अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर दोनों मार्च के अंत तक धरती पर लौट आएंगे

Share

नासा का क्रू-10 मिशन 12 मार्च को लॉन्च होगा। इस मिशन के लिए इस्तेमाल होने वाला स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल लॉन्च साइट पर पहुंच चुका है। सोमवार को क्रू-10 मिशन के सदस्यों के साथ नासा और स्पेसएक्स ने 12 मार्च के लॉन्च का पूर्वाअभ्यास भी कर लिया। इस मिशन के साथ ही भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर जल्द ही अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि दोनों मार्च के अंत तक धरती पर लौट आएंगे। दोनों नौ महीने से अंतरिक्ष में हैं।

पिछले दो महीने से अंतरिक्ष में फंसे नासा के दोनों अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को अगले साल फ़रवरी में स्पेसएक्स से धरती पर वापस लाया जाएगा.

नासा ने कहा कि दोनों यात्री जिस बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष विमान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर गए थे वो अब “बिना क्रू” के लौटेगा.इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने बीते पांच जून को अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी और योजना के अनुसार यह आठ दिन का मिशन होने वाला था लेकिन अब उन्हें अंतरिक्ष की कक्षा में आठ महीने बिताने पड़ेंगे.लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्षयान जब आईएसएस के क़रीब पहुंचा तो उसमें समस्याएं पैदा हो गईं और इसके पांच थ्रस्टर्स बंद हो गए, जो यान को दिशा देते हैं.

नासा ने अपने अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए बोइंग और स्पेस एक्स को कमर्शियल फ़्लाइट्स के लिए अरबों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है.बोइंग को 4.2 अरब डॉलर, जबकि एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को 2.6 अरब डॉलर का कांट्रैक्ट मिला है.

अभी तक स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में मानव युक्त नौ उड़ानों को अंजाम दिया है लेकिन बोइंग का यह पहला मानव युक्त मिशन है.

बोइंग और नासा के इंजीनियर स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याओं को समझने के लिए काफ़ी समय बिता चुके हैं.उन्होंने कई टेस्ट किए और डेटा इकट्ठा किया, दोनों जगह अंतरिक्ष में भी और धरती पर भी. उन्हें उम्मीद थी कि वे समस्या की जड़ तक पहुंच जाएंगे और स्टारलाइनर से ही वे अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने का रास्ता तलाश लेंगे.

शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में नासा एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने कहा कि इस विमान में सुधार के लिए क्या ज़रूरी है इसे समझने के लिए नासा, बोइंग के साथ मिलकर काम कर रहा है.उन्होंने कहा, “अंतरिक्ष उड़ान एक जोख़िम है, भले ही यह सबसे सुरक्षित या सबसे रूटीन उड़ान हो, लेकिन जब एक टेस्ट फ़्लाइट की बात आती है तो न तो यह सुरक्षित होता है न रूटीन. हमारा केंद्रीय मूल्य सुरक्षा है और यही हमारा मार्गदर्शक है.”

अब दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूदगी के समय को फ़रवरी 2025 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है ताकि वे स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ़्ट से वापस लौट सकें.इस अतिरिक्त समय में स्पेसएक्स को अपने अगले यान को लॉन्च करने का समय मिल जाएगा, जिसकी उड़ान सितम्बर के अंत में निर्धारित है.

पहले इसमें चार अंतरिक्ष यात्री जाने वाले थे लेकिन अब अंतरिक्ष स्टेशन तक इससे केवल दो यात्री ही जाएंगे.इससे सुनीता विलियम्स और विल्मोर के लिए जगह बनेगी और जब अगली फ़रवरी में ये यान पृथ्वी पर लौटेगा तो उसमें वे दोनों भी बैठेंगे.

नासा कह चुका है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में पहले भी दो बार लंबे समय के लिए रह चुके हैं और वो टेस्ट फ़्लाइट से जुड़े जोख़िमों को समझते हैं, जिसमें तय सीमा से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रुकना भी शामिल है.

नासा ने कहा कि 58 साल की सुनीता विलियम्स और 61 साल के विल्मोर ने वापसी की योजना का पूरा समर्थन किया है और अगले कुछ महीने वो अंतरिक्ष स्टेशन पर वैज्ञानिक काम, अंतरिक्ष में मरम्मत के काम और शायद “स्पेसवॉक” भी करेंगे.अंतरिक्ष यान के विकास में असफलताओं के कारण बोइंग के स्टारलाइनर में पहले ही कई सालों की देरी हो चुकी है.पिछली मानव रहित उड़ानों को भी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा था.

एक बयान में, बोइंग ने कहा कि उसने “क्रू और अंतरिक्ष यान की सुरक्षा पर” ध्यान केंद्रित करना जारी रखा है.इसमें कहा गया है, “हम नासा के निर्धारित मिशन को अमल में ला रहे हैं, और हम एक सुरक्षित और सफल मानव रहित वापसी की तैयारी कर रहे हैं.”

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें