भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक गणेश मालवीय ने जिला संयोजकों की घोषणा की है। इसमें अशोक सिंह कुशवाह भिण्ड, ओमप्रकाश ठगेले मुरैना, राधाकांत अग्रवाल दतिया, ग्वालियर ग्रामीण शांतिशरण गौतम, श्योपुर श्री कमल किशोर धाकड़, शिवपुरी अनुराग अष्ठाना, गुना देवेन्द्र गुप्ता, अशोकनगर प्रताप भान सिंह यादव, सागर डॉ. अनिल तिवारी, निवाड़ी सुरेन्द्र दुबे नूना, छतरपुर जयराम चतुर्वेदी, दमोह राजा भैया, पन्ना रामलाल लखेरा, रीवा रीतेश मिश्रा, सतना राजेश द्विवेदी, सीधी विनय सिंह चौहान, सिंगरौली नरेश शाह, शहडोल राजाराम पाण्डेय, अनुपपूर जीवनलाल साहू, उमरिया आशुतोष अग्रवाल, जबलपुर नगर पवन तिवारी, जबलपुर ग्रामीण डॉ. प्रहलाद पटेल, कटनी आशीष गुप्ता, डिंडोरी राजेन्द्र पाठक, मंडला बिजेन्द्र सिंह कोकडिया, बालाघाट डॉ. योगेन्द्र निर्मल, सिवनी राजेश डेहरिया, नरसिंहपुर राजीव राय एवं मनोज चौरे को छिंदवाडा का जिला संयोजक नियुक्त किया है। इसी प्रकार मुकेश सराठे नर्मदापुरम, हरदा भागवत सिंह राजपूत, बैतूल बसंत बाबा माकोडे, विदिशा दिनेश सोनी, सीहोर भूपेन्द्र सिंह सिसौदिया, इंदौर नगर अजय सेंगर, इंदौर ग्रामीण महेन्द्र ठाकुर, खण्डवा हरीश कोटवाले, बुरहानपुर दिलीप श्रॉफ, खरगौन मनीष गुजराथी, अलीराजपुर राकेश अग्रवाल, झाबुआ दीपेश सकलेचा बबलू, धार राकेश पाटीदार, बडवानी सुभाष पटेल, उज्जैन ग्रामीण डॉ. भगवतीप्रसाद जोशी, शाजापुर प्रभु सिंह राजपूत, आगर प्रदीप सोनी, देवास बजरंग बेरवा, रतलाम प्रवीण सोनी एवं गणपत सिंह आंजना को मंदसौर जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया है।
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बोले- मेरी पार्टी के नेता मुझे बड़ा नेता नहीं मानते
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी के नेता उन्हें बड़ा नेता नहीं मानते। सिंह ने BJP पर निशाना साधते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, मेरे पुतले जलाए गए, धन्यवाद करता हूं। इसके बाद कम से कम BJP नेताओं के समकक्ष मुझे मेरी पार्टी में माना जाने लगा है। बता दें, भिंड में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष ने रानी कमलापति पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जो नाम हमने सुने नहीं, उनको ढूंढ – ढूंढ कर उनका नाम स्थापित कर रहे हैं। इसके विरोध में ही BJP ने उनके पुतले जलाए थे।
कार एक्सीडेंट में छिंदवाड़ा के संत कनक बिहारी का निधन
नरसिंहपुर में कार एक्सीडेंट में संत कनक बिहारी दास जी महाराज का निधन हो गया। सोमवार सुबह हादसे में उनके शिष्य की भी मौत हुई है। संत नरसिंहपुर से छिंदवाड़ा आश्रम जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। महाराज अगले साल अयोध्या में 9009 कुंडीय यज्ञ का आयोजन करने वाले थे। 2021 में कनक बिहारी दास जी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को 1 करोड़ 11 लाख का चेक समर्पित किया था।
गुरुदेव कनक बिहारी दास जी महाराज छिंदवाड़ा आश्रम जा रहे थे। नरसिंहपुर जिले में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
भोपाल में बाइक सवार परिवार को डंपर ने कुचला, देवर-भाभी की मौत, बच्ची घायल
भोपाल के रातीबड़ इलाके में बाइक सवार परिवार को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई। एक बच्ची घायल है। पुलिस डंपर की तलाश में जुटी है। रातीबड़ थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने बताया कि बरखेड़ी निवासी धनसिंह अपनी भाभी पुष्पा, बेटी को बाइक से लेकर डीपीएस स्कूल के पीछे काम करने आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में धनसिंह और पुष्पा की मौत हो गई। धनसिंह की बच्ची घायल है।
कमलनाथ बोले, कांग्रेस सरकार बनी तो सेन आयोग का गठन करेंगे
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घोषणा करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी तो सेन आयोग का गठन किया जाएगा। सेन महाराज के जन्मस्थल बांधवगढ़ में उनका स्मारक बनाया जाएगा। उन्होंने भोपाल के पीएनटी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। पूर्व CM कमलनाथ औद दिग्विजय सिंह आज पीएनटी चौराहे पर सेन महाराज की जयंती पर हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। सेन महाराज की प्रतिमा पर कमलनाथ ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस पार्षद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।





