छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. वहीं कई आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बलौदा बाजार कलेक्टर रहे दीपक सोनी को केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर भेजा गया है. इस कदम को सरकार की रणनीतिक प्रशासनिक कवायद माना जा रहा है. आगामी नीतियों की जारी करके और राजस्व प्रबंधन को लेकर सरकार का रुख बिल्कुल साफ है. इसी वजह से कई अफसरों को नए विभाग सौंपे गए हैं. इस बड़े फेरबदल में कई बड़े अधिकारियों को संवेदनशील विभागों की जिम्मेदारी दी गई है.
कुलदीप शर्मा को बनाया बलौदाबाजार का नया कलेक्टर
कुलदीप शर्मा (भाप्रसे 2014) को रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन से हटाकर कलेक्टर जिला बलौदा बाजार-भाटापारा पद पर पदस्थ किया गया है. वहीं, डॉ. सीआर प्रसन्ना (भाप्रसे 2006) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
तीर्थराज अग्रवाल को भी मिली अहम जिम्मेदारी
IAS तीर्थराज अग्रवाल को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का उपसचिव बनाया गया है. इसके अलावा उन्हें धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है. उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उक्त पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतन मान के समकक्ष घोषित किया गया है.
सौमिल रंजन चौबे को नवा रायपुर में कृषि विभाग के मंत्रालय में उप सचिव के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है.
वीरेंद्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, नारायणपुर के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है.
सुमित अग्रवाल को नगर पालिक निगम दुर्ग में आयुक्त के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है.
संदीप कुमार अग्रवाल को जिला पंचायत बिलासपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है.
छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन में नियुक्त हुए आशीष कुमार
आशीष कुमार टिकारिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया गया है. उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उक्त पद को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है.
ऋषभ कुमार पाराशर को उप सचिव, वित्त विभाग के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है.
तरुण कुमार किरण, जो वर्तमान में राज्य कर उपायुक्त, कार्यालय आयुक्त, राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ हैं. उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक जिला कोरबा में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कार्यालय कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है. उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है.
बलौदाबाजार कलेक्टर IAS दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है.






Add comment