अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अवंतिका गैस में बड़ा घोटाला:तकनीकी खराबी बताकर अवंतिका स्टेशन से करोड़ों रुपए की गैस बेची

Share

इंदौर

एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) और गैल (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के संयुक्त उपक्रम अवंतिका गैस में बड़ा घोटाला सामने आया है। कंपनी के पीथमपुर स्थित स्टेशन से कुछ कर्मचारियों ने तकनीकी खराबी बताकर करोड़ों की गैस बेच दी। ऑडिट में जब गड़बड़ी का खुलासा हुआ तो बजाय कानूनी कार्रवाई के अफसरों ने दो लोगों से इस्तीफा लेकर ही उन्हें छोड़ दिया।

अवंतिका गैस द्वारा पीथमपुर के उद्योगों में पाइपलाइन के माध्यम से कई कंपनियों में सीएनजी सप्लाय की जाती है। सूत्रों का कहना है कि तत्कालीन चीफ मैनेजर सहित कुछ लोगों ने तकनीकी खराबी बताकर गैस बाजार में बेचना शुरू कर दिया। लगभग एक-डेढ़ साल तक यह चलता रहा, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। गैल के नियमानुसार 2% तक ट्रांसमिशन लॉस सामान्य माना जाता है।

सूत्रों का कहना है कि चोरी को छुपाने के लिए इंदौर-पीथमपुर दोनों का लॉस मिलाकर बताया गया। दिल्ली से आए इंजीनियर ने जब प्लांट चेक किया ताे मालूम हुआ कि वहां कोई खराबी नहीं है। गैस की चाेरी साबित हो गई। इसके बाद कंपनी ने चीफ मैनेजर कुमार अभिषेक व गिरिराज का इस्तीफा लिया। कॉन्ट्रेक्टर के कुछ कर्मचारियों की भी छुट्‌टी कर दी गई।

सीधी बात
अनुपम मुखोपाध्याय, एमडी अवंतिका गैस

कर्मचारी ने गड़बड़ी की थी, उसने कबूल भी किया इसलिए हटा दिया

स्टेशन से करोड़ों की गैस बेच दी गई?
– वहां हमारी महीने की सेल 70-75 लाख के आसपास है। छोटी कंपनी है। कुछ हजार या लाख की गड़बड़ी हुई है। करोड़ों का मामला नहीं है।

सिर्फ इस्तीफा लेकर ही छोड़ दिया?
– दो कर्मचारियों ने गड़बड़ी की थी। पूछताछ में उन्होंने कबूल की इसलिए उन्हें हटा दिया। कॉन्ट्रेक्टर के कुछ कर्मचारी भी हटाए गए हैं।

कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
– हमारे यहां दो तरह के लॉस होते हैं, एक तकनीकी कारण से, दूसरा लोगों की गड़बड़ी से। नॉर्म्स के अनुसार 2% लॉस सामान्य होता है। गड़बड़ी पकड़ पाना आसान नहीं है।

ऑडिट में गड़बड़ी साबित हुई है?
– दिल्ली से इंजीनियर भी यह नहीं बता पाए कि कितनी गैस तकनीकी कारण से गई और कितनी इन्होंने गड़बड़ी की है।

एक-डेढ़ साल से गड़बड़ी चल रही थी?
– ये कह पाना मुश्किल है कि कब से ये चल रहा था। पांच माह से हमारी सेल लगभग समान है।

गड़बड़ी की होती तो कंपनी कानूनी कार्रवाई करती

मैंने कुछ पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दिया है। यदि गड़बड़ी होती तो कंपनी मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
-कुमार अभिषेक, पूर्व चीफ मैनेजर (जिनसे इस्तीफा लिया है)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें