अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रेकिंग न्यूज़:अमृतपाल का भागना इंटेलिजेंस फेल्योर,रूस ने इंटरनेशनल कोर्ट पर मिसाइल अटैक की धमकी दी

Share

वासंतिक चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं। प्रथम दिन देवी शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। घरों से लेकर मंदिरों तक में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, दिल्‍ली का बजट बुधवार सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। विधानसभा में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत बजट 2023-24 पेश करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार शाम दिल्‍ली के बजट को मंजूरी दी। दिल्‍ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर आज से सफर तेज होगा। बुधवार से इस लाइन पर मेट्रो 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने लगेगी। वहीं, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने चौथे दिन भी अमृतपाल की गिरफ्तारी ना हो पाने को इंटेलिजेंस फेल्योर बताया। कोर्ट ने पूछा कि जब अमृतपाल के काफिले में शामिल साथियों को पकड़ लिया तो वो कैसे फरार हो गया? राज्य के 80 हजार पुलिसकर्मी क्या कर रहे हैं। अदालत ने इस मामले में पंजाब सरकार को 4 दिनों में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

अमृतपाल पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, वह हुलिया बदलकर फरार हुआ है। पहचान के लिए नई और पुरानी तस्वीरें जारी की गई हैं। NRI पत्नी किरणदीप कौर और परिवार के बैंक खातों की जांच की जा रही है। जांच के लिए अमृतपाल के 500 करीबियों की लिस्ट भी तैयार की गई है। अभी तक 154 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

उधर, रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर मिसाइल अटैक की धमकी दी है। ICC ने यूक्रेन में वॉर क्राइम के आरोप में व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ 17 मार्च को अरेस्ट वारंट जारी किया था। इसके जवाब में दिमित्री ने कहा कि नॉर्थ सी में तैनात रूसी वॉरशिप से निकली एक हाइपरसोनिक मिसाइल हेग में ICC हेडक्वार्टर पर गिर सकती है।

1. अमृतपाल ने ISI से हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली, खालिस्तान के लिए फंडिंग कर रही थी पत्नी

यह तस्वीर जालंधर के एक गांव के CCTV से ली गई है। पुलिस का दावा है कि अमृतपाल बाइक पर सवार होकर फरार हुआ है।

यह तस्वीर जालंधर के एक गांव के CCTV से ली गई है। पुलिस का दावा है कि अमृतपाल बाइक पर सवार होकर फरार हुआ है।

खुफिया एजेंसियों की जांच में खुलासा हुआ है कि अमृतपाल को ISI ने जॉर्जिया में हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी थी। IG सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल को भगाने में मदद करने वाले चार साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। अमृतपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, अमृतसर में मोबाइल इंटरनेट आज दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।

टिश सरकार ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) समेत कुछ समूहों को आतंकी संगठन घोषित किया है। अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर BKI की मेंबर है। वह खालिस्तान समर्थक रैलियों और कार्यक्रमों में सक्रियता से हिस्सा लेती रही है। एक सीनियर ब्रिटिश इंटेलिजेंस अफसर ने दैनिक भास्कर को बताया कि इस बात के सबूत हैं कि किरणदीप बब्बर खालसा के लिए धन उगाही करती है।

2. केजरीवाल का केंद्र पर निशाना, कहा- नीचे से ऊपर तक अनपढ़ों की जमात बैठा रखी है
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने राज्य के बजट को मंजूरी मिलते ही केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नीचे से ऊपर तक अनपढ़ों की जमात बैठा रखी है। देश के 75 साल के इतिहास में किसी भी सरकार का बजट नहीं रोका गया। हमने केंद्र की आपत्तियों में बदलाव के बिना बजट भेजा और उन्होंने मंजूरी दे दी। इतना अहंकार ठीक नहीं है।

केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली सरकार काम करना चाहती है, लड़ाई नहीं। लड़ाई से किसी का भला नहीं होता। हम प्रधानमंत्री के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, हम कोई झगड़ा नहीं चाहते हैं।’
उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री दिल्ली जीतना चाहते हैं तो उन्हें पहले शहर के लोगों का दिल जीतना होगा। उन्होंने कहा, ‘आप (PM) बड़े भाई हैं और मैं छोटा भाई।
3. लंदन में खालिस्तानियों का विरोध, सैकड़ों भारतीय तिरंगा लेकर इंडियन हाई कमीशन पहुंचे

लंदन में रविवार को इंडियन हाई कमीशन पर खालिस्तानियों के हमले के बाद तस्वीर का दूसरा पहलू दिखा। मंगलवार को सैकड़ों भारतीय नागरिक (सिख भी शामिल) इंडियन हाई कमीशन के बाहर जुटे और भारत के साथ एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान भारत माता की जय और जय हिंद के नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन कर रहे लोग भारतीय फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘जय हो’ पर झूमते दिखे।

वहीं, माहौल तब खुशनुमा नजर आया, जब एक ब्रिटिश पुलिस अफसर एक भारतीय लड़की के साथ डांस करता दिखा। अफसर लड़की से डांस मूव सीख रहा था।

खालिस्तानियों से हार नहीं मानेंगे
मंगलवार को खालिस्तानियों की हरकत का विरोध करने के लिए जुटे लोगों में से एक ने कहा- कुछ लोग भारत और यहां अमन का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इन लोगों को जवाब दिए जाने की जरूरत है।

रविवार को जब खालिस्तानियों ने यहां तोड़फोड़ करके तिरंगा उतारा था, तब पुलिस मौजूद नहीं थी। मंगलवार को नजारा दूसरा था। मेट्रो पुलिस की टीम अलर्ट पर थी। रविवार को ही अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इंडियन कॉन्स्यूलेट पर खालिस्तानियों ने हमला किया था। यहां के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दी गईं थीं।

मंगलवार को इंडियन एम्बेसी के सामने खालिस्तानियों के विरोध में प्रदर्शन करते भारतीय।

मंगलवार को इंडियन एम्बेसी के सामने खालिस्तानियों के विरोध में प्रदर्शन करते भारतीय।

दिल्ली से भी जवाब
सोमवार को नई दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के बाहर सिखों ने खालिस्तानियों के खिलाफ बैनर-पोस्टर लहराए और नारेबाजी की। कहा- भारत हमारा स्वा‌भिमान है। इन सिखों के मुताबिक तिरंगे का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोमवार को दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के सामने प्रदर्शन करते सिख।

सोमवार को दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन के सामने प्रदर्शन करते सिख।

अब जानिए लंदन में क्या हुआ था

  • खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस कार्रवाई कर रही है। रविवार को इसका विरोध लंदन में मौजूद कुछ खालिस्तान समर्थकों ने किया। खालिस्तानी लंदन में भारतीय हाई कमीशन पहुंचे। पहले तोड़फोड़ की और बाद में यहां लगा तिरंगा उतार दिया।
  • भारत ने इस पर सख्त ऐतराज जताया। दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमिश्नर को तलब किया गया। इस बीच, हाई कमीशन पर अब पहले से ज्यादा बड़ा तिरंगा लगा दिया गया।
  • लंदन में भारत के हाई कमीशन पहुंचे लोगों के हाथ में खालिस्तानी झंडा और अमृतपाल सिंह के पोस्टर थे। पोस्टर्स पर लिखा, ‘फ्री अमृतपाल सिंह’ (अमृतपाल सिंह को आजाद करो), ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ (हमें न्याय चाहिए) और ‘वी स्टैंड विथ अमृतपाल सिंह’ (हम अमृतपाल के साथ हैं)।
इस वीडियो में खालिस्तान समर्थक भारतीय झंडा उतारते दिख रहा है।

इस वीडियो में खालिस्तान समर्थक भारतीय झंडा उतारते दिख रहा है।

और दिल्ली में सिखों ने कैसे जवाब दिया
सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शन के लिए पहुंचे सिखों ने कहा- पाकिस्तान की बदनाम खुफिया एजेंसी ISI हमारे देश के अमन-चैन को तबाह करने की साजिश रच रही है। हमने हमेशा अपने तिरंगे का सम्मान किया है और लंदन में हुई हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल एक युवा सिख ने कहा- लंदन में जो कुछ हुआ, हम उसका जवाब देने आए हैं। हम ये किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज हम हजारों सिख अपने-अपने काम छोड़कर ये बताने आए हैं कि अपने तिरंगे का निरादर सहन नहीं करेंगे। वी लव आवर इंडिया- भारत माता की जय।

US में भी इंडियन कॉन्स्यूलेट पर हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन के बाद अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भी इंडियन कॉन्स्यूलेट पर हमला किया गया। रविवार को यहां भी खालिस्तान समर्थक जुटे। इन लोगों ने स्प्रे पेंट्स से अमृतपाल को रिहा करो.. लिख दिया। इन लोगों ने कॉन्स्यूलेट के गेट तोड़ दिए। वहां खालिस्तान के झंडे लगा दिए। भारतीय अमेरिकियों ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ​​​

रविवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इंडियन कॉन्स्यूलेट के बाहर प्रदर्शन करते खालिस्तान समर्थक।

रविवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इंडियन कॉन्स्यूलेट के बाहर प्रदर्शन करते खालिस्तान समर्थक।

पुलिस अमृतपाल के 154 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी
दरअसल, पंजाब के अजनाला थाने पर हमले के आरोपी अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने पिछले तीन दिन से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चला रखा है। रविवार को अमृतपाल के 34 और साथियों को गिरफ्तार किया। अब तक पुलिस 154 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अमृतपाल के समर्थकों ने दावा किया कि उसे देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस ने इनकार कर दिया।

याचिका में शूटिंग, लीथल इंजेक्शन और करंट के जरिए मौत की सजा देने का सुझाव दिया गया है। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डॉ. चंद्रचूड़ ने कहा कि हमें एनएलयू, एम्स समेत कुछ बड़े अस्पतालों के साइंटिफिक डेटा की जरूरत है। फांसी लगने के बाद मौत होने में कितना समय लगता है। फांसी से कितना दर्द होता है, फांसी के लिए किस तरह के संसाधनों की जरूरत होती है।
5. ICC पर हमले की धमकी, मेदवेदेव ने कहा- भगवान और मिसाइल से बचना नामुमकिन है

साल 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति रह चुके दिमित्री मेदवेदेव ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) को मिसाइल अटैक की धमकी दी है। मेदवेदेव ने कहा- भगवान और मिसाइलों से बचना किसी के लिए भी मुमकिन नहीं है। ICC ने यूक्रेन में वॉर क्राइम के आरोप में पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। उन पर यूक्रेनी बच्चों के अपहरण और डिपोर्टेशन के आरोप लगे हैं।

इसके बाद से रूस भड़का हुआ है। मेदवेदेव ने अपने टेलिग्राम अकाउंट पर लिखे स्टेटमेंट में ICC को एक बेकार अंतरराष्ट्रीय संगठन बताते हुए वहां के जजों को मिसाइल हमले के लिए आसमान में नजर बनाए रखने को कहा है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि कि ये वारंट सही है क्योंकि पुतिन यूक्रेन में वॉर क्राइम के लिए जिम्मेदार हैं। ICC का मुख्यालय नीदरलैंड्स के हेग शहर में है।

दिल्ली: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन झंडेवालान मंदिर में सुबह-सुबह आरती की गई

  • आदि शक्ति मां दुर्गा का आगमन आज
  • शक्ति आराधना का पर्व नवरात्र आज से शुरू होने जा रहा है। चैत्र नवरात्र रूपी उत्सव में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होती है। पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा होती है। ज्योतिषियों के मुताबिक, व्रती बुधवार की सुबह 6.41 बजे से 11 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में घट स्थापना कर सकते हैं।
  • ममता बनर्जी ओडिशा के सीएम से कर सकती हैं मुलाकात
  • समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पड़ोसी राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा के अपने समकक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात कर सकती हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख मंगलवार को भुवनेश्वर पहुंचेंगी। इसके बाद वह सड़क के रास्ते पुरी जाएंगी और बुधवार को श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि यह मुख्यमंत्री का निजी दौरा है, लेकिन फिर भी वह गुरुवार को पूर्वी महानगर से कोलकाता लौटने से पहले पटनायक से मुलाकात कर सकती हैं। पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। दोनों मुख्यमंत्री BJP के विरोधी माने जाते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें