भोपाल
पंचायत चुनाव के पहले चरण की शनिवार को 77% मतदान हुआ। पिछली बार से यह 6.39% कम है। चुनाव का दूसरा चरण 1 जुलाई और तीसरा चरण 8 जुलाई को है। भोपाल जिले के फंदा और बैरसिया पंचायतों में रात 9 बजे तक वोटिंग चली। यहां अमझरा पंचायत, बरखेड़ा हज्जाम समेत आधा दर्जन पंचायतों से शिकायतें मिलीं कि यहां बड़ी संख्या में वोटर्स के नाम लिस्ट से गायब थे। मुरैना के अंबाह में मतपेटियां लूटने की कोशिश हुई। यहां तहसीलदार घायल हो गए है।
मतदान केंद्रों पर वोटिंग के बाद काउंटिंग शुरू हो गई थी। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग इसकी अधिकृत जानकारी टेबुलेशन होने के बाद पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के चुनाव परिणामों की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य की 15 जुलाई को होगी।
भोपाल की पारदी पंचायत में काउंटिंग के बाद फाड़ी मतपर्चियां
भोपाल के बैरसिया की पारदी ग्राम पंचायत के बांदीखड़ी गांव के पोलिंग बूथ पर मतगणना होने के बाद बैलेट पेपर फाड़ दिए। जानकारी के मुताबिक एक वोट से सरपंच पद का प्रत्याशी पीछे था। उसने फिर से काउंटिंग की मांग की। जैसे ही मतदान अधिकारियों ने पुनर्मतगणना की तैयारी शुरू की, हार से आशंकित कैंडिडेट ने मतपर्चियां उठाकर फाड़ दीं।
सरपंच पद के रुझानों और नतीजों का अपडेट्स
– जबलपुर की पनागर जनपद पंचायत की घाना ग्राम पंचायत से सुनीता रजक सरपंच बनी।
– शाजापुर जनपद पंचायत की बिरगोद में रामचंद्र और टाण्डा पिन्दोनिया में धर्मेंद्र सरपंच बने।
– सिंगरौली में ग्राम पंचायत बंधा से कांग्रेस समर्थक दरोगा पाठक जीते। कथूरा ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थक सुनीता पाण्डेय जीतीं।
– देपालपुर जनपद पंचायत की छोटी कलमेर पंचायत से राजेन्द्र मौर्य ने दर्ज की जीत।
– मंदसौर जनपद पंचायत की आधारी निरधारी पंचायत से कांग्रेस समर्थित यासमीन बी सरपंच का चुनाव जीतीं है।
– रायसेन जिले की सिलवानी जनपद पंचायत की बीकलपुर पंचायत से दीपक रघुवंशी बने सरपंच।
– रायसेन की बाड़ी जनपद पंचायत की भारकच्छ कलां पंचायत से महेंद्र कुशवाह जीते।
– राजगढ़ जनपद पंचायत की फूलखेड़ी ग्राम पंचायत से घीसालाल बने सरपंच।
– राजगढ़ जिले की ब्यावरा जनपद पंचायत की कड़िया हाट पंचायत से विष्णु प्रताप मीना जीते।
– विदिशा जिले की गंजबासौदा जनपद पंचायत की हरदूखेड़ी पंचायत से अशोक कुमार कुशवाह बने सरपंच।
– विदिशा जनपद पंचायत की पांझ ग्राम पंचायत से चिरोंजी राउत बने सरपंच।
– छतरपुर में आम आदमी पार्टी ने खोला खाता। ग्राम पंचायत सोंरा से आप समर्थित भगीरथ पटेल सरपंच पद का चुनाव जीते।
– चंद्रशेखर आजाद नगर जनपद की बरझर पंचायत से हिससिंह बने सरपंच।
– अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा की इंटलावाटा पंचायत से बीजेपी समर्थित नरेश कनेश बने सरपंच।
– बैतूल जनपद पंचायत की मरामझिरी पंचायत से भाजपा समर्थित सनोति धुर्वे जीतीं।
– हरदा जनपद पंचायत की कांकरिया पंचायत से बीजेपी समर्थित लाजवंती सुधीर ठाकरे की जीत हुई।
– महू जनपद में सबसे पहला परिणाम भाटखेड़ी पंचायत से आया। यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी महमूद सेठ जीते।
– सीहोर जिले की महोड़िया पंचायत (वेबसीरीज वाली ‘फुलेरा’) में बीजेपी समर्थित इंदर बाई ने सरपंच पद का चुनाव जीता।
– नर्मदापुरम की सोहागपुर जनपद पंचायत की शोभापुर पंचायत में राज घराने की बहू ने भाजपा मंडल महामंत्री की पत्नी को हराया। कांग्रेस समर्थित राजघराने की बहू माया शाह दीवान ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की।
– दमोह जिले की पथरिया जनपद पंचायत के इमलिया घोना ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित कृष्णा कुर्मी सरपंच बनीं।
– छतरपुर की राजनगर जनपद पंचायत की पहाड़ी वामन ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित कुमोदनी दुवे की जीत। ग्राम पंचायत सोंरा से आप समर्थित भगीरथ पटेल सरपंच पद का चुनाव जीते।
– मंडला जिले की नैनपुर जनपद पंचायत की बारगी ग्राम पंचायत में 7वीं पास सुमंत्री ताराम विजयी।
– इंदौर जिले की देपालपुर जनपद पंचायत की फुलान ग्राम पंचायत से भाजपा समर्थित मंजूबाई ने दर्ज की जीत। छोटी कलमेर ग्राम पंचायत में भाजपा समर्थित राजेन्द्र गुड्डू मौर्य ने विधायक विशाल पटेल के गढ़ में लगाई सेंध। उन्होंने जसवंत चन्द्रसिंह मौर्य को पराजित किया।
– नरसिंहपुर की चावरपाठा जनपद पंचायत की दो ग्राम पंचायत में बीजेपी और निर्दलीय सरंपच विजेता। ग्राम पंचायत ठुटी से आकांक्षा पटेल 377 वोटों से जीती। ।

28 साल की आकांक्षा पटेल सरपंच बनीं।
– छिंदवाड़ा जिले की सुसरई ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी शोभा वेद प्रकाश रघुवंशी 141वोट से जीतीं।
– भोपाल की फंदा जनपद की सरवर ग्राम पंचायत से बीजेपी समर्थित मनोहर मीणा ने जीत हासिल की है।
– धार जिले के बदनावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमलिया से भाजपा समर्थित सुंदरलाल जाट सरपंच पद पर जीत गए।
– अशोकनगर जिले की ग्राम पंचायत मोहरी राय से कांग्रेस समर्थित दिलीप छाकड सरपंच बने। ग्राम पंचायत डोंगरा पछार से भी करोड़पति राजकुमार यादव सरपंच बने हैं।
– गुना जिले की सिलावटी ग्राम पंचायत से बीजेपी समर्थित रानी राजकुमार सहरिया सरपंच बनीं।
– उज्जैन जिले की जनपद बडनगर की ग्राम पंचायत अकोलिया से पहला नतीजा आया है। यहां मांगू बाई जीतकर सरपंच बनी है।

पहले नतीजे में उज्जैन जिले की अकोलिया से मांगूबाई सरपंच चुनी गई हैं।





