अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*खतरनाक है फ्रिज में रखे आटे की रोटी*

Share

      ~ रीता चौधरी 

     फ्रिज में बहुत पहले गूंथ कर रखे गये आटे का सेवन हमें नहीं करना चाहिए। आटा गूंथने 5 मिनट लगता है, लेकिन आलसी और कामचोर स्त्रियां एक साथ आटा थोपकर फ्रिज में रख देती है. यह सबकी सेहत के साथ खिलवाड़ है.

     अक्सर रोटी बनाते समय, समय की बचत के लिए कई दिनों में इस्तेमाल होने वाला आटा एक साथ गूंथकर रख लिया जाता है। बहुत बड़ी मात्रा में मिला कर रखे गये आटे से थोड़ा-थोड़ा निकालकर बनाया जाता है।

    ऐसे आटे का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ बैक्टीरिया लो टेम्प्रेचर में भी विकसित हो जाते हैं। आटे में नमी की मौजूदगी के कारण इसमें बैक्टीरिया और फफूंदी दोनों के विकसित होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इससे पेट में संक्रमण होने की आशंका बनी रहती है। फ्रिज में बहुत पहले गूंथ कर रखा गया आंटा गैस, एसिडिटी और कब्ज का भी कारण बन जाता है।

*नमी वाले खाद्य पदार्थ जल्दी होते हैं खराब :*

     अमेरिका की कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी में हुए शोध बताते हैं कि बैक्टीरिया हर चीज़ में मौजूद होते हैं। उनसे पूरी तरह बचना असंभव है। जहां कुछ बैक्टीरिया मनुष्यों के स्वास्थ्य के लिए मददगार होते हैं, वहीं कुछ बैक्टीरिया हानिकारक भी होते हैं। बैक्टीरिया 40 फरनहाइट से लेकर 140 फरनहाइट के तापमान के बीच ग्रो कर सकते हैं।

      मांस, डेयरी उत्पाद और नमी वाले खाद्य पदार्थ, जो जल्दी खराब होते हैं। उनमें बैक्टीरिया आसानी से ग्रो कर जाते हैं। इसीलिए खराब होने से बचाने के लिए इन्हें कम तापमान पर रेफ्रीजरेट करना जरूरी है।

*कम तापमान पर ग्रो कर सकता है बैक्टीरिया :*

     कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी के शोध बताते हैं कि खराब करने वाले बैक्टीरिया कम तापमान पर भी रेफ्रिजरेटर में पनप सकते हैं। ये भोजन का स्वाद और गंध खराब कर देते हैं। ख़राब खाना खाने से बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

       लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स एक बैक्टीरिया है, जो गंभीर बीमारी का कारण बनता है। यह रेफ्रिजरेटर के कम तापमान पर भी बढ़ सकता है। इसलिए फ्रिज में फैली गंदगी को तुरंत साफ कर लें। खाने-पीने के सामान जो काफी समय से फ्रिज में रखे हैं, उन्हें तुरंत हटा दें।

 ताज़े आटे की रोटी खाना स्वास्थ्य के लिए बढ़िया है।

      आटे को यदि गूंथ कर फ्रिज में रखना बहुत जरूरी है, तो इसे गूंथते समय ज्यादा पानी नहीं डालें। इससे आटा जल्दी खराब हो सकता है। सुनिश्चित करें कि कम मात्रा में पानी डाला जाए। गीले आंटे में और अधिक सूखा आटा मिलाकर उसे टाइट गूंथने की कोशिश करनी चाहिए।

*आटे को ज़िप लॉक बैग में रखें :*

      आटे को फ्रिज में रखने से पहले ज़िप लॉक बैग या एयर-टाइट कंटेनर में रखें। इससे यह खराब होने से बचता है।

      यदि ज़िप लॉक बैग में आटे को नहीं रख पाती हैं, तो आटा गूंथने के बाद इसे एक चिकने कटोरे में डालें। इसे चिकने प्लास्टिक रैप से ढककर फ्रिज में रखें। 

      इससे आटे की नमी में बैक्टीरिया ग्रो करने की संभावना कम हो जाती है। फ्रिज के आटे का उपयोग 48 घंटे के भीतर कर लेना चाहिए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें