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मारा मारी चल रही है. इसी पर कोडी श्री की भी भविष्यवाणी आया है. उन्होंने बेलगाम में सनसनीखेज भविष्यवाणियां करते हुए कहा कि हलुमाता समुदाय से सत्ता छीनना इतना आसान नहीं है, यह बहुत मुश्किल है. दरअसल, कोडी श्री स्वामीजी की ये भविष्यवाणी सिद्धारमैया के लिए है. उनका कहना है कि स्वयं सत्ता छोड़ देते हैं, तभी दूसरों को मौका मिलेगा.
क्या डीके का सपना मुख्यमंत्री बनना है?
स्वामीजी ने अप्रत्यक्ष रूप से कहा है कि जब तक सिद्धारमैया स्वयं सत्ता नहीं छोड़ देते, तब तक डीके शिवकुमार को सत्ता नहीं मिलेगी. कोडी श्री भविष्य ने यह सवाल उठाया है कि क्या मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे डीके शिवकुमार का सपना सच हो पाएगा.





