अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*संस्कृत पाठशाला के डेढ़ सौ से ज्यादा विद्यार्थियों को कंबल वितरण* 

Share

*मारुति नंदन बालाजी सेवा सस्थान के कम्बल वितरण  अभियान का समापन*

इंदौर। मारुति नंदन बालाजी सेवा सस्थान पिछले दो महीने से ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कम्बल वितरण का अभियान चलाए हुए था । इस अभियान का समापन गत दिवस राजमोहल्ला स्थित ओंकार द्विज संस्कृत पाठशाला में किया गया । पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे  के आतिथ्य में हुए कार्यक्रम में विद्यालय के डेढ़ सौ से ज्यादा संस्कृत पाठी विद्यार्थियों को कंबल वितरित किए गए । कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सुभाष खडेलवाल, प्रोफेसर धन्ना लाल गोयल,विनोद जी अग्रवाल,रामदास गर्ग मोजूद थे । अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर श्री मोघे ने कहा कि जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना बालाजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल का एक शगल है और वह बढ़ चढ़ कर यह कार्य वर्षों से करते आ रहे हैं । बालाजी सेवा संस्थान के सभी टस्टी जरूरतमंदों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए बधाई के पात्र हैं । ठंड के दिनों में संस्थान द्वारा कम्बल वितरण का कार्यक्रम कई वर्षों से चलाया जा रहा है और कोरोना कल में भी इस संस्थान ने लोगों की बड़ी मदद की है । मानव सेवा माधव सेवा मानकर संस्था यह कार्य करती है जिसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। रामबाबू अग्रवाल ने बालाजी सेवा संस्थान की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि बालाजी संस्थान के कार्यालय पर सभी मेडिकल इक्विपमेंट उपलब्ध है जो जरूरतमंदों को नाम मात्र के शुल्क पर उपयोग हेतु दिए जाते हैं संस्थान के पास 25 से ज्यादा ऑक्सीजन मशीन , मेडिकल पलंग,  वाकर, व्हीलचेयर, ऑक्सीजन सिलेंडर, छड़ी सहित सभी मेडिकल इक्विपमेंट उपलब्ध हैं।

इस अवसर पर रामस्वरूप मंत्री,नंदकिशोर अग्रवाल ,शैलेंद्र मित्तल , दिनेश अग्रवाल प्रहलाद गुप्ता पुरुषोत्तम जी अग्रवाल रामदास गोयल राजेंद्र जायसवाल सहीत कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का सचालन विद्यालय के प्राचार्य पंडित दिलीप शर्मा ने किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें