अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी, कमलनाथ-दिग्विजय सिंह झूठ के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, सीडी दो या जेल जाओ

Share

पन्ना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को पन्ना में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजयसिंह को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कमलनाथ सीडी दो या जेल जाओ। कांग्रेस के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय झूठे खिलाड़ी बताया।

पन्ना दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने संवैधानिक गोपनीयता की शपथ और पद का दुरुपयोग किया है, इसलिए वे सीडी रखकर लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को उन्होंने हनी ट्रैप कांड में चेताया कि या तो सीडी दे या सलाखों के पीछे पहुंचो। उन्होंने कहा पूर्व मंत्री को बचाने कमलनाथ सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं, इसीलिए अनर्गल बातें करने लगे है।

क्षेत्रीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के साथ क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक की कोरोना प्रबंधन, सेवा ही समर्पण और मोदी सरकार के कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने के विविध कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद अस्पताल का दौरा किया और पुलिस द्वारा बनाए गए ऑक्सीजन वार्ड का उद्घाटन भी किया।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ झूठ की खिलाड़ी है और यह अंतरराष्ट्रीय झूठे लोग हैं। कोरोना काल में की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की और भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा कि संकट के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद करें। साथ ही विपक्षी दलों से अपील की कि इस संकट के इस दौर में कुछ रचनात्मक कार्य भी करें जिससे समाज का कल्याण हो।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें