अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

: बरोदा दुग्ध समिति में बीएमसी का लोकार्पण

Share

देपालपुर |विधानसभा की बरोदा दुग्ध समिति में  एक हजार लीटर दूध क्षमता की बीएमसी का लोकार्पण इन्दौर सहकारी दुग्ध संघ  के अध्यक्ष श्री मोतीसिंह जी पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ किसानों को संबोधित करते हुए मोती सिंह पटेल ने बताया कि  देपालपुर विधान सभा क्षेत्र की समस्त दुग्ध समितियों का दूध बी एम सी में एकत्रित होकर टैंकर के माध्यम से इंदौर दुग्ध संघ प्लांट में पहुचता है समस्त समितिया  केन रहित हो गई है इन्दौर दुग्ध संघ अपने किसानों को ज्यादा से ज्यादा दूध के  क्रय भाव देने के लिए प्रयासरत हैंकोरोना की वजह से बाजार में मंदी चल रही उसके बावजूद भी प्रदेश के समस्त दुग्ध संघो से इन्दौर दुग्ध संघ ज्यादा दुग्ध क्रय भाव दे रहा है आगामी अप्रैल माह में दुग्ध क्रय भाव मे ओर बढ़ोतरी की जाएगी वर्तमान समय मे इंदौर दुग्ध संघ में 4 लाख लीटर दूध प्रतिदिन आ रहा है और 2 लाख 30  हजार लीटर दुग्ध प्रतिदिन विक्रय हो रहा है शेष दूध का पाउडर बन रहा है  पटेल ने दुग्ध संघ के अधिकारियों एवं सचिवों को निर्देश दिया किदुग्ध संघ  की समस्त योजनाओं का लाभ  दुग्ध उत्पादक किसानों को मिलना चाहिए  खास कर साँची चिकित्सा सहायता योजना जिसमे मात्र 100 रु की प्रीमियम पर परिवार के चार सदस्यों का 60 हजार रु तक का मुफ्त इलाज करवा सकते है दुग्ध उत्पादक किसान की मृत्यु होने पर तत्काल 5 हजार रु की आर्थिक सहायता आश्रित परिवार वालो देना प्रमुख है पटेल ने बताया कि निजी दुध व्यापारी मुनाफा कमाता है तो सिर्फ उसकी जेब में जाता है दुग्ध समिति और दुग्ध संघ लाभ कमाते हैं तो वापस अपने सदस्यों को बोनस के रूप में देते हैं पशु चिकित्सक डॉक्टर रामकेश यादव ने किसानों से पशुओं को समय समय पर टिके लगावाने एवं चारा खली कितनी मात्रा में देना चाहिये दुध कैसे निकलना चाहिए  आदि के बारे में बतायाइस अवसर पर   कार्य्रकम में  समिति अध्यक्ष तके सिंह पटेल , सुनेर सिंह बड़वाया शालिग्राम सरपंच रतन पटेल बलिराम  बद्रीलाल बालमुकुंद, दुग्ध संघ के अधिकारी  श्री पी भाटिया एवं ग्रामीणजन उपस्थित थेकार्यक्रम का संचालन प्रबन्धक संचालन श्री ओपी सोनी ने किया और आभार प्रबन्धक संचालन श्री अमित पोरवाल ने माना|

  देपालपुर से भूरा धाकड़ की एक रिपोर्ट

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें