अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा दक्षिण भारत मुक्त, कुश्ती संघ का कामकाज बैन

Share

कर्नाटक में कांग्रेस ने 224 में से 136 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं BJP सिर्फ 65 सीटों पर सिमट गई। पिछले 34 साल में राज्य में कांग्रेस की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साल 1989 में कांग्रेस ने 178 सीटें जीती थीं और भाजपा को महज 4 सीटें मिली थीं। इस जीत के साथ ही अब दक्षिण के किसी भी राज्य (कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु) में BJP की सरकार नहीं रह गई।

5 महीने पहले हिमाचल में भी कांग्रेस ने BJP को हराया था। इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने 2018 में इन तीनों राज्यों में जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद में विधायकों के जोड़तोड़ से मध्य प्रदेश में भाजपा ने सरकार बना ली।

भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने कुश्ती संघ (WFI) के सभी पदाधिकारियों के कामकाज पर रोक लगा दी है। कुश्ती संघ से सभी दस्तावेज, अकाउंट्स और विदेशी टूर्नामेंट्स के लिए भेजी जाने वाली एंट्री की जानकारी तत्काल सौंपने को कहा है। खेल मंत्रालय ने 45 दिन के भीतर फेडरेशन का चुनाव कराने का आदेश भी दिया है।

7 सीटों पर हजार से भी कम वोटों से हारे कैंडिडेट, राहुल बोले- 5 वादे पहली मीटिंग में पूरे करेंगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव मे जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीटों पर जीत मिली है। 7 सीटें ऐसी रहीं, जहां कैंडिडेट्स हजार से भी कम वोटों के अंतर से हारे हैं। इनमें 5 कैंडिडेट कांग्रेस जबकि, 2 कैंडिडेट BJP के थे। वोट शेयर के लिहाज से देखें, तो कांग्रेस को 42.9%, BJP को 36%, वहीं JDS को कुल 13.3% वोट मिले हैं। CM बसवराज बोम्मई और उनके 11 मंत्री जीते, लेकिन 11 मंत्री हार गए।

ग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा सीट पर रिकॉर्ड 1,22,392 वोटों से जीत दर्ज की। राहुल गांधी ने कहा- कर्नाटक ने दिखा दिया कि देश को मोहब्बत पसंद है। हमारे जो मुख्य 5 वादे थे, वे पहली ही कैबिनेट बैठक में पूरे किए जाएंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- भाजपा ताना मारती थी कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे। अब यह सच्चाई है कि भाजपा दक्षिण भारत मुक्त हो चुकी है।

2. साइक्लोन मोका आज लैंडफॉल करेगा, त्रिपुरा और मिजोरम में भारी बारिश की संभावना
साइक्लोन मोका आज बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के सित्तवे शहर के बीच लैंडफॉल करेगा। इस दौरान 175 किमी/घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इसके चलते बांग्लादेश में दुनिया का सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप तबाह हो सकता है, यहां 8 लाख रोहिंग्या रहते हैं। हजारों लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है। WHO यहां मोबाइल मेडिकल टीम और इमरजेंसी सर्जरी किट भेज रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, त्रिपुरा और मिजोरम में भारी बारिश की संभावना है। नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में भी बारिश का अलर्ट है। मछुआरों को मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में ना जाने की सलाह दी गई है। अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलर्ट जारी किया गया है। खतरे को देखते हुए बंगाल के दीघा में NDRF की 8 टीमें तैनात की गई है।

3. कुश्ती संघ के कामकाज पर रोक, ओलिंपिक एसोसिएशन ने अकाउंट्स-दस्तावेज मंगाए

पहलवानों के धरने में शनिवार को कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे।

पहलवानों के धरने में शनिवार को कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे।

भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने कुश्ती संघ (WFI) के सभी पदाधिकारियों के कामकाज पर रोक लगा दी है। यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण शरण सिंह बतौर WFI अध्यक्ष 4 साल के तीन कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। खेल संहिता के मुताबिक, वह अब इस पद पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो चुके हैं। इधर, बृजभूषण भी स्पष्ट कर चुके हैं कि वह अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उन्होंने यह नहीं कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। बस अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने से इनकार किया था। जनवरी में पहलवानों के पहले धरने के बाद खेल मंत्रालय ने बृजभूषण को फेडरेशन की सभी गतिविधियों से दूर रहने के लिए कहा था। साथ ही IOA की गठित ओवरसाइट कमेटी को ही इसका संचालन सौंपा गया था। कागजी कार्रवाई के हिसाब से बृजभूषण फेडरेशन से 5 माह से अलग ही हैं।

4. इमरान बोले- लोकतंत्र को केवल न्यायपालिका बचा सकती है, PM शाहबाज का अल्टीमेटम
पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ने रिहाई के 18 घंटे बाद मुल्क को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का लोकतंत्र एक धागे में लटका हुआ है। इसे केवल न्यायपालिका ही बचा सकती है। इमरान ने न्यायपालिका का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुल्क में हुए हिंसक प्रदर्शन में PTI के कार्यकर्ता शामिल नहीं थे। PTI एकमात्रा ऐसी पार्टी है, जिसकी रैलियों में महिलाएं, बच्चे और परिवार आते हैं।

इमरान स्पीच को किसी भी प्रमुख टेलीविजन चैनल पर टेलीकास्ट नहीं किया गया। उधर, प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने हिंसा फैलाने वालों को 72 घंटों में गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को जल्द गिरफ्तार कर मिसाल पेश की जाएगी। हालांकि इमरान ने कहा, हिंसा की जांच के लिए चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान के नेतृत्व में एक इंडिपेंडेंट पैनल बनाए जाने की बात कही।

5. राघव-परिणीति ने एक दूसरे को रिंग पहनाई; राघव ने लिखा- उसने हां कह दिया

AAP सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से सगाई की। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, ‘मैंने जो भी मांगा, उसने हां कर दी।’ सेरेमनी कनॉट प्लेस के कपूरथला हाउस में हुई। परिणीति ने अपनी सगाई में पेस्टल कलर का सूट पहना। इसे फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया। वहीं राघव ने भी पेस्टल कलर का ही अचकन पहना।

रिंग सेरेमनी में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान, देश के पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे भी पहुंचे। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की। परिणीति और राघव ने लंदन से पढ़ाई की है। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल, जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहचान यही हुई थी।

बीजेपी के मिशन साउथ में आ गया बड़ा ‘ब्रेकर’, कर्नाटक की हार के बाद उठे कई सवाल

कर्नाटक मे बीजेपी की हार से उसके मिशन साउथ को जोरदार झटका लगा है। दक्षिण में बीजेपी की सिर्फ इसी राज्य में सरकार थी और इस हार के बाद वह एक राज्य भी उसके हाथ से निकल गया। इसी साल तेलंगाना में चुनाव है और बीजेपी इस चुनाव की तैयारी लंबे वक्त से कर रही है लेकिन कर्नाटक की हार के बाद उसकी चुनौती और बढ़ गई है। कर्नाटक चुनाव नतीजों का मिशन साउथ पर आखिर कैसे असर पड़ेगा।

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

चर्चित खबरें