अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*चुनावी ज़रुरत के लिए अपराधियों को जमानत !*    

Share

-सुसंस्कृति परिहार 

भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को एक युवती के साथ गैंगरेप,उसके पिता की हत्या और रेप पीड़िता युवती को ख़त्म कर देने जैसे गंभीर अपराध के लिए जीवनपर्यंत सजा सुनाई गई थी किंतु कुछ दिनों पूर्व उसे सशर्त जमानत दे दी गई है। कहा जा रहा है सम्बंधित अपराधी बड़ा रसूखदार है तथा उसका यूपी के कई क्षेत्रों में दबदबा है इसका फायदा उत्तर प्रदेश चुनाव में लेने उसे जमानत दी गई है।

वैसे इस सरकार के लिए यह कोई नई बात नहीं है।ऐसे ही अपराधों का सरगना राम-रहीम चुनाव के दौरान लंबे लंबे समय पैरोल पर आता रहा है।बलात्कारी आजीवन कारावास भोग रहा आसाराम बापू को भी इसी तरह जमानत मिल जाती है। क्योंकि इनके भक्त भाजपा के वोटर हैं। लेकिन देश को मजबूत बनाने वाले पढ़ लिखे समझदार सोनम वांगचुक और शरजील जैसे कई जमानत से वंचित रहते हैं।ये वर्तमान सरकार की अपनी ज़रूरत और व्यवस्था को दर्शाता है आखिरकार यह सच है जैसे को तैसे की दरकार रहती ही है।

बहरहाल सेंगर के बाहर आने से रेप पीड़िता उसका परिवार और उसकी मां डरे हुए हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा और संरक्षण के लिए इंडिया गेट पर कड़कड़ाती ठंड में रात अनशन शुरू किया था जिसकी खबर लगते ही दिल्ली की जागरुक सरकार की पुलिस उन्हें जबरदस्ती पकड़ लिया और घसीटते हुए दिखे वे कहां ले गए पता नहीं है। उनके दर्द भरे वीडियो सोशल मीडिया पर हैं जिनको सुनकर एक संवेदनशील इंसान की आत्मा भी चीत्कार कर उठेगी।

क्या ऐसे मर्मान्तक मुद्दे पर भी हम सब चुप्पी साधे रह सकते हैं यदि नहीं तो पहल करें कि पीड़िता का परिवार सूरक्षित रह सके।इस परिवार ने अब तक जितनी जिल्लत सही है पिता की मौत देखी है और मौत के मुंह से पीड़िता बाहर आई है। वह अपने परिवार के साथ जैसे तैसे जीवन जी रही है।उस पर रहमदिली की ज़रुरत है। सेंगर को उस परिवार से पांच किलोमीटर दूर रहने की शर्त इस बीच रखी गई है।क्या इससे ये सब सुरक्षित हो पाएंगे।एक दबदबे वाला रसूखदार जिस की दरकार सरकार को है।उससे भला ये कैसे बच पाएंगे यह समझने की आवश्यकता है।

इस छोटी लेकिन महत्वपूर्ण दर्द भरी आवाज़ को सुना जाना चाहिए। क्योंकि उत्तर प्रदेश में दलित की आवाज़ योगी राज में नहीं सुनी जाती।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें