अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

वोटर ID को आधार कार्ड से जोड़ने वाला बिल लोकसभा में पास,सड़कों की तुलना गाल से करने पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?

Share

नई दिल्ली

चुनाव कानून संशोधन विधेयक, 2021 सोमवार को लोकसभा में पास हो गया। बिल में वोटर लिस्ट में दोहराव और फर्जी मतदान रोकने के लिए वोटर ID और लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ने का प्रावधान है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले हफ्ते बुधवार को चुनाव सुधारों से जुड़े इस विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी थी।

कानून मंत्री किरण रिजिजू ने बिल को लोकसभा में पेश किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों ने इसका विरोध करने को लेकर जो तर्क दिया, वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत तरीके से पेश करने का प्रयास है। यह बिल SC के फैसले के हिसाब से ही है।

लोकसभा में ब‍िल पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा क‍ि आधार एक 12 अंकीय विशिष्ट पहचान संख्या हैं, जिसमें नागरिकों की बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय जानकारी शामिल है। आधार केवल निवास का प्रमाण होना चाहिए, यह नागरिकता का प्रमाण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर आप वोटर्स से आधार मांग रहे हैं तो आपको केवल एक दस्तावेज मिलेगा, जो नागरिकता नहीं बल्कि उसका निवास बताता है। ऐसा करके आप संभावित रूप से गैर-नागरिकों को भी मतदान का अधिकार दे रहे हैं।

परिसीमन आयोग का प्रस्ताव- जम्मू में 6 और कश्मीर घाटी में 1 विधानसभा सीट बढ़े
जम्मू और कश्मीर के लिए बने परिसीमन पैनल ने जम्मू में 6 और कश्मीर घाटी में 1 और विधानसभा सीट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इससे जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें हो जाएंगी। ST के लिए 9 सीटें और SC के लिए 7 सीटें रिजर्व रखी जाएंगी। वहीं, POK के लिए 24 सीटें रिजर्व होंगी। एसोसिएट मेंबर्स ने 31 दिसंबर 2021 तक इस पर सुझाव मांगे हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अरमान कोहली की जमानत याचिका खारिज की
बॉम्बे हाईकोर्ट ने ड्रग तस्करी मामले में एक्टर अरमान कोहली को जमानत देने से इनकार कर दिया। अरमान को 1.3 ग्राम कोकीन की जब्ती के बाद अगस्त 2021 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया था। 25 अक्टूबर को अरमान की तरफ से जमानत याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

विपक्ष ने 12 सांसदों के निलंबन पर केंद्र की मीटिंग का बहिष्कार किया

केंद्र सरकार की ओर से बुलाई गई बैठक का विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया है। यह बैठक संसद की कार्यवाही में बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए बुलाई गई थी। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सिर्फ 4 पार्टियों को बुलाकर अगर विपक्ष के सभी नेताओं को नहीं बुलाएंगे तो क्या संदेश जाएगा? ये विपक्षी दलों की एकजुटता को तोड़ने की साजिश है। हमने पत्र लिखा है कि सर्वदलीय बैठक बुलाओ।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि निलंबित सांसदों का मुद्दा है इसलिए हम निलंबित नेताओं की पा​र्टियों के साथ बात करके हल निकालना चाहते थे। आप संविधान दिवस का बायकॉट करते हैं, लोग आपको ही बायकॉट कर रहे हैं अब तो समझ लो। बायकॉट करने की ये क्या नई परंपरा है।

केरल में SDPI नेता की हत्या केस में RSS के 2 कार्यकर्ता गिरफ्तार
केरल के अलापुझा में SDPI नेता KS शान की हत्या के मामले में RSS के दो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है। ये दोनों प्लानिंग और साजिश में शामिल थे। केरल पुलिस ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त सुराग हैं और हम जल्द ही दोषियों की पहचान करेंगे।

वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बीते कई सालों में भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं की बड़े पैमाने पर हत्या हुई है, 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि केरल की सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। भाजपा का संगठन नहीं बढ़े, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है, राज्य सरकार इसको देखे और इस पर सही से जांच हो व दोषी को पकड़ा जाए।

हरियाणा में पत्नी-बच्चों की हत्या करके खुदकुशी का मामला
हरियाणा में हिसार जिले में पर्यावरण प्रेमी के नाम से मशहूर रमेश ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या करके खुदकुशी कर ली है। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मृतक रमेश लोगों के घरों में घुसे सांप, जहरीले जानवर, बिच्छू, जंगली छिपकलियों को पकड़कर जंगल में छोड़ता था। इस काम के लिए वह पैसे नहीं लेता था, लेकिन अब उसके द्वारा उठाए गए कदम से सभी हैरान हैं। 

सड़कों की तुलना गाल से करने पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गुलाबराव पाटिल के सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गाल से करने पर हेमा मालिनी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि ये ट्रेंड कुछ साल पहले लालू जी ने शुरू किया था, इसलिए सब लोगों ने इसे इस्तेमाल किया। अगर सामान्य लोग ऐसा बोलें तो समझ आता है लेकिन अगर संसद के सदस्य ऐसा बोले तो ये ठीक नहीं है।

अनिल विज बोले- केजरीवाल एक भटकी हुई आत्मा

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भटकी हुई आत्मा बताया है। उन्होंने कहा, “केजरीवाल एक भटकी हुई आत्मा हैं और वो लोगों को भटकाते हैं। पंजाब में BJP का अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन हुआ है, ये पूरे पंजाब में परचम लहराएगा। कांग्रेस और अकाली दल का करतब लोग देख चुके हैं, अब लोग देश में पीएम मोदी का विजन मान रहे हैं।”

राहुल बोले- हम लद्दाख के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज फिर केंद्र सरकार पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम लखीमपुर खीरी मामले पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। राहुल ने कहा कि हम लद्दाख के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं। मैं लद्दाख के लोगों से कहना चाहता हूं कि आप डरिए नहीं, आपका हक आपको मिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि संसद चलाना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए। लोकतंत्र पर लगातार हमला हो रहा है।

टेनी के इस्तीफे को लेकर मार्च निकालेंगे विपक्षी सांसद
गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसद मंगलवार दोपहर 12:30 बजे संसद में गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च निकालेंगे। वहीं, विपक्ष के हंगामे के चलते आज राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।

विपक्ष से बैक-डोर बातचीत की तैयारी में केंद्र
संसद के शीतकालीन सत्र में बने गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार विपक्ष से बैक-चैनल से बातचीत करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बयानों से इसके संकेत मिले हैं। राज्यसभा के 12 सांसदों का निलंबन समाप्त करने को लेकर विपक्ष अड़ा हुआ है। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने भी इस मामले को बातचीत से सुलझाने की सलाह दी है।

गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन दिखा, फायरिंग करने पर पाकिस्तान की ओर मुड़ा
अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास गुरदासपुर सेक्टर में एक ड्रोन देखा गया। पेट्रोलिंग टीम ने आवाज सुनी तो BSF कर्मियों ने 5 राउंड फायरिंग की, लेकिन वह पाकिस्तान की तरफ वापस चला गया। BSF के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 12:30 बजे की है।

सेंसेक्स 1,100 पॉइंट्स टूटकर 55,907 पर पहुंचा

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन आज भारी गिरावट है। सेंसेक्स 1,100 पॉइंट्स टूटकर 55,907 पर पहुंच गया है। इस वजह से पहले ही 60 सेकेंड में मार्केट कैप 5.53 लाख करोड़ रुपए घटकर 253.94 लाख करोड़ पर आ गया है। शुक्रवार को यह 259.47 लाख करोड़ रुपए था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 494 पॉइंट्स टूटकर 56,517 पर खुला था। हालांकि इसने पहले ही मिनट में 56,104 का निचला स्तर भी बना लिया।

गुजरात में 400 करोड़ रुपए की हेरोइन ला रही पाकिस्तानी नाव पकड़ाई
इंडियन कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली नाव से 400 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की है। अल हुसैनी नाम की इस नाव से 77 किलो हेरोइन के साथ चालक दल के 6 लोगों को पकड़ा गया है। यह नाव भारतीय समुद्री सीमा में घुसी थी। कोस्ट गार्ड ने गुजरात ATS के साथ मिलकर इसे घेरने के लिए ऑपरेशन चलाया। फिलहाल पाकिस्तानी फिशिंग बोट के क्रू से पूछताछ की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें