अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बड़ा गणपति- कृष्णपुरा रोड को हेरिटेज थीम पर जनभागीदारी से संवारेंगे

Share

इंदौर

एमजी रोड के चौड़ीकरण के साथ ही निगम यहां के व्यापारियों की मदद से पूरे मार्ग को हेरिटेज लुक देने में जुटा है। शनिवार को निगमायुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषव गुप्ता ने क्षेत्र के व्यापारी एसोसिएशन से बात की। निगमायुक्त ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बड़ा गणपति से कृष्णपुरा पुल तक विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को होने वाले सौंदर्यीकरण की भी जानकारी दी।

बताया कि हेरिटेज वॉक के तहत पूरे रोड की एक समान डिजाइन में दुकानों के साइन बोर्ड लगाने हैं। इसके लिए हेरिटेज थीम पर मिले छह ऑप्शन में से एक का चयन किया जाएगा। इसकी एक रिपोर्ट जल्द ही तैयार होगी। बैठक में बोर्ड की डिजाइन, बोर्ड का बैकग्राउंड, कलर आदि एक समान हो।

इस संबंध में व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी सकारात्मक बातचीत की। व्यापारियों ने कई सुझाव भी दिए। निगमायुक्त ने बताया कि इस रोड पर जितनी भी दुकानें हैं, उनका कलर, पैनल, साइन बोई, बिजली पोल भी एक समान ही लगेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें