अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर जिला पंचायत में एक बार फिर बीजेपी का कब्जा

Share

 इंदौर जिला पंचायत में एक बार फिर बीजेपी का कब्जा हो गया है। बीजेपी के समर्थित 17 में से 12 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इनकी औपचारिक घोषणा शुक्रवार को होगी। इसके बाद अध्यक्ष पद पर चुनाव होगा। अध्यक्ष के लिए ये सीट एससी महिला के लिए रिजर्व है। इस कैटेगरी से बीजेपी से वार्ड-10 से श्यामूबाई परमार और वार्ड-12 से जीती रीना मालवीय दावेदार हैं। बाकी कोई एससी महिला नहीं है। कांग्रेस के पास 5 वार्ड आए हैं। वार्ड 3, 5, 6, 8 और 11 से उनके समर्थक जीते हैं।

देपालपुर में बीजेपी तो महू में कांग्रेस आगे रही

जिला पंचायत में मंत्री तुलसी सिलावट के क्षेत्र सांवेर जनपद के 6 वार्ड में से बीजेपी को पांच वार्ड पर जीत मिली है। कांग्रेस विधायक विशाल पटेल के क्षेत्र देपालपुर जनपद के चार वार्ड में से चारों बीजेपी के पास गए। वहीं मंत्री ऊषा ठाकुर की विधानसभा महू के 5 वार्ड में से 3 कांग्रेस जीती है। इंदौर जनपद के दो वार्डों में एक-एक दोनों के खाते में गए हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें