अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

BJP प्रत्याशी सोनकर ने वायरल मैसेज को साजिश और फर्जी करार दिया

Share

सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी सांवेर सीट के संबंध में पूर्व प्रत्याशी रहे राजेश सोनकर का एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसने BJP समेत कई नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं। दरअसल, सोनकर को पार्टी ने सांवेर SC सीट की जगह सोनकच्छ SC से टिकट दिया है। यह सीट कांग्रेस विधायक सज्जनसिंह वर्मा की है। उनके सोनकच्छ जाने से सांवेर सीट सिलावट के लिए सेफ मानी जा रही थी। इसी बीच सोनकर के हवाले से यह मैसेज वायरल हो रहा है कि ‘कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट को सोनकच्छ से चुनाव लड़ाओ क्योंकि वे तो प्रदेश के नेता हैं। मुझे जबरदस्ती वहां भेज दिया है।’

इस वायरल मैसेज के बाद सोनकर से ही पूछा कि इसका सच क्या है? उन्होंने कहा कि ‘मैंने पार्टी फोरम पर यह कभी नहीं कहा कि तुलसी सिलावट को सोनकच्छ से चुनाव लड़ाओ। वैसे भी सोनकच्छ विधायक सज्जनसिंह वर्मा कांग्रेस के लिए दिग्गज होंगे, जनता के लिए कभी नहीं रहे। जनता के साथ कांग्रेसी भी उनसे त्रस्त हैं। वहां का विकास तक पिछड़ा हुआ है।’

उस वायरल मैसेज का स्क्रीन शॉट देखिए, जिसे सोनकर के हवाले से वायरल किया जा रहा है..

दैनिक भास्कर ने इसी मैसेज के संबंध में सोनकर से विस्तार से बात की। उन्होंने इसे साजिश और फर्जी करार दिया है।

इसी मैसेज के संबंध में सोनकर से विस्तार से बात की। उन्होंने इसे साजिश और फर्जी करार दिया है।

Q.सज्जन सिंह वर्मा को कितनी बड़ी चुनौती मानते हैं?

जवाब- सज्जन सिंह वर्मा कांग्रेस सिर्फ के लिए दिग्गज नेता हो सकते हैं। वे ना तो जनता के लिए दिग्गज हैं और ना ही समाज के लिए। सज्जन सिंह वर्मा की उदासीनता के कारण प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आज तक सोनकच्छ की जनता को नहीं मिला इसलिए वे खुद अपनी कॉलर खड़ी करके अपने आप को दिग्गजों में गिनते रहे। हकीकत यह है कि सोनकच्छ की जनता उनसे छुटकारा पाना चाहती है।

Q.सोनकच्छ में आपका विरोध हो रहा है, स्थानीय की मांग है। विधानसभा चुनाव की राह आसान होगी?

जवाब- राजेश सोनकर बहुत छोटा सा पार्टी का एक साधारण सा कार्यकर्ता है। पार्टी ने मुझे जब जो निर्देश दिए उस काम को पूरा करने में मैंने विश्वास किया है। हमारा हर कार्यकर्ता बहुत अनुशासित है। पार्टी के हर निर्देश को मानना अपनी जवाबदारी व कर्तव्य समझता हूं। पार्टी हर कार्यकर्ता को समय समय पर उसकी जवाबदारी निर्धारित करके जब जहां जिसकी आवश्यकता होती है उसको काम सौंपती है। मैं भी पार्टी कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने मुझे पहले भी जो आदेश दिया उसका पालन किया है आज भी जो आदेश दिया है उसका पालन कर रहा हूं।

Q.सज्जनसिंह वर्मा की अपनी एक कार्यशैली है काम करने की, चुनाव के समय आप किस स्ट्रैटेजी के तहत मात देंगे?

जवाब- सज्जन सिंह वर्मा की जो भी कार्यशैली रही है वह जनता अच्छे से जानती है। लंबे समय तक सोनकच्छ क्षेत्र के विकास के लिए लोगों ने उन पर विश्वास किया और उनको अवसर दिया। वर्मा को जनता ने एक बार नहीं 3-4 बार विधायक, सांसद बनाया। वे दो बार सरकार में मंत्री बने। लेकिन दुर्भाग्य है कि आज भी सोनकच्छ क्षेत्र पूरी तरह से विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। सोनकच्छ की जनता विकास के लिए अपने आपको आज भी उपेक्षित महसूस करती है। सोनकच्छ की जनता मन बनाकर बैठी है कि वर्तमान विधायक से छुटकारा पाना है।

सवाल- जो मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें तुलसी सिलावट को सोनकच्छ से चुनाव लड़ाने की बात आपने ही कही है या नहीं?

जवाब- मैंने यह कभी नहीं कहा कि तुलसी सिलावट को वहां से चुनाव लड़ाना चाहिए। पता नहीं यह बात कहां से चली है कौन यह बात लेकर लाया है। कहा जा रहा है कि मैंने दबी ज़ुबान में यह सब कहा है तो आखिर यह दबी ज़ुबान क्या होती है। पार्टी ने मुझे जो आदेश दिया हैं मैं वह काम करूंगा। पार्टी का टिकट मिलना अपने आप मैं बड़ी बात होती है। मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है।

Q.बताया जा रहा है कि सोनकच्छ के कांग्रेस कार्यकर्ता आपके कॉन्टैक्ट में हैं?

जवाब- निश्चित ही सोनकच्छ की जनता में उत्साह है वहां पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। कांग्रेस के भी कई कार्यकर्ता मुझे फोन लगाकर बधाईयां दे रहे हैं और कह रहे हैं कि हम खुद भी वर्तमान विधायक से निजात पाना चाहते हैं तो यह बात बता सकती है कि सोनकच्छ में कैसा वातावरण वर्मा के प्रति उनकी कार्यशैली के प्रति लोगों के मन में बना हुआ है। और यह सब चीज ही बड़ी जीत का रास्ता तय करने वाली है।

राजेश सोनकर वर्तमान में इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर भी हैं। पार्टी के 11 अध्यक्ष इस पद पर नियुक्त हो चुके हैं। जिसमें से कम को ही विधानसभा चुनाव का टिकट पार्टी ने दिया है।

राजेश सोनकर वर्तमान में इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर भी हैं। पार्टी के 11 अध्यक्ष इस पद पर नियुक्त हो चुके हैं। जिसमें से कम को ही विधानसभा चुनाव का टिकट पार्टी ने दिया है।

सवाल- निर्भय सिंह पटेल के बाद पार्टी ने 7 और इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाए, लेकिन इन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। आपको पार्टी ने तीसरी बार टिकट दिया?

जवाब- मैं तो अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली समझता हूं मैं बहुत छोटा सा कार्यकर्ता हूं। मुझे संगठन ने समय-समय पर बड़ी जवाबदारी दी है। मुझे सांवेर की सेवा करने का अवसर पार्टी ने दिया, जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन की सेवा करने का अवसर पार्टी ने दिया है। मैं अपने आपको इसलिए भी बहुत खुश किस्मत समझता हूं कि बहुत बड़े-बड़े नेता जिन्होंने इंदौर जिले के ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में काम किया उनके स्थान पर ही मुझे भी काम करने का अवसर मिला। पार्टी समय-समय पर हर कार्यकर्ता की जवाबदारी तय करती है। जब जहां जिस कार्यकर्ता की जरूरत होती है पार्टी उसकी तब जवाबदारी तय करती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें