अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, बड़वाह से विधायक सचिन बिरला भाजपा में शामिल

Share

खंडवा लोकसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खरगोन जिले की बड़वाह से विधायक सचिन बिरला बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सनावद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में पहुंचकर बीजेपी की सदस्यता ले ली। बिरला को बीजेपी में लाने में मांधाता विधायक नारायण पटेल की अहम भूमिका बताई जा रही है। पटेल गुर्जर समाज से आते हैं, जबकि 27 अक्टूबर को खरगोन में कांग्रेस नेता सचिन पायलट की सभा होने वाली है।

दिग्विजय सिंह ने कहा- शाह, मोदी और मामू को नकेल डालने की जरूरत
खंडवा उपचुनाव में रविवार को मध्यप्रदेश राजनीति के राजा-महाराज चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। एक-दूसरे के कट्‌टर विरोधियों का यह पहला चुनावी दौरा है। खंडवा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह ने कहा कि सबक सीखाने का समय है। हल हांकते हो तो बैल के नकेल डालते हो की नहीं, ये छूटा सांड हो गए हैं शाह, मोदी और मामू (शिवराज सिंह चौहान)। इनमें नकेल डालने की जरूरत है। नकले कब डलेगी? 30 को चुनाव में कांग्रेस के बटन दबाने से होगी। नहीं तो और खाद महंगा कर देंगे, उन्हें लगाता है ये मर जाएंगे, लेकिन वोट हमें ही देंगे। आप बताइए नकेल नहीं डालना है कि नहीं डालना है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 3-3 सभाएं लेंगे। खास तौर पर सिंधिया नंदकुमारसिंह चौहान के गृहनगर शाहपुर में जनसभा करेंगे।

जबलपुर में युवक की मौत
जबलपुर में बरेला के बैरागी गांव में गए 42 वर्षीय पारस पटेल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका पूरा शरीर जला हुआ था। परिजनों की सूचना पर तिलवारा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है। पीएम के बाद केस डायरी बरेला पुलिस को ट्रांसफर कर दी जाएगी। आगे की जांच बरेला पुलिस करेगी मृतक पारस पटेल के मझौले बेटे हिमांशु पटेल ने बताया कि बैरागी गांव में उसका पैतृक खेती की जमीन है। पिछले 1 साल पहले तक इस जमीन पर मालिकाना हक को लेकर गांव के पुन्ना पटेल और बद्री पटेल से विवाद चल रहा था। 3 दिन पहले भी उनके पिता का विवाद हुआ था आशंका जाहिर की है कि उनके पिता की हत्या की गई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें