अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

BJP राज्यों पर भरोसा नहीं-रेप की FIR पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Share

POCSO कोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के गंभीर आरोपों में FIR दर्ज हुई है. अविमुक्तेश्वरानंद आरोपों को ‘मनगढ़ंत’ बता रहे हैं और सनातन को बदनाम करने की साजिश कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह पुलिस का जांच में सहयोग करेंगे, लेकिन उन्हें भाजपा पर भरोसा नहीं है.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. POCSO कोर्ट के निर्देश पर अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ रविवार को FIR दर्ज की गई और आज उन्हें पुलिस हिरासत में ले सकती है. उनके ऊपर यौन शोषण के गंभीर आरोपों में FIR दर्ज की गई है. FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “हमारा अंतकरण हमारे साथ है, हम निर्दोष है, ये सब बनावटी है. जो कहानी गढ़ी गई वो झूठी सिद्ध होगी. हम आपके कैमरों की जद में थे, पुलिस ने हमारे साथ ज्यादती की.”

उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जांच पर कहा कि भाजपा शासित पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं, उनकी मांग है कि गैर भाजपा शासित पुलिस इस मामले की जांच करे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जांच के लिए कोई भी पुलिस आए हम पूरा सहयोग करेंगे. शंकराचार्य ने मीडिया से कहा, “अभी गिरफ्तारी की स्थिति तो नही है, लेकिन फिर भी गिरफ्तारी होती है तो ये कालनेमी की शंकराचार्य को अपमानित करने वाला प्रयास होगा.”

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पिछले साल अपने कैंप में दो नाबालिग लड़कों के कथित शोषण का आरोप है. इन लड़कों पर प्रयागराज में 2025 के महाकुंभ में भी शोषण का आरोप है. जबकि अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि वे लड़के कभी उनके गुरुकुल में नहीं आए, कभी पढ़े नहीं और हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है. अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि CD-CD कह कर भ्रम फैलाया जा रहा है. CD किस चीज की है. उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है. ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब आने वाले दिनों में पूछा जाएगा

अगर गिरफ्तार करेगी पुलिस, तो हम विरोध नहीं करेंगे.

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “अगर पुलिस हमें अरेस्ट करने के लिए एक्शन भी लेती है, तो हम उनका विरोध नहीं करेंगे. हम कोऑपरेट करेंगे. पब्लिक सब देख रही है… कहानी झूठी साबित होगी, आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों. हम आपके कैमरों की पहुंच में थे. प्रयागराज में हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं.

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गऊ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की हमारी मांग को दबाने के लिए सरकार का ये कुत्सित प्रयास है. सनातन को नष्ट करने के लिए कुछ लोग चोला पहन कर आ गए हैं. ये लोग हिंदू चोला पहनकर हिंदू धर्म, सनातन को नष्ट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य वश में नहीं आने वाले हैं.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें