अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बिहार चुनाव 2025:इन 10 उम्मीदवारों की हार-जीत से बदल सकता है सियासी समीकरण

Share

बिहार चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मैथिली ठाकुर, अनंत सिंह, सम्राट चौधरी, ओसामा शहाब, खेसारी लाल यादव समेत कई चर्चित चेहरे मैदान में हैं.

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से मैदान में हैं. उनके मुकाबले इस बार भी बीजेपी के सतीश कुमार और जन सुराज के चंचल कुमार चुनाव लड़ रहे हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने इसी सीट से 97,404 वोट पाकर 38,174 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी.

तेज प्रताप यादव इस बार महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.<br />2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने हसनपुर सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी. इस बार महुआ सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है. तेज प्रताप यादव, आरजेडी उम्मीदवार मुकेश रोशन और लोक जनशक्ति पार्टी के संजय कुमार सिंह के बीच.

इस बार दरभंगा के अलीनगर सीट से बीजेपी ने मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है, जबकि आरजेडी ने बिनोद मिश्रा को टिकट दिया है.<br />2020 के विधानसभा चुनाव में अलीनगर से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मिश्री लाल यादव ने जीत हासिल की थी. उन्होंने 61,082 वोट पाकर आरजेडी के बिनोद मिश्रा को 3,101 वोटों के अंतर से हराया था.

मोकामा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. एनडीए ने यहां से बाहुबली नेता अनंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है. पिछले हफ्ते ही दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. पिछली बार अनंत सिंह ने 35 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. इस बार उनके सामने सूरजभान सिंह की पत्नी मैदान में हैं.

2025 बिहार चुनावों में पटना कुम्हरार विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रोफेसर के.सी. सिन्हा हैं. वह एक प्रसिद्ध गणितज्ञ और नालंदा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति (Vice-Chancellor) हैं. 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में, पटना कुम्हरार सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अरुण कुमार सिन्हा ने जीती थी.

बिहार चुनाव के पहले चरण में तारापुर विधानसभा सीट सुर्खियों में है. यह सीट उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कारण राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है. यहां मुकाबला जेडीयू, बीजेपी और आरजेडी के बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है. इस बार बीजेपी की ओर से उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मैदान में हैं, जबकि आरजेडी ने अरुण कुमार पर भरोसा जताया है. वहीं, जन सुराज पार्टी से संतोष कुमार सिंह और जनशक्ति जनता दल से सुखदेव यादव चुनावी रण में हैं.

बीजेपी के रामकृपाल यादव इस बार दानापुर से चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि आरजेडी की तरफ से रीतलाल यादव चुनाव लड़ रहे हैं. फिलहाल वो जेल में है.

लालगंज विधानसभा सीट पर चुनावी माहौल गरम है. इस सीट पर आरजेडी (RJD) की तरफ से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी, लंदन से पढ़ी शिवानी शुक्ला और बीजेपी (BJP) के मौजूदा विधायक संजय कुमार सिंह आमने-सामने हैं.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने दिवंगत बाहुबली मोहम्मद शाहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को रघुनाथपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है. पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक हरी शंकर यादव का टिकट काटकर 30 साल के ओसामा पर भरोसा जताया है.

खेसारी लाल यादव इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट से महागठबंधन के तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके मुख्य विरोधी हैं..छोटी कुमारी (BJP) – एनडीए की उम्मीदवार. राखी गुप्ता – भाजपा की पूर्व मेयर, जो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें