अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 भाजपा नगर अध्यक्ष गोपाल कटेसरिया ने करवाया पीएम आवास योजना में गृह प्रवेश

Share


देपालपुर निप्र। भाजपा नगर अध्यक्ष गोपाल कटेसरिया ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत नगर में बनाए गए आवास के हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाया है। इस दौरान हितग्राहियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष देवकरण दरबार व सीएमओ संध्या सरयाम, भाजपा नगर महामंत्री मुकेश जैन, पार्षद मोरसिंह नागर, इंजीनियर आशुतोष माहेश्वरी, उमेश परमार गुलाब गुर्जर आदि उपस्थित है। पीएम आवास योजना अंतर्गत लाभ पाने वाले हितग्राहियों को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का लाइव प्रसारण नगर पंचायत सभागार में दिखाया गया है। 

: गर्मी की दस्तक, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
देपालपुर निप्र। नगर में गर्मी की दस्तक शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। रहवासियों की मांग है कि शाम के समय प्रतिदिन मच्छरों का प्रकोप बहुत अधिक रहता है इसलिए नगर पंचायत को मच्छरों का प्रकोप खत्म करने के लिए साफ सफाई एवं गुणवत्ता वाली दवाइयों का छिड़काव कराया जाना अति आवश्यक है। हालांकि रहवासियों को उम्मीद है कि नगर पंचायत के प्रशासक रविकुमार सिंह, सीएमओ श्रीमती संध्या सरयाम, स्वच्छता उपनिरीक्षक शैलेश कुराडिया, दरोगा देवीलाल खत्री मच्छरों के प्रकोप को खत्म करने के लिए विशेष सफाई अभियान एवं गुणवत्ता वाली दवाइयों का छिड़काव करवाएंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें