अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*26 जनवरी से पहले पंजाब और दिल्ली को दहलाने की बड़ी खालिस्तानी साजिश बेनकाब,गणतंत्र दिवस पर 10 VIP को कत्ल करने का था प्लान*

Share

26 जनवरी से पहले पंजाब और दिल्ली को दहलाने की बड़ी खालिस्तानी साजिश बेनकाब हुई है. मोहाली SSOC ने BKI और KCF से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनके निशाने पर शिवसेना दफ्तर, हिंदू नेता और सरकारी इमारतें थीं. पाकिस्तान और यूके में बैठे आकाओं के इशारे पर ये संदिग्ध हैंड ग्रेनेड हमलों की फिराक में थे. मास्टरमाइंड कुलदीप सिंह इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं की भर्ती कर आतंकी नेटवर्क फैला रहा था.

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से ठीक पहले पंजाब और दिल्ली में आतंक फैलाने की एक खौफनाक साजिश को मोहाली स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने नाकाम कर दिया है. बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) जैसे प्रतिबंधित संगठनों के तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के साथ ही वह कच्चा चिट्ठा सामने आया है जो बताता है कि सरहद पार बैठा पाकिस्तान और यूके में छिपे खालिस्तानी आका भारत के माहौल को खराब करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं. आतंकियों का प्लान हैंड ग्रेनेड से हिंदू नेताओं और सरकारी इमारतों को निशाना बनाने का था लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी ने इस ‘खालिस्तानी साये’ को वक्त रहते छंटने पर मजबूर कर दिया.

आतंकी साजिश के तीन चेहरे और उनका ‘मिशन तबाही’
मोहाली SSOC और काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना ने एक संयुक्त ऑपरेशन में तीन संदिग्धों—कुलदीप सिंह, अवतार सिंह और करणवीर को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी के साथ ही वह चेन टूट गई है जो पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा और यूके में छिपे आतंकी कुलवंत सिंह उर्फ कांता (मान सिंह) से जुड़ी थी. टारगेट किलिंग और हैंड ग्रेनेड हमला: जांच में पता चला है कि इन आतंकियों के निशाने पर पंजाब शिवसेना के दफ्तर, प्रमुख हिंदू नेता और पंजाब की महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें थीं. इसके अलावा, 10 ऐसे रसूखदार लोग भी इनके रडार पर थे जिन्हें पंजाब पुलिस की सुरक्षा मिली हुई थी.

· हथियारों की बरामदगी: लुधियाना से पकड़े गए आरोपियों के पास से 9 एमएम की पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. ये आरोपी विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर न केवल रेकी कर रहे थे, बल्कि हमले के लिए ग्राउंडवर्क भी तैयार कर चुके थे.

कुलदीप सिंह: सोशल मीडिया का ‘टैलेंट स्पॉटर’ और मास्टरमाइंड
इस पूरी साजिश की सबसे चौंकाने वाली कड़ी जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार हुआ कुलदीप सिंह उर्फ काला है. 31 वर्षीय कुलदीप हरियाणा के सफीदों का रहने वाला है, इस संगठन के लिए ‘टैलेंट स्पॉटर’ का काम कर रहा था.

· इंस्टाग्राम से भर्ती: कुलदीप ने इंस्टाग्राम (Virk_kuldeep_605) और व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकी संगठनों से जोड़ने का जाल बिछाया था. वह मान सिंह के सीधे संपर्क में था और केसीएफ की विचारधारा को फैला रहा था.

· डिजिटल फुटप्रिंट्स: सुरक्षा एजेंसियों को कुलदीप के मोबाइल से कई ऐसे वीडियो मिले हैं जो रेकी से संबंधित थे. वह व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाता था, लोगों को जोड़ता था और पकड़े जाने के डर से 20-25 दिनों के भीतर ग्रुप डिलीट कर देता था.

आतंकी नेटवर्क के 7 मुख्य पॉइंट्स
1. 26 जनवरी को दहलाने की थी तैयारी: आतंकी संगठनों BKI और KCF ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पंजाब और दिल्ली के माहौल को बिगाड़ने के लिए हैंड ग्रेनेड हमलों की विस्तृत योजना बनाई थी.

2. पाकिस्तान-यूके कनेक्शन का खुलासा: गिरफ्तार संदिग्ध सीधे तौर पर पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा और यूके/जर्मनी में छिपे कुलवंत सिंह उर्फ कांता के इशारों पर काम कर रहे थे.

3. हिंदू संगठनों के दफ्तर थे रडार पर: जांच में सामने आया है कि पंजाब शिवसेना के दफ्तरों और प्रमुख हिंदू नेताओं की हत्या कर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की साजिश रची गई थी.

4. सरकारी इमारतों की रेकी पूरी: लुधियाना के सरकारी और प्रमुख कार्यालयों की वीडियोग्राफी और रेकी इन संदिग्धों द्वारा पहले ही की जा चुकी थी, जिसके साक्ष्य मोबाइल से बरामद हुए हैं.

5. सोशल मीडिया बना भर्ती का अड्डा: कुलदीप सिंह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए युवाओं को भर्ती कर रहा था. वह मान सिंह द्वारा भेजे गए व्यक्तियों की पहचान सत्यापित करने का काम भी करता था.

6. वीआईपी सुरक्षा वाले लोग निशाने पर: पुलिस सुरक्षा प्राप्त 10 प्रमुख व्यक्तियों की पहचान की गई थी, जिन पर हमले का जिम्मा इन आतंकियों को सौंपा गया था.

7. एसएसओसी और इंटेलिजेंस का सफल ऑपरेशन: मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब तक छापेमारी कर इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें