अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रेकिंग समाचार -चुनावों पर असर डालने की तैयारी में चीन,धर्मशाला में आईपीएल: 15 अप्रैल के बाद ऑनलाइन मिल सकते हैं टिकट,

Share

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें उसने जाति जनगणना कराने, आरक्षण की सीमा बढ़ा कर 50 प्रतिशत से अधिक करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने और नई शिक्षा नीति में संशोधन करने समेत कई वादे किए हैं।भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार सातवीं बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सरकार के बीते दस साल में किए गए काम को महज एक ट्रेलर (नमूना) बताते हुए शुक्रवार को कहा कि अभी तो बहुत कुछ और करना है तथा देश को बहुत आगे लेकर जाना है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में जेल की सलाखों के पीछे डालने की साजिश रची।

धर्मशाला में आईपीएल: 15 अप्रैल के बाद ऑनलाइन मिल सकते हैं टिकट, स्टेडियम में होंगे दो मुकाबले

IPL in Dharamshala: Tickets can be available online after April 15, two matches will be held in the stadium

धर्मशाला में होने वाले आईपीएल के दो मुकाबलों के लिए दर्शकों को 15 अप्रैल के बाद ऑनलाइन टिकट मिल सकते हैं। टिकट पेटीएम इनसाइडर पर ऑनलाइन बुक होंगे। धर्मशाला स्टेडियम में पहला मैच पांच मई को पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। नौ मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बंगलूरू के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा। इस बार मैच को सबसे सस्ता टिकट 800 से लेकर 1,000 रुपये के बीच हो सकता है। हालांकि, आईपीएल में टिकटों के दाम तय करने का जिम्मा टीम फ्रेंचाइजी का होता है। अब देखना है कि पंजाब किंग्स इलेवन प्रबंधन धर्मशाला में होने वाले मैचों के टिकटों के क्या दाम तय करता है।

पिछले साल आईपीएल में सबसे सस्ता टिकट 750 रुपये का था। इस पर 9.44 फीसदी बुकिंग फीस भी ली गई थी। इस बार भी मैच की टिकटों को दर्शकों को बुकिंग फीस देनी होगी। वहीं बुक की गई टिकटों की हार्ड कॉपी लेने के लिए स्टेडियम के बाहर मैच तीन से चार दिन पहले टिकट काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे। एचपीसीए के सचिव अनवीश परमार ने कहा कि आईपीएल के मैचों में टिकटों के दाम फ्रेंचाइजी तय करती है। अभी तक धर्मशाला मैच के टिकटों के दाम तय नहीं किए गए हैं। उम्मीद है कि 15 अप्रैल के बाद धर्मशाला में होने वाले मैचों के ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। स्टेडियम में मैचों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 

अमेरिका के न्यूजर्सी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 आंकी गई तीव्रता

संयुक्त राज्य अमेरिका में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार, न्यूजर्सी में झटके महसूस किए गए हैं, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई है। भूकंप की गहराई नौ किलोमीटर है।

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा। 

कैसे मापा जाता है भूकंप की तिव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।

चुनावों पर असर डालने की तैयारी में चीन, AI के माध्यम से सोशल मीडिया पर फैला सकता है झूठे वीडियो

अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने दावा किया है कि चीन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से भारत के लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है। माइक्रोसॉफ्ट की जोखिम अनुमान लगाने वाली टीम की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।दिग्गज टेक कंपनी ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका व दक्षिण कोरिया के चुनावों को भी इसी तरह प्रभावित करने का अनुमान जाहिर किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन इस तरह के मीम्स, वीडियो, ऑडियो को लेकर लगातार प्रयोग कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, चीन के साइबर हमलावर, उत्तर कोरिया के हमलावरों संग मिलकर यह नापाक हरकत कर सकते हैं। ये एआई की मदद से सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो, ऑडियो, मीम्स या अन्य सामग्री प्रसारित कर सकते हैं, जिससे जनमत प्रभावित हो। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है वर्तमान में आम लोगों पर ऐसी सामग्री का प्रभाव न्यूनतम देखा गया है।

दिग्गज टेक कंपनी ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका व दक्षिण कोरिया के चुनावों को भी इसी तरह प्रभावित करने का अनुमान जाहिर किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन इस तरह के मीम्स, वीडियो, ऑडियो को लेकर लगातार प्रयोग कर रहा है। चुनावों के दौरान भविष्य में यह शक्तिशाली हथियार बन सकते हैं।

ऐसे प्रभावित हो सकते हैं लोग
रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव में खड़े प्रत्याशियों के बारे में भ्रामक जानकारियां फैलाने के लिए चीन एआई की मदद से देश के दिग्गज टीवी एंकरों की आवाज में वीडियो तैयार कर सकता है। चूंकि, लोग इन एंकरों पर भरोसा करते हैं, इसलिए बिना यह जाने कि वीडियो एआई की मदद से तैयार फर्जी सामग्री है, वे इसपर विश्वास कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो चुनाव में उम्मीदवारों को बराबरी का मौका नहीं मिलेगा।

ताइवान के चुनाव में भी दिया था दखल
माइक्रोसॉफ्ट का दावा है कि ताइवान में हुए चुनावों में चीन ने इसी तकनीक से दुष्प्रचार चलाने की कोशिश की थी। किसी दूसरे देश में उच्च प्रौद्योगिकी से चुनाव प्रभावित करने की यह अपनी तरह की पहली कोशिश थी। चीन के समर्थन वाला साइबर हमलावर समूह स्टॉर्म 1376 ताइवान चुनावों के दौरान सक्रिय था। वह यूट्यूब पर नकली सामग्री पोस्ट कर रहा था और विजेता उम्मीदवार के बारे में एआई-निर्मित मीम्स बना रहा था।

गैर जिम्मेदाराना बातें करना कांग्रेस नेताओं की आदत है- राजेंद्र राठौड़ (बीजेपी राजस्थान)

राजस्थान भाजपा के नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर कहा कि कांग्रेस कपोल कल्पित बातें कर रही है। कांग्रेस ने अपने इतने उम्मीदवार भी खड़े नहीं किए कि अगर सारे जीतें तब भी वे अपनी सरकार बना पाएं। उन्हें पता है कि उन्हें सरकार नहीं बनानी। गैर जिम्मेदाराना बातें करना कांग्रेस के नेताओं की आदत है। वे आरक्षण का मुद्दा उठाकर वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कभी कामयाब नहीं होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एक्ट मामले में सुनाया बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने ‘यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004’ को असंवैधानिक करार देने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के 22 मार्च के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के 22 मार्च के आदेश को चुनौती देने वाली अपीलों पर नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि हाई कोर्ट के फैसले से 17 लाख छात्रों पर असर पड़ेगा और छात्रों को दूसरे स्कूल में स्थानांतरित करने का निर्देश देना उचित नहीं है।

मौद्रिक नीति निर्णयों पर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “…स्थायी जमा सुविधा दर 6.25% पर बनी हुई है और सीमांत स्थायी सुविधा दर और बैंक दर 6.75% पर बनी हुई है।”

जय सिंह का बीजेपी पर गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने आरोपी को प्रताड़ित करके बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि शराब घोटालेबाज मगुंटा रेड्डी प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर ले रहा है, प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लगाकर चुनाव प्रचार कर रहा है।

केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने किया ‘द केरल स्टोरी’ के प्रसारण का विरोध

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ट्वीट करते हुए लिखा: “दूरदर्शन द्वारा ध्रुवीकरण को बढ़ावा करने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को प्रसारित करने का निर्णय बेहद निंदनीय है। राष्ट्रीय समाचार प्रसारक को भाजपा-आरएसएस की प्रचार मशीन नहीं बनना चाहिए और इस फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं करनी चाहिए। जो केवल आम चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाना चाहते हैं। केरल नफरत फैलाने के ऐसे दुर्भावनापूर्ण प्रयासों का दृढ़ता से विरोध करता रहेगा।”

चन्द्रशेखर आज़ाद को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक और नगीना लोकसभा सीट से प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। आजाद की पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी और कहा कि इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कहा कि कुतुबशेर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें