अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

BJP पार्षद पहाड़िया ने गले में अजगर डालकर खिंचवाया फोटो, कांग्रेस ने सेंट्रल जू अथॉरिटी से की शिकायत

Share

इंदौर

इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर में दौरा करने गए भाजपा पार्षद ने नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई। शनिवार को भाजपा पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया ने यहां अजगर को पिंजरे से निकलवा कर उसे गले में डालकर फोटो खिंचवाया था। जिसकी कांग्रेस ने इसकी शिकायत सेंट्रल जू अथारिटी, इंदौर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और मेनका गांधी को पत्र लिखकर की है।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल और सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया की एमआईसी मेंबर व जू प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया सहित कई पार्षदों ने चिड़ियाघर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने चिड़ियाघर के नियमों का पशु क्रूरता नियमों का खुल कर उलंघन करा और उसके फोटो भी सार्वजनिक किए। उन्होंने वहां पर रहने वाले दुर्लभ अजगर को गले में डाला। वहीं उनके साथ ही गए अन्य पार्षदों ने भी यही कृत्य किया। इस दौरान जू प्रभारी सोते रहे कांग्रेस ने भाजपा सांसद मेनका गांधी महापौर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर मांग करी है, की तत्काल एफआईआर दर्ज करवाई जाए और जू प्रभारी को तत्काल हटाया जाए। गौरतलब है कि इंदौर के चिड़ियाघर में कई किस्म के सांप है। यहां इनके लिए सांप घर भी बनाया गया है। विभिन्न प्रजातियों के सांपों को देखने यहां बड़ी संख्या में दर्शक आते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें