अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 आज के ताजा समाचार:NCP में बड़ी फूट,शरद बोले- पार्टी मैंने बनाई, मैं इसका अध्यक्ष; श्रीलंका वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई,दिल्ली में मंदिर-मजार पर चला बुलडोजर

Share

महाराष्ट्र में सियासी उलफेटर हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। अजित पवार ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले ली है।शरद बोले- पार्टी मैंने बनाई, मैं इसका अध्यक्ष; श्रीलंका वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई देशभर के सभी राज्यों में मॉनसून पहुंच चुका है। ऐसे देश के कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड के लामबगड़ में पानी का जलस्तर बढ़ने और सड़क पर मलबा आने के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज तेलंगाना में मौजूद रहेंगे। आंध्र प्रदेश में देवी शाकंभरी को समर्पित तीन दिवसीय शाकंभरी महोत्सव विजयवाड़ा के कनकदुर्गा मंदिर में आज से शुरू हो गया है।

ज के प्रमुख इवेंट्स

  1. यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर लॉ एंड ऑर्डर मामलों की पार्लियामेंट्री कमेटी मीटिंग करेगी। इसमें UCC पर ड्राफ्ट तैयार कर रही लॉ कमीशन को भी बुलाया गया है। भाजपा सांसद सुशील मोदी की अध्यक्षता में 31 सांसद, कमेटी मेंबर्स इसमें शामिल होंगे।
  2. केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा के बीच पीएम मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे। ये बैठक दिल्ली के प्रगति मैदान में होगी।
  3. मणिपुर हिंसा, कुकी जनजाति ने आर्मी प्रोटेक्शन की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह कानून-व्यवस्था का मामला है। इस पर आज सुनवाई होगी।
  4. टेनिस के सबसे पुराने टूर्नामेंट विम्बलडन की शुरुआत होगी। इसका आयोजन इंग्लैंड क्लब लंदन में हो रहा है।

अजित पवार 5वीं बार महाराष्ट्र के डिप्टी CM बने; NCP के 8 विधायक भी मंत्री बने

NCP नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र के डिप्टी पद CM की शपथ ली। उनके साथ 8 विधायक भी शिंदे सरकार में मंत्री बने। अजित 5वीं बार महाराष्ट्र के डिप्टी CM बने हैं। उन्होंने NCP और सिंबल पर दावा किया है। वहीं NCP अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि मैंने पहले भी बगावत झेली है, मुझे चिंता नहीं। पार्टी मैंने बनाई है, मैं इसका अध्यक्ष हूं। शरद पवार के नेतृत्व में 5 जुलाई को पार्टी की मीटिंग बुलाई गई है। नवंबर 2019 में अजित पवार ने भाजपा सरकार में डिप्टी C पद की शपथ ली। सरकार केवल 80 घंटे चली थी।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए अगले साल अक्टूबर में चुनाव होने हैं। इसके छह महीने पहले आम चुनाव होंगे। अजित के सरकार में शामिल होने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे। NCP के फिलहाल 44 विधायक हैं, जिनमें अजित 40 विधायकों के साथ का दावा कर रहे हैं। राज्यसभा में NCP के 4 सांसद हैं।

मानसून ने 6 दिन पहले देश को कवर किया; गुजरात के 7 जिलों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2 जुलाई को राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों में भी पहुंच गया। इसी के साथ मानसून ने सामान्य तिथि 8 जुलाई से 6 दिन पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। गुजरात के 7 जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। जूनागढ़, कच्छ, जामनगर, वलसाड, मेहसाणा, सूरत और नवसारी में लोगों को रेस्क्यू करने के लिए SDRF और एयरफोर्स लगाई गई है।

आज मौसम विभाग ने बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 2 जुलाई तक देश में 180 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 166 मिमी ही हुई है। ये सामान्य से 8% कम है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 45% अधिक बारिश हुई है। दक्षिण भारत में 46% कम बारिश हुई है। मध्य भारत में 2% , जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में 17% कम बारिश हुई है।

IMD ने इस हफ्ते लगभग सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।

राज्यों की बात करें तो गुजरात में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश के चलते 10 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के जूनागढ़, कच्छ, जामनगर, वलसाड, मेहसाणा, सूरत और नवसारी जिले में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां SDRF और एयरफोर्स को रेस्क्यू और रिलीफ ऑपरेशन में लगाया गया है।

उत्तराखंड के लंबागढ़ में बद्रीनाथ हाईवे (NH 7) पिछले 13 घंटे से बंद है। खाचड़ा नाले में पानी बढ़ने के चलते इसे बंद किया गया है। हाईवे पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में टूरिस्ट फंसे हुए हैं।

ये हाईवे पिछले एक हफ्ते में तीसरी बार बंद हुआ है। इससे पहले यहां 29 जून और शनिवार सुबह लैंडस्लाइड की घटना हुई थी। जिसके बाद हाईवे कई घंटों तक बंद रहा था।

हिमाचल में पिछले एक हफ्ते में 24 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में एक ऑटो चालक की ड्रेनेज में गिरने से मौत हो गई। गुजरात समेत इन तीन राज्यों में 35 मौतें हो चुकी हैं।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड और तमिलनाडु।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: तेज बारिश वाले सभी राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी होगी। इनके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश में बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: कर्नाटक, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

गुजरात के वलसाड जिले में औरंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसका पानी निचले इलाकों में मौजूद घरों में घुस गया है।

गुजरात के वलसाड जिले में औरंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसका पानी निचले इलाकों में मौजूद घरों में घुस गया है।

असम में ब्रह्मपुत्र नदी के चलते बरपेटा जिले में बाढ़ आ गई है। नदी के बहाव से किनारों पर कटाव भी हो रहा है।

असम में ब्रह्मपुत्र नदी के चलते बरपेटा जिले में बाढ़ आ गई है। नदी के बहाव से किनारों पर कटाव भी हो रहा है।

गुजरात के बनासकांठा में शनिवार को बारिश के बाद जलभराव के चलते लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

गुजरात के बनासकांठा में शनिवार को बारिश के बाद जलभराव के चलते लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

बिहार के रोहतास में सोन नदी में 21 ट्रक फंसे हुए हैं। ट्रकों को निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया जा रहा है।

अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद सड़क धंस गई जिससे उसमें गहरा गड्ढा हो गया।

अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद सड़क धंस गई जिससे उसमें गहरा गड्ढा हो गया।

चमोली में शनिवार को लैंडस्लाइड होने के बाद ब्रदीनाथ हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

चमोली में शनिवार को लैंडस्लाइड होने के बाद ब्रदीनाथ हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

गुजरात के जूनागढ़ जिले में भारी बारिश के चलते एक छोटा पुल टूट गया।

गुजरात के जूनागढ़ जिले में भारी बारिश के चलते एक छोटा पुल टूट गया।

बरपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।

बरपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।


दिल्ली में मंदिर-मजार पर चला बुलडोजर; हनुमान जी की पूजा की, फिर अतिक्रमण हटवाया

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में CRPF और दिल्ली पुलिस की निगरानी में एक हनुमान मंदिर और मजार को हटाया गया। लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ी करने के ये कार्रवाई की। मंदिर हटाने से पहले एडिशनल DCP सुबोध गोस्वामी ने हनुमान जी की पूजा भी की। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी भी की गई।

 

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रविवार सुबह CRPF और दिल्ली पुलिस की निगरानी में एक हनुमान मंदिर और मजार को हटाया गया। सड़क चौड़ी करने के लिए राजधानी के PWD डिपार्टमेंट ने यह कार्रवाई की। मंदिर हटाने से पहले एडिशनल DCP सुबोध गोस्वामी ने हनुमान जी की पूजा भी की।

कार्रवाई का पहले विरोध हुआ था, जिसे देखते हुए सुरक्षाबलों को विशेष तौर पर तैनात किया गया था। इसके अलावा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी भी की गई।

पिछले हफ्ते पूर्वी दिल्ली के मंडावली में MCD ने शनि मंदिर के बाहर अवैध रेलिंग को तोड़ा था। कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प भी हुई थी। लोगों के विरोध को देखते हुए यहां CRPF तैनात करना पड़ा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस माइक से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती हुई नजर आई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस माइक से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती हुई नजर आई।

DCP बोले- धार्मिक मामलों की कमेटी ने लिया था फैसला
दिल्ली नॉर्थ-ईस्ट के DCP जॉय एन तिर्की ने बताया कि दिल्ली की धार्मिक मामलों की कमेटी ने भजनपुरा इलाके में एक हनुमान मंदिर और एक मजार को हटाने का फैसला लिया था। जिससे सहारनपुर हाईवे की रोड को चौड़ा किया जा सके। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों धार्मिक स्थलों को शांतिपूर्ण ढंग से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों स्ट्रक्चर आपसी सहमति से हटाए गए हैं। मंदिर के पुजारी ने खुद ही मूर्तियों को गाड़ी में रखा।

मंदिर-मजार हटाने की कार्रवाई को ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड किया गया।

मंदिर-मजार हटाने की कार्रवाई को ड्रोन कैमरे से रिकॉर्ड किया गया।

SDM बोले- 15 दिन का नोटिस दिया गया था
सीलमपुर के SDM शरत कुमार ने बताया कि भजनपुरा चौक पर एक हनुमान मंदिर और सड़क के बीच एक मजार थी। यह PWD की सड़क पर थे। इन्हें हटाने के लिए संबंधित लोगों को 15 दिन का नोटिस दिया गया था, जो 15 मई को खत्म हो गया। इसके बाद PWD ने अभियान चलाकर दोनों धार्मिक स्थलों को हटाया।

पुलिस की मौजूदगी में मंदिर की मूर्तियों को गाड़ी में रखा गया।

पुलिस की मौजूदगी में मंदिर की मूर्तियों को गाड़ी में रखा गया।

डबल डेकर फ्लाई-ओवर की वजह से हटाया गया
PWD के अधिकारियों के मुताबिक भजनपुरा में डबल डेकर फ्लाई-ओवर का निर्माण हो रहा है। इसमें ऊपर मेट्रो रूट और नीचे आम लोगों के लिए सड़क होगी। मंदिर और मजार की वजह से यहां हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, इसलिए इसे स्थानीय लोगों की सहमति के बाद हटाया गया।

AAP ने कहा- धार्मिक स्थलों को तोड़ना गलत
उधर, दिल्ली सरकार में PWD मिनिस्टर आतिशी ने इस कार्रवाई का विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- LG साहब, मैंने कुछ दिनों पहले आपको पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को तोड़ने का अपना फैसला वापस ले लें।

फिर भी आज आपके आदेश पर भजनपुरा में एक मंदिर तोड़ दिया गया। मेरा आपसे निवेदन है कि दिल्ली में मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को न तोड़ा जाए। इनसे लोगों की आस्था जुड़ी है।


फ्रांस में हिंसा के 5वें दिन 700 लोगों की गिरफ्तारी; प्रदर्शनकारियों का मेयर के घर पर हमला
फ्रांस में 17 साल के लड़के की पुलिस के हाथों हत्या के बाद हिंसा जारी है। 5वें दिन पुलिस ने 700 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। हिंसा वाले नेन्तेरे शहर में दंगाइयों ने मेयर के घर पर हमला कर दिया। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 फ्रांस की राजधानी पेरिस के सब-अर्बन एरिया नेन्तेरे में 27 जून को 17 साल के लड़के नाहेल को ट्रैफिक सिग्नल पर न रुकने के बाद पुलिस ने गोली मार दी थी। इसके बाद से हिंसा जारी है। देश भर में 40 हजार पुलिसकर्मी तैनात है। 1700 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से ज्यादातर प्रदर्शनकारी टीनएजर्स हैं। हिंसा की वदह से राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को जर्मनी दौरा टालना पड़ा है।

. श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया; 2 नवंबर को भारत से हो सकता है मुकाबला

1996 की वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। टीम ने क्वालिफायर में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। वह टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली 9वीं टीम है। वर्ल्ड कप में श्रीलंका और भारत का मुकाबला 2 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में हो सकता है। हालांकि फिक्स शेड्यूल क्वालिफायर खत्म होने के बाद ही तय होगा।

 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे। ऐसा पहली बार है, जब इंग्लैंड के अलावा किसी देश को वर्ल्ड कप के सभी मैचों की मेजबानी मिली है। इंग्लैंड अब तक 4 बार वर्ल्ड कप के सभी मैचों की मेजबानी कर चुका है। टूर्नामेंट के लिए 10 शहरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें पुणे, मुंबई, धर्मशाला, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, दिल्ली और चेन्नई शामिल हैं।

हाई कोर्ट 2000 रुपये के नोट वापस लेने के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को फैसला सुनाएगा

दिल्ली हाई कोर्ट 2,000 रुपये के नोट को वापस लेने के आरबीआई के फैसले को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सोमवार को अपना आदेश सुना सकता है। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने याचिकाकर्ता और आरबीआई के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद 30 मई को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। याचिकाकर्ता रजनीश भास्कर गुप्ता ने दलील दी है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की शक्ति नहीं है और केवल केंद्र ही इस संबंध में निर्णय ले सकता है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि आरबीआई के पास किसी भी मूल्य वर्ग के नोट को बंद करने का निर्देश देने की कोई स्वतंत्र शक्ति नहीं है और यह शक्ति आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 24 (2) के तहत केवल केंद्र के पास है।

मेरे साथ पहले भी ऐसा हो चुका है… भतीजे अजीत के पार्टी तोड़ने पर बोले शरद पवार

महाराष्ट्र में सबसे बड़े उलटफेर ने लोगों को चौंका दिया है। एनसीपी नेता जीत पवार अपने विधायकों के साथ आज शिंदे सरकार में शामिल हो गए। इससे सबसे बड़ा झटका एनसीपी प्रमुख शरद पवार को लगा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उस समय कुछ विधायकों ने मुझे फोन किया था। मेरे साथ पहले भी ऐसा हो चुका है। उस समय जो पार्टी के साथ गए थे वो चुनाव हार गए थे। शरद पवार ने कहा कि कल मैंने बैठक बुलाई है। एनसीपी किसकी है ये लोग तय करेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें