अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा देश के स्वधर्म पर ही हमला कर रही है

Share

शिवानन्द तिवारी पूर्व सांसद

 भाजपा से देश को मुक्त कराना ही आज का राष्ट्र धर्म है. नीतीश जी ने उसी का संकल्प लिया है. प्रधानमंत्री मोदी जी ने बिहार से मिली इस चुनौती को बहुत गंभीरता से लिया है. इसलिए पहला मौक़ा मिलते ही उन्होंने इसे भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बता कर इस पर आक्रमण किया है.

दरअसल भाजपा देश के स्वधर्म पर ही हमला कर रही है. गाँधी के नेतृत्व में लड़ी गई आज़ादी की लड़ाई में देश की जनता से वादा किया गया था कि आज़ाद देश में उनकी पहचान, रीति रिवाज और परंपराओं के साथ किसी प्रकार का छेड़ छाड़ नहीं किया जाएगा. हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं वाला देश है. रावण को भी अपना पुरखा मानने वाले लोगों का समूह भी हमारे देश में रहता है. इन सबको एक सूत्र में जोड़ कर देश की एकता बनाए रखना आज़ादी की लड़ाई के नेतृत्व के सामने गंभीर चुनौती थी. इन विभिन्न समूहों को आश्वस्त करने के लिए संविधान में विभिन्नताओं की रक्षा की गारंटी दी गई. जन्मना उंच ऊंच-नीच पर आधारित ब्राह्मणवादी हिंदू समाज व्यवस्था की मुख्य धारा से सदियों से बहिष्कृत विशाल शुद्र समाज को न सिर्फ़ बराबरी का अधिकार दिया गया बल्कि उनको मुख्य धारा में लाने के लिए विशेष अवसर के सिद्धांत के आधार पर उनके लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था की गई. दलितों. जिनको मनुवादियों ने मनुष्य की श्रेणी में नहीं रखा था. जिनकी छाया मात्र के छू जाने से ही द्विजों की पवित्रता दूषित हो जाती थी, उनको भी बराबरी का हक़ मिला. उनके साथ भेदभाव बरतने के लिए दंड का प्रावधान किया गया.

सबसे महत्वपूर्ण तो बालिग़ मताधिकार के आधार पर लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था का प्रावधान है. एक व्यक्ति, एक वोट के सिद्धांत पर आधारित यह शासन व्यवस्था कुछ लोगों की जन्मना श्रेष्ठता के मनुवादी समाज व्यवस्था के सिद्धांत को स्पष्ट तौर पर ख़ारिज करती है. 

हमारा संविधान इन सबकी गारंटी देता है. इसलिए आज नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जब इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात होती है तो डर लगता है. देश के खंडित होने का डर. हिंदू राष्ट्र का मतलब उसमें बाईस करोड़ मुसलमानों और क़रीब तीन करोड़ ईसाई आबादी की भारतीय नागरिकता समाप्त हो जाएगी. यह कैसी देशभक्ति है ! 

इसलिए संविधान और लोकतंत्र पर ख़तरा का अर्थ है देश पर ख़तरा. देश की एकता और अखंडता पर ख़तरा. लंबे संघर्ष के बाद पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, महिलाएँ और आदिवासी समाज ने अब तक जो हासिल किया है उसको खो देना. इसलिए आज का राष्ट्र धर्म है ब्राह्मण वादियों के हाथों की कठपुतली नरेंद्र मोदी सरकार को देश की सत्ता से बाहर करना. नीतीश कुमार और तेजस्वी के नेतृत्व में बना महागठबंधन इसी पवित्र काम को अंजाम देने के लिए बना है. इसी अभियान में नीतीश कुमार दिल्ली के लिए निकले हैं. 

शिवानन्द तिवारी पूर्व सांसद

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें