अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सोनम कपूर के हिजाब की तुलना पगड़ी से करने पर भड़के BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, बोले-दो धर्मों को भिड़ाना चाहती हैं

Share

देश में कर्नाटक हिजाब मामला तूल पकड़ा हुआ है। हर कोई इस मामले पर अपनी राय व्यक्त कर रहा है। हाल ही में सोनम कपूर ने भी हिजाब मामले पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर हिजाब की तुलना सिख पगड़ी से कर दी थी, जिसके कारण अब वे विवादों में घिर गई हैं। सोनम के बयान पर अब BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भड़क गए हैं और उन्होंने एक्ट्रेस को जमकर फटकार लगाई है।

पगड़ी चॉइस हो सकती है, लेकिन हिजाब नहीं: सोनम
दरअसल, सोनम कपूर ने हिजाब मामले पर रिएक्शन देते हुए सोशल मीडिया स्टोरी पर एक पोस्ट किया था, जिसमें 2 फोटोज भी थीं। एक फोटो में पगड़ी पहने एक सिख दिखाई दे रहा था, तो दूसरी में हिजाब पहने मुस्लिम महिला थी। इन दोनों फोटो के साथ सोनम ने लिखा था, “पगड़ी चॉइस हो सकती है, लेकिन हिजाब नहीं।”

मनजिंदर सिंह ने सोनम को लगाई फटकार
मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोनम कपूर के इस पोस्ट को शेयर कर जवाब में लिखा, “दस्तार या ‘दस्त-ए-यार’ का अर्थ है-‘भगवान का हाथ’। यह कोई विकल्प नहीं है, बल्कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का आशीर्वाद है और सिखों की पहचान का एक अभिन्न अंग है। इस संदर्भ में दस्तर और हिजाब की तुलना करना बिल्कुल गलत है।”

विवादित पोस्ट शेयर कर दो धर्मों को भिड़ाना गलत
BJP नेता ने लताड़ लगाते हुए आगे कहा, “सोनम ने बहुत ही विवादित पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पहले तो मैं सोनम कपूर से यह कहना चाहूंगा कि इस तरह की विवादित पोस्ट डाल कर दो धर्मों को आपस में लड़ाने का काम करना बहुत ही गलत है। तुमने जिस दस्तार की तुलना की है, वह सिखों के लिए बेहद जरूरी है। यह हमारे शरीर का एक हिस्सा है, कोई एक्सेसरी नहीं है।”

एक कलाकार हो और अपना वही काम करो
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “आपका हिजाब की तुलना पगड़ी से करना बिल्कुल गलत है। सभी धर्मों की अपनी मान्यताएं हैं। यह मान्यताएं कायम भी रहनी चाहिए, लेकिन इस तरह जानबूझकर अपने ने जो किया है, मैं उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मैं सोनम से कहना चाहता हूं तुम्हारा काम एक कलाकार वाला है और तुम अपना वही काम करो।”

इन सेलेब्स ने भी किया था हिजाब मामले पर रिएक्ट
सोनम कपूर से पहले कंगना रनोट, जावेद अख्तर हेमा मालिनी, ऋचा चड्ढा, स्‍वरा भास्‍कर, किम शर्मा, कमल हासन, नीरज घायवान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले पर पोस्ट शेयर कर अपना रिएक्शन दे चुके हैं। जावेद अख्तर ने कहा था कि वे कभी भी हिजाब या बुर्का के सपोर्ट में नहीं रहे हैं। लेकिन, भीड़ द्वारा लड़कियों को डराना-धमकाना ‘मर्दानगी’ नहीं है। ऋचा चड्ढा ने कहा था कि वे इस तरह की घटनाओं पर थूकती हैं। स्कूल-कॉलेज में यूनिफॉर्म को लेकर मचे इस बवाल पर हेमा मालिनी ने स्कूल में यूनिफॉर्म को सम्मान देने की बात कही थी। वहीं स्वरा भास्कर ने पोस्ट शेयर कर कर्नाटक में हुई इस घटना को शर्मनाक बताया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें