अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

BJP के दोहरे मापदंड:

Share

आपके बच्चों को बनाएंगे दंगाई! उनके बच्चे विदेशों में पढ़ाई?

न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा चर्चा कर रहे हैं BJP के दोहरे मापदंड पर जो जनता को नफरत सिखाती है, अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काती है जबकि पार्टी के अपने नेताओं, सांसदों के बच्चे विदेशों में अच्छा जीवन जी रहे हैं।

नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं, तकनीकी और मौलिक शिक्षा के साथ साथ आधुनिकता सीखते हैं। आपको गीता, कुरान, बाइबल की तरफ भेजना चाह रहे हैं। उनके बच्चे विशुद्ध अंग्रेजी के साथ देश और दुनियाभर की भाषा सँस्कृति पढ़ते व बोलते हैं आपको सँस्कृति के नाम संकुचित बना रहे हैं। वो कटलेट, चॉकलेट, ऑमलेट, पिज्जा, पेस्ट्री, बर्गर का नए से नए फ्लेवर चखने को उतावले हो जाते हैं इधर आपकी दाल-रोटी पर विदेशी और स्वदेशी के मार्के पर बहस कर रहे हैं।

वो ब्रांडेड सूट बूट डालते हैं, आई फोन, मर्सिडीज, हार्ली, रेबन, रीबॉक एवं अन्य लेटेस्ट ब्रांड अपने व अपने बच्चों को लेकर दे रहे हैं आपसे गरीब की ठेली, दूकान आदि पर बिकने वाले सामान पर लेबल के आधार पर आग लगाने को भड़का रहे हैं। सोचिये ये कौन लोग है और किसके हक की बात कर रहे हैं? नेताओं के भाषणों पर मत आकर्षित होइए, उसके पीछे चल रहे षड्यंत्र को भी समझीये और उनकी अपनी वास्तविकता को जानिये।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें