अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने केरल में सगाई की, 20 अगस्त को शादी

Share

BJP के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मेनन ने शुक्रवार को केरल में परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। 20 अगस्त को शादी तय की गई है। RSS की पृष्ठभूमि वाले मेनन ने मध्यप्रदेश में 15 साल संगठन में काम किया है। मेनन को संगठन महामंत्री पद से साल 2016 में कार्यमुक्त किया गया था। वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं। वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाते हैं।

2011 में बने थे MP के संगठन महामंत्री
मेनन केरल के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी परवरिश वाराणसी में हुई है। उन्हें BJP के संगठन की गतिविधियों के लिए 2003 में इंदौर भेजा गया था। जल्द ही, वह मध्यप्रदेश BJP के सह संगठन महामंत्री बन गए। उन्हें महाकौशल क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था। मेनन को 2011 में प्रदेश में संगठन महामंत्री का अहम पद भी दिया गया था। मेनन इस दौरान शिवराज सिंह चौहान के काफी करीब हो गए थे। उन्होंने राज्य में पार्टी के संगठन में भी अपने कुछ वफादार लोग तैयार किए थे, जिनमें से कुछ पर राज्य प्रशासन में कई स्तरों पर गड़बड़ी करने का आरोप भी लगे थे।

मध्यप्रदेश में मेनन के 13 साल
साल 2002-03 में इंदौर में बतौर संगठन में पदाधिकारी बने। विभाग से लेकर इंदौर के संभागीय संगठन मंत्री भी बने। इसके बाद 2006 में उन्हें महाकौशल प्रांत का सह संगठन मंत्री बनाया गया। चार साल बाद 2010-11 में माखन सिंह को हटाकर मेनन को मप्र संगठन की कमान दे दी गई। मेनन ने करीब 13 साल संगठन का काम किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें