अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा आज:राऊ से सुबह 9 बजे होगी शुरू

Share

इंदौर

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा बुधवार को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल होंगे। यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के लिए विशेष डायवर्शन प्लान तैयार किया है। डीसीपी ट्रैफिक मनीष अग्रवाल ने बताया कि यात्रा की शुरुआत राऊ क्षेत्र से सुबह 9 बजे होगी। समापन विधानसभा क्षेत्र 2 में रात 9.30 बजे होगा। यात्रा के दौरान जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक बंद और डायवर्ट होगा।

विधानसभा क्षेत्र राऊ
यात्रा मार्ग : प्रतीक्षा ढाबा से भोलाराम उस्ताद मार्ग होते हुए दीनदयाल उपवन, राजीव गांधी सर्कल, निर्भय सिंह पटेल प्रतिमा, चाणक्यपुरी चौराहा, दशहरा मैदान पानी की टंकी तक निकलेगी।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4
यात्रा मार्ग : महू नाका चौराहा, छत्रीबाग, बियाबानी, मालगंज, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1
यात्रा मार्ग : अंतिम चौराहा, गणेशगंज, टोरी कॉर्नर, खजूरी बाजार, राजबाड़ा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3
यात्रा मार्ग : राजबाड़ा, कृष्णपुरा छत्री, नंदलालपुरा चौराहा, गौतमपुरा, कलालकुई, रावजी बाजार, लाल मंदिर, गाड़ी अड्डा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5
यात्रा मार्ग : मालवा मिल चौराहा, गोमा की फेल मेन रोड, पंचम की फैल मेन रोड, नेहरू नगर मेन रोड गली नंबर 5 तक।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2

यात्रा मार्ग : नेहरू नगर रोड नंबर 5, जीणमाता मंदिर, पाटनीपुरा, साईं मंदिर, नंदानगर चौराहा, तीन पुलिया चौराहा, राजमाता जीजाऊ चौक, परदेशीपुरा, शिवधाम, सुभाष नगर, कुलकर्णी ब्रिज होते हुए कुलकर्णी नगर चौराहा पर समापन।

यात्रा जिस मार्ग से गुजरेगी, उससे जुड़े मार्गों पर होगा ट्रैफिक डायवर्शन

जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने सभी मुख्य मार्गों के कट पॉइंट व समानांतर मार्गों को डायवर्शन के लिए चिह्नित किया है। संबंधित मार्ग के आगे-पीछे और आसपास की गलियों में ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए डायवर्शन किया जाएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें