अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

“पूरी भाजपा की तय रणनीति का हिस्सा बिधूड़ी के शब्द”

Share

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को आरोप लगाया कि पूरी भाजपा लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अपने सांसद रमेश बिधूड़ी के साथ खड़ी है और इस तरह के शब्द केंद्र में सत्तारूढ़ दल की ‘‘तय रणनीति का हिस्सा’’ हैं।

विपक्षी दल चंद्रयान-3 की सफलता पर लोकसभा में बृहस्पतिवार को एक चर्चा के दौरान बिधूड़ी की आपत्तिजनक और साम्प्रदायिक टिप्पणी को लेकर उन्हें निलंबित करने सहित कठोरतम कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया है कि वह अपने सांसद को दंडित करने के बजाय बचाने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली सरकार में मंत्री भारद्वाज ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘जब रमेश बिधूड़ी उन घटिया शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे, तब उनके पीछे बैठे भाजपा के दो सांसद हंस रहे थे। जिस तरह से भाजपा के विभिन्न सांसद उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे एक चीज तो स्पष्ट है कि पूरी भाजपा उनके साथ खड़ी है और इस तरह के शब्द भाजपा की तय रणनीति का हिस्सा हैं।’’

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उनसे दानिश अली के बयानों की पड़ताल के लिए एक जांच समिति गठित करने का अनुरोध किया है। दुबे ने आरोप लगाया है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अत्यधिक आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसने बिधूड़ी को उकसाया।

दुबे ने बिधूड़ी की टिप्पणियों की भी निंदा करते हुए कहा कि एक सभ्य समाज इसे उचित नहीं ठहरा सकता और इसकी कितनी भी निंदा की जाए कम है।

भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला और हरनाथ सिंह यादव ने भी रविवार को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सदन में अली के आचरण पर सवाल उठाया और इसकी जांच की मांग की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें