अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रेकिंग न्यूज़:अमृतपाल अरेस्ट, असम जेल ले गए,UP के मंत्री बोले- अतीक की हत्या विपक्ष ने कराई

Share

अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसने मोगा पुलिस के सामने खुद सरेंडर किया है। खालिस्तान समर्थक भगोड़ा अमृतपाल सिंह 36 दिनों से फरार चल रहा था। उसकी तलाश पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में चल रही थी। न्‍यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ शिफ्ट किया है। अमृतपाल 18 मार्च से फरार चल रहा था। राहुल बोले- सच बोलने की कीमत चुकाई; UP के मंत्री बोले- अतीक की हत्या विपक्ष ने कराई

भगोड़े अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह पंजाब पुलिस ने मोगा से अरेस्ट कर लिया। अमृतपाल को रोडे गांव में एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल गुरुद्वारे में प्रवचन दे रहा था। वह यहां अपने समर्थकों की भीड़ के साथ सरेंडर करना चाहता था। उसे बठिंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा। अमृतपाल पर NSA के तहत केस दर्ज है।

अमृतपाल पिछले 36 दिन से फरार था। उसने अपने एक समर्थक की रिहाई के लिए 23 फरवरी को पंजाब के अजनाला थाने पर हमला किया था। 18 मार्च को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की थी, लेकिन वह फरार हो गया।

अपडेट: पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा है कि किसी तरह की फेक न्यूज शेयर न करें।

अमृतपाल की गिरफ्तारी की 2 तस्वीरें…

हिरासत में लिए जाने के बाद अमृतपाल सिंह। पुलिस के अफसर सिविल ड्रेस में मोगा पहुंचे थे।

हिरासत में लिए जाने के बाद अमृतपाल सिंह। पुलिस के अफसर सिविल ड्रेस में मोगा पहुंचे थे।

पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस अफसरों अमृतपाल सिंह को लेकर बठिंडा एयरपोर्ट रवाना हुए।

पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस अफसरों अमृतपाल सिंह को लेकर बठिंडा एयरपोर्ट रवाना हुए।

अमृतपाल ने कहा- गिरफ्तारी अंत नहीं शुरुआत है
गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल ने कहा, “यह जरनैल सिंह भिंडरांवाले का जन्म स्थान है। उसी जगह पर हम अपना काम बढ़ा रहे हैं और अहम मोड़ पर खड़े हैं। एक महीने से जो कुछ हो रहा है, वे सब सभी ने देखा है। अगर सिर्फ गिरफ्तारी की बात होती, तो गिरफ्तारी के बहुत तरीके थे। हम सहयोग करते।
दुनिया की कचहरी में हम दोषी हो सकते हैं। सच्चे गुरु की कचहरी में नहीं। एक महीने बाद फैसला किया, इसी धरती पर लड़े हैं और लड़ेंगे। जो झूठे केस हैं, उनका सामना करेंगे। गिरफ्तारी अंत नहीं शुरुआत है।’

समर्थकों की भीड़ के साथ सरेंडर करना चाहता था अमृतपाल
अमृतपाल समर्थकों की भीड़ के साथ सरेंडर करना चाहता था। इसके लिए वह शनिवार रात को मोगा के गांव रोडे पहुंचा। यहां उसके करीबियों ने पंजाब पुलिस के अफसरों से संपर्क किया। इसके लिए रविवार यानी आज का दिन चुना गया था। अमृतपाल सरेंडर के वक्त शक्ति प्रदर्शन करना चाहता था।

पंजाब पुलिस को आशंका थी कि भीड़ जमा होने पर किसी तरह का माहौल बिगड़ सकता है। इस वजह से अमृतसर के एसएसपी सतिंदर सिंह और पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के IG रविवार सुबह ही गांव रोडे के गुरूद्वारे में पहुंच गए। सादी वर्दी में पहुंची पुलिस ने सुबह ही अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया।

20 अप्रैल को अमृतपाल की NRI पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया था। वह लंदन जा रही थीं। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद किरणदीप को छोड़ दिया गया था।

तख्त पर सरेंडर से मना करने पर गांव रोडे को चुना
पुलिस सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह बैसाखी के दिन यानी 14 अप्रैल को सरेंडर करना चाहता था। उसकी शर्त थी कि वह बठिंडा के तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब आकर सरेंडर करेगा। जैसे ही इंटेलिजेंस और पंजाब पुलिस को इसकी भनक लगी तो उन्होंने अमृतपाल को दमदमा साहिब पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी। जिसके बाद वह रोडे पहुंचा और यहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

भिंडरांवाला के गांव से गिरफ्तार किया गया अमृतपाल
अमृतपाल सिंह को पंजाब के जिस रोडे गांव से पकड़ा गया, यहीं जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्म हुआ था। इतना ही नहीं, अमृतपाल सिंह ने वारिस पंजाब दे का मुखी बनने के लिए यहीं पर दस्तारबंदी समारोह किया था

संसद सदस्यता जाने के 28 दिन बाद राहुल गांधी ने दिल्ली के 12 तुगलक रोड स्थित सरकारी बंगला खाली कर दिया। राहुल ने बंगले का दरवाजा खुद लॉक किया और यहां के स्टाफ से हाथ मिलाया। इसके बाद बंगले की चाभी लोकसभा सचिवालय के अफसर को सौंप दी। वे मां और बहन प्रियंका के साथ सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ के लिए निकल गए।

बंगला छोड़ने के बाद राहुल ने कहा, ‘ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं इसे खाली कर रहा हूं। सच्चाई बोलने की आजकल कीमत है, मैं वो कीमत चुकाता रहूंगा। सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं।’

उधर, UP सरकार के कैबिनेट मंत्री और बरेली की आंवला सीट से 5 बार के विधायक धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर अतीक और अशरफ की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा,’ सच तो ये है कि अतीक की हत्या कराने का काम विपक्ष ने किया है। कुछ गंभीर राज खुलने वाले थे इसलिए विपक्ष ने उसकी हत्या करा दी।’ हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी भी विपक्षी पार्टी का नाम नहीं लिया।

1. प्रियंका बोलीं- भाई ने सरकार की सच्चाई बताई, इसलिए ये सब हो रहा है

राहुल गांधी कुछ दिनों तक 10 जनपथ स्थित सोनिया के आवास में रहेंगे। अमेठी से 2004 में सांसद चुने जाने के बाद 2005 में उन्हें 12 तुगलक रोड वाला बंगला मिला था। लोकसभा सचिवालय ने 27 मार्च को राहुल को इसे खाली करने का नोटिस दिया था। जब राहुल बंगले की चाबियां सौंप रहे थे, उनके साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मेरे भाई ने जो भी कहा, वह एकदम सच है। उन्होंने सरकार की सच्चाई बताई। इसलिए उनके साथ ये सब हो रहा है। लेकिन वे बहुत हिम्मत वाले हैं, डरते नहीं है। हम नहीं डरेंगे और अपना संघर्ष जारी रखेंगे।’ वहीं केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘जिस तरह से मोदी सरकार और अमित शाह राहुल गांधी को निशाना बना रहे हैं, वह पूरी तरह से बदले की भावना से प्रेरित है।’

2. अतीक हत्याकांड पर UP के मंत्री का बयान; हत्याकांड के आरोपी जहां रुके थे, वहां SIT पहुंची
UP सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पहले की सरकारों में पुलिस अधिकारी माफिया अतीक के आतंक के खौफ से अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो जाते थे। लेकिन योगी सरकार ने माफिया को ठीक कर दिया। इससे पहले, अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर पर धर्मपाल ने कहा था, ‘अतीक के बेटे असद और उसके शूटर जो मारे जा रहे हैं। इससे पूरे यूपी में खुशी की लहर है।’

उधर, हत्याकांड की जांच के लिए बनी SIT प्रयागराज जंक्शन के पास होटल ‘स्टे इन’ पहुंची। यहीं अतीक-अशरफ पर हमला करने वाले रुके थे। SIT ने होटल की DVR और रजिस्टर को कब्जे में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, SIT ने शूटर्स के दो मोबाइल इसी होटल से बरामद किए हैं। इन मोबाइल को हत्या के लिए जाने से पहले हमलावरों ने होटल में ही छोड़ दिया था। हालांकि, मोबाइल से सिम गायब मिले हैं।

3. गिरफ्तारी देने के लिए 3 घंटे तक थाने में बैठे रहे सत्यपाल मलिक, पुलिस ने इनकार किया

जम्मू-कश्मीर समेत 4 राज्यों के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक दिल्ली के आरकेपुरम पुलिस स्टेशन गिरफ्तारी देने पहुंचे। दरअसल, कुछ खाप और किसान नेता मलिक से मिलने उनके दिल्ली आवास पहुंचे थे। मलिक इन नेताओं के लिए अपने घर के करीब आरके पुरम के पार्क में टेंट लगवाकर खाना बनवा रहे थे। तभी दिल्ली पुलिस वहां पहुंची और उनसे आयोजन रोकने को कहा।

मलिक के मुताबिक, उन्होंने आयोजन की अनुमति मांगी तो पुलिस ने इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस से कहा कि अगर आप अनुमति नहीं देंगे तो हम गिरफ्तारी देंगे। इसके बाद मलिक गिरफ्तारी देने आरकेपुरम पुलिस स्टेशन पहुंचे और 3 घंटे तक थाने में बैठे रहे। हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से इनकार कर दिया। मलिक ने हाल ही में दावा किया था कि केंद्र के ढुलमुल रवैये के कारण पुलवामा हमला हुआ था।

4. केएल राहुल के नाम टी-20 में सबसे तेज 7,000 रन बनाने का रिकॉर्ड, कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा
के एल राहुल टी-20 में सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, विराट ने 212 पारियों में यह कारनामा किया था। राहुल ने ये रिकॉर्ड IPL में लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से खेलते हुए बनाया। हालांकि उनकी टीम को गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रन बनाए थे।

जवाब में लखनऊ 20 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन ही बना सकी। गुजरात की लखनऊ के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है। कप्तान केएल राहुल ने खुद 61 बॉल पर 68 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या 23 बॉल पर 23 रन बनाकर लौटे। काइल मेयर्स ने 19 बॉल पर 24 रन जोड़े। इससे पहले गुजरात की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या ने 50 बॉल पर 66 रन और ऋद्धिमान साहा ने 37 बॉल पर 47 रन बनाए।

5. नॉर्थ कोरिया की मिसाइल शूट करेगा जापान, डिफेंस मिनिस्टर ने सेना को अलर्ट किया

जापानी डिफेंस मिनिस्टर यासुकाज़ु हमादा (फाइल फोटो)

जापानी डिफेंस मिनिस्टर यासुकाज़ु हमादा (फाइल फोटो)

नॉर्थ कोरिया इस हफ्ते अपना पहला जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करने वाला है। इससे पहले जापान ने अपनी सेना को किसी भी तरह की मिसाइल उनकी जमीन पर गिरने से पहले तबाह करने की तैयारी के आदेश दिए हैं। दरअसल, जासूसी सैटेलाइट को ऑर्बिट में पहुंचाने के लिए नॉर्थ कोरिया को लंबी रेंज वाले प्रोजेक्टाइल की जरूरत पड़ेगी। इसके इस्तेमाल को लेकर नॉर्थ कोरिया पर अमेरिका ने पाबंदी लगाई है।

ऐसे में सैटेलाइट लॉन्च करने करना नियमों का उल्लंघन करना होगा। जापान के डिफेंस मिनिस्टर यासुकाज़ु हमादा ने डिफेंस फोर्सेस को कहा है कि उन्हें बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने के आदेश मिल सकते हैं। मिसाइल के गिरने से पहले उसे हवा में खत्म करने के लिए तैयार रहें। इसके लिए जापान के ओकिनोवा में अमेरिकी मिसाइल डिफेंस सिस्टम पैट्रियट, और एजिस डिस्ट्रोयर भी तैनात किए जाएंगे।

  • महाराष्‍ट्र में हादसा, चार की मौत
  • महाराष्ट्र: पुणे के नरहे इलाके के पास आज सुबह करीब 3 बजे पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक ट्रक और एक प्राइवेट बस की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 22 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। (ANI)
  • अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसने मोगा पुलिस के सामने खुद सरेंडर किया है। खालिस्तान समर्थक भगोड़ा अमृतपाल सिंह 36 दिनों से फरार चल रहा था। उसकी तलाश पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में चल रही थी।
  • कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस के आगे किया सरेंडर
  • असम के डिब्रूगढ़ शिफ्ट किया जा सकता है अमृतपाल सिंह: पुलिस सूत्र
  • IPL में आज दोपहर बैंगलोर vs राजस्‍थान, शाम को कोलकाता vs चेन्‍नई
  • तेलंगाना के हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे गृह मंत्री अम‍ित शाह
  • नावी राज्‍य कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • अमृतपाल सिंह ने पंजाब के मोगा में किया सरेंडर: सूत्रखालिस्तानी समर्थन अमृतपाल सिंह ने पंजाब के मोगा में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी। अमृतपाल सिंह कई दिनों से फरार चल रहा था। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार था। उसे आखिरी बार 28 मार्च को होशियारपुर में देखा गया था। वह हुलिया बदल कर अलग-अलग स्थानों में घूम रहा था। उसके कई फोटो और वीडियो सामने आ चुके हैं लेकिन पुलिस अभी तक उसे पकड़ नहीं पाई थी। यह भी अशंका जताई जा रही थी कि वह वह विदेश भागने की तैयारी में है। अमृतपाल पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  • सोमालिया के सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में 18 आतंकवादियों सहित कम से कम 21 लोगों की मौतसोमालिया के सैनिकों ने शनिवार तड़के देश के एक दूरदराज इलाके में जिहादी लड़ाकों के हमलों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अल-शबाब के कम से कम 18 आतंकवादी मारे गए। सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। जनरल मोहम्मद अहमद तारदीशो ने कहा कि मसागवे शहर के पास लड़ाई में कम से कम तीन नागरिक भी मारे गये। मसागवे गलगाडुड के मध्य क्षेत्र में स्थित है और वहां सैन्य ठिकाना भी है। निवासी यूसुफ शेख ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि हमले के दौरान आतंकवादियों ने सैन्य ठिकाने पर कब्जा कर लिया, हथियारों को जब्त कर लिया और युद्ध में इस्तेमाल किये जाने वाले वाहनों को जला दिया। उन्होंने कहा, “सुबह का समय था और जिहादियों (अल-शबाब) ने सैन्य ठिकाने सहित पूरे शहर को नियंत्रण में ले लिया तथा सरकारी बलों को शहर से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।”
  • DRDO और नेवी ने किया एंडो-वायुमंडलीय इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण
  • डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने 21 अप्रैल को बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के तट से समुद्र-आधारित एंडो-वायुमंडलीय इंटरसेप्टर मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया। परीक्षण का उद्देश्य बैलिस्टिक मिसाइल खतरे से निपटने की तैयारी करना था।
  • बीमा मामले में सत्यपाल मलिक को सीबीआई नोटिस के बाद उनके समर्थन में उतरा जदयू
  • रिलायंस बीमा घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को नोटिस दिए जाने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को उनके समर्थन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र पर सवाल उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। एक ट्विटर पोस्ट में सिंह ने कहा, मलिक साहब लड़ रहे हैं लेकिन ‘कायर’ अपने विरोधियों को निशाना बनाने के लिए सरकारी ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें नहीं पता कि देश की जनता उन्हें देख रही है। आपके खिलाफ कार्रवाई अंदेशा उसी दिन हो गया था जिस दिन आपने (पुलवामा घटना से संबंधित) तथ्य का खुलासा किया।
  • आंध्र प्रदेश: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सिंगापुर के दो उपग्रहों के साथ PSLV-C55 लॉन्च किया।

असम यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को पार्टी से निकाला

असम युवा कांग्रेस प्रमुख अंगकिता दत्ता को शनिवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, कांग्रेस अध्यक्ष ने असम प्रदेश युवा कांग्रेस की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दो दिन पहले, दत्ता ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में आरोप लगाया था कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने महिला होने के कारण उनका कई बार उत्पीड़न किया। (IANS)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें