अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रेकिंग न्यूज: केजरीवाल ने LG से कहा- कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी; चेन्नई 5वीं बार IPL चैंपियन

Share

 राजधानी दिल्ली में 16 साल की लड़की की हत्या से जुड़ी रही। आरोपी जिस समय लड़की पर चाकू से वार कर रहा था, तब कई लोग वहां से गुजर रहे थेआम आदमी पार्टी ने कानून व्यवस्था को लेकर उप राज्यपाल विनय सक्सेना पर सवाल उठाए हैं।

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. कम्बोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी दिल्ली में हैं। इससे पहले 1963 में सिहामोनी के पिता भारत आए थे। ये 6 दशक बाद कंबोडिया के राजा की भारत यात्रा है। सिहामोनी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
  2. अरविंद केजरीवाल CPM हेडक्वॉर्टर में सीताराम येचुरी से मिलेंगे। वे केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगेगे। इस अध्यादेश के जरिए दिल्ली के अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार उपराज्यपाल को दिए गए हैं।
  3. चीन की पहली बार किसी सिविलियन को स्पेस में भेजेगा। ये मिशन आज सुबह 9:31 पर जिउगुआन सैटेलाइट सेंटर से लॉन्च होगा। चीन ने साल 2030 तक चांद पर मानव मिशन भेजने का भी ऐलान किया है।

 दिल्ली में नाबालिग की हत्या करने वाला गिरफ्तार, लड़की के शरीर पर चाकू के 16 जख्म

साक्षी की हत्या का CCTV फुटेज, इसकी पुलिस ने पुष्टि की है।

साक्षी की हत्या का CCTV फुटेज, इसकी पुलिस ने पुष्टि की है।

दिल्ली में लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला आरोपी साहिल (20) पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे सोमवार दोपहर 3 बजे बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। साहिल के मकान मालिक ने बताया कि उसके पिता का नाम सरफराज है और वह 2 साल से अपने परिवार के साथ बरवाला की जैन कालोनी में रह रहा था।

साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले हैं। जबकि सिर पर पत्थर पटकने की वजह से उसकी सिर फट गया था। साक्षी की डिटेल PM रिपोर्ट आना बाकी है।

साहिल ने 20 बार चाकू मारे
साहिल जब साक्षी पर हमला कर रहा था, तब यह घटना पास लगे CCTV में कैप्चर हो गई। जिसमें दिखाई दे रहा है कि साहिल ने साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा था, 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था।

पुलिस ने साहिल को दिल्ली से सटे यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह यहां अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा था।

पुलिस ने साहिल को दिल्ली से सटे यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह यहां अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक साहिल ने शुरुआती पूछताछ में बताईं ये बातें-

  • साक्षी पहले प्रवीण नाम के लड़के से रिलेशनशिप थी।
  • एक साल पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया।
  • इसके बाद वो साहिल के साथ रिलेशनशिप में आई।
  • कुछ समय पहले साक्षी फिर से प्रवीण से बात करने लगी।
  • साहिल ने 4 दिन पहले साक्षी को धमकी दी थी कि वो किसी लड़के से बात न करें, लेकिन साक्षी नहीं मानी।
  • हत्या में इस्तेमाल चाकू साहिल ने दिल्ली में ही छुपाया था।

कई लोग सड़क से गुजरे, कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश भी की
पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद पत्थर पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा।

चाकू और पत्थर मारने के बाद साहिल वहां से चला गया, कुछ सेकेंड बाद लौटा और सड़क पर पड़ी साक्षी पर फिर पत्थर से हमला किया।

चाकू और पत्थर मारने के बाद साहिल वहां से चला गया, कुछ सेकेंड बाद लौटा और सड़क पर पड़ी साक्षी पर फिर पत्थर से हमला किया।

मकान मालिक बोले- मोहल्ले में कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ
प्रह्लादपुर की जैन कॉलोनी बरवाला में रहने वाले आरोपी साहिल के मकान मालिक रामफूल ने बताया कि साहिल पिछले दो साल से अपनी तीन बहनों और माता-पिता के साथ यहां रह रहा था। उनके पिता का नाम सरफराज है। यहां मोहल्ले में उसका कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ। आज सुबह घटना का वीडियो देखा तब पता चला कि वह साहिल है।

घटना पर CM केजरीवाल ने कहा- LG साहब कुछ कीजिए
घटना की जानकारी मिलते ही CM केजरीवाल ने CCTV फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

अरविंद केजरीवाल ने LG विनय कुमार सक्सेना पर ही सवाल उठा दिए कि कानून व्यवस्था उनकी जिम्मेदारी है।

अरविंद केजरीवाल ने LG विनय कुमार सक्सेना पर ही सवाल उठा दिए कि कानून व्यवस्था उनकी जिम्मेदारी है।

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

अध्यादेश पर AAP को समर्थन के खिलाफ दिल्ली-पंजाब के कांग्रेस नेता, राहुल-खड़गे से मिले
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने दिल्ली और पंजाब के नेताओं के साथ बैठक की। दोनों राज्यों के नेताओं ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP को समर्थन न देने की बात कही है। हालांकि नेताओं ने अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान पर छोड़ा है।

पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया पार्टी आने वाले दिनों में फैसले का ऐलान करेगी। लेकिन सूत्र बता रहे, अधिकतर नेताओं ने AAP को भाजपा की ‘बी-टीम’ कहा और दावा किया कि केजरीवाल ने सिर्फ दिल्ली और पंजाब ही नहीं, अन्य राज्यों में भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है।

जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका जमाकर चेन्नई को जिताया, धोनी ने रोहित की बराबरी की

CSK ने IPL जीतने के बाद 20 साल के तेज गेंदबाज मथीश पथिराना को ट्रॉफी थमाई। पथिराना फाइनल में टीम के सबसे युवा खिलाड़ी रहे। चेन्नई को 5वीं बार IPL जीतने पर 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली।

CSK ने IPL जीतने के बाद 20 साल के तेज गेंदबाज मथीश पथिराना को ट्रॉफी थमाई। पथिराना फाइनल में टीम के सबसे युवा खिलाड़ी रहे। चेन्नई को 5वीं बार IPL जीतने पर 20 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली।

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर IPL 2023 का खिताब जीत लिया है। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। लेकिन बारिश की वजह से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला। CSK को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी।

रवींद्र जडेजा ने 5वें गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जमाकर CSK को पांचवीं बार IPL चैंपियन बना दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 बार विजेता बनाया है।

पुलिस बोली- पहलवानों को जंतर-मंतर पर धरने की जगह नहीं मिलेगी, इन्होंने कानून तोड़ा
दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे पहलवानों को धरने के लिए जंतर-मंतर नहीं जाने देंगे। अगर इजाजत मांगेंगे, तो उन्हें दूसरी जगह दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि हमने 38 दिन से धरना दे रहे पहलवानों को हर मुमकिन सुविधा दी थी, लेकिन रविवार को इन लोगों ने कानून तोड़ा।

हमने पहलवानों से मार्च न निकालने की अपील की लेकिन इन्होंने हमारी रिक्वेस्ट नहीं मानी। इसलिए जंतर-मंतर को खाली कराकर धरना खत्म करा दिया। वहीं पहलवानों का कहना है कि उनका आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। जल्द ही अगले प्लान के बारे में जानकारी दी जाएगी।

NATO समिट से दूर रहे जापान, चीन ने कहा- इतिहास से सबक सीखें जापान के प्रधानमंत्री

तस्वीर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की है। जापान पहली बार नाटो समिट में हिस्सा लेने जा रहा है।

तस्वीर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की है। जापान पहली बार नाटो समिट में हिस्सा लेने जा रहा है।

चीन ने जापान से कहा है कि वो जुलाई में होने वाले नाटो समिट में हिस्सा न ले। चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा समिट के लिए लिथुआनिया न जाएं तो अच्छा रहेगा। जापान NATO का मेंबर नहीं है, लेकिन US और दूसरे सदस्य देशों ने उसे स्पेशल इनविटेशन दिया है।

बयान में कहा गया है कि जापान समेत सभी को इतिहास से सबक लेना चाहिए। किसी भी हरकत से इस इलाके का अमन दांव पर लग सकता है और इससे सभी को नुकसान होने का खतरा है। चीन की यह वॉर्निंग जापान को डराने के लिए है। दूसरी तरफ, जापान का कहना है किशिदा समिट में जरूर जाएंगे।

जुलाई में होगी समिट

  • NATO समिट जुलाई में लिथुआनिया में होने वाली है। रूस-यूक्रेन जंग को एक साल से ज्यादा हो चुका है। इस लिहाज से यह समिट काफी अहम मानी जा रही है। जापान वैसे तो NATO का हिस्सा नहीं है, लेकिन अमेरिका और दूसरे सदस्य देशों ने उसे स्पेशल इनविटेशन दिया है।
  • जापान सरकार कह चुकी है कि प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा इस समिट में हिस्सा लेने के लिए लिथुआनिया जा सकते हैं। इसके बाद से चीन सरकार जापान पर दबाव बनाने के लिए तमाम हथकंडे इस्तेमाल कर रही है।
  • माना जा रहा है कि जापान और NATO के बाकी मेंबर्स टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंस शेयरिंग पर नए सिरे से कोई समझौता कर सकते हैं। इसके अलावा NATO प्लस पर भी विचार किया जा सकता है। इसमें भारत और जापान को इसमें शामिल करने का प्रपोजल दिया जा सकता है।

चीन क्या कह रहा है

  • चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को कहा- जापान को इस NATO समिट में हिस्सा लेने से बचना चाहिए। अगर फुमियो किशिदा समिट में हिस्सा लेने के लिए लिथुआनिया जाते हैं तो इससे चीन और जापान के रिश्ते खराब हो सकते हैं।
  • निंग ने आगे कहा- इस तरह के किसी प्लेटफॉर्म में जाने से इस रीजन की पीस और स्टेबिलिटी पर गंभीर असर पड़ेगा। हम सभी को इस तरह के हालात से बचने के लिए हाई अलर्ट पर रहना होगा। इतिहास से सबक सीखा जाए, ताकि किसी को भारी नुकसान न उठाना पड़े।
  • चीन की यह वॉर्निंग जापान को डराने के लिए है। दूसरी तरफ, जापान सरकार इशारा दे चुकी है किशिदा समिट में हिस्सा जरूर लेंगे। NATO के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलनबर्ग भी कह चुके हैं कि किशिदा को परेशान होने की जरूरत नहीं है। NATO चाहता है कि उसका एक रीजनल ऑफिस अब जापान की राजधानी टोक्यो में भी खोला जाना चाहिए।

NATO और तुर्की

  • NATO का पूरा नाम नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन है। यह यूरोप और उत्तरी अमेरिकी देशों का एक सैन्य और राजनीतिक गठबंधन है।
  • NATO की स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई थी। इसका हेडक्वॉर्टर बेल्जियम के ब्रसेल्स में है।
  • NATO की स्थापना के समय अमेरिका समेत 12 देश इसके सदस्य थे। अब 30 सदस्य देश हैं, जिनमें 28 यूरोपीय और दो उत्तर अमेरिकी देश हैं।
  • इस संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी NATO देशों और उसकी आबादी की रक्षा करना है।
  • NATO के आर्टिकल 5 के मुताबिक, इसके किसी भी सदस्य देश पर हमले को NATO के सभी देशों पर हमला माना जाएगा।
  • 1952 में NATO से जुड़ा तुर्की इसका एकमात्र मुस्लिम सदस्य देश है।
अमेरिका पर 9/11 हमले के बाद NATO सेनाओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ा था।

अमेरिका पर 9/11 हमले के बाद NATO सेनाओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ा था।

NATO की नींव कैसे पड़ी थी

  • दूसरे विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ को रोकने के लिए अमेरिकी और यूरोपीय देशों ने एक सैन्य गठबंधन बनाया था, जिसे NATO के नाम से जाना जाता है।
  • दूसरे विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ और अमेरिका दो सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरे, जो दुनिया पर अपना दबदबा कायम करना चाहते थे। इससे अमेरिका और सोवियत संघ के संबंध बिगड़ने लगे और उनके बीच कोल्ड वॉर की शुरुआत हुई।
  • सोवियत संघ की कम्युनिस्ट सरकार दूसरे विश्व युद्ध के बाद कमजोर पड़ चुके यूरोपीय देशों पर अपना प्रभुत्व स्थापित करना चाहती थी।
  • सोवियत संघ की योजना तुर्की और ग्रीस पर दबदबा बनाने की थी। तुर्की और ग्रीस पर पर कंट्रोल से सोवियत संघ काला सागर के जरिए होने वाले दुनिया के व्यापार को नियंत्रित करना चाहता था।
  • सोवियत संघ की इन विस्तारवादी नीतियों से पश्चिमी देशों और अमेरिका से उसके संबंध पूरी तरह खराब हो गए।
  • आखिरकार यूरोप में सोवियत संघ के प्रसार को रोकने के लिए यूरोपीय देशों और अमेरिका ने मिलकर NATO की नींव डाली।
यह तस्वीर USS गेराल्ड फोर्ड की है। इन दिनों यह नॉर्वे के समुद्री इलाकों में गश्त कर रहा है।

यह तस्वीर USS गेराल्ड फोर्ड की है। इन दिनों यह नॉर्वे के समुद्री इलाकों में गश्त कर रहा है।

रूस-यूक्रेन विवाद की वजह बना NATO

  • 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद NATO ने खासतौर पर यूरोप और सोवियत संघ का हिस्सा रहे देशों के बीच तेजी से प्रसार किया।
  • 2004 में NATO से सोवियत संघ का हिस्सा रहे तीन देश- लातविया, एस्तोनिया और लिथुआनिया जुड़े, ये तीनों ही देश रूस के सीमावर्ती देश हैं।
  • पोलैंड (1999), रोमानिया (2004) और बुल्गारिया (2004) जैसे यूरोपीय देश भी NATO के सदस्य बन चुके हैं। ये सभी देश रूस के आसपास हैं और उनके और रूस के बीच में केवल यूक्रेन पड़ता है।
  • यूक्रेन पिछले कई वर्षों से NATO से जुड़ने की कोशिश करता रहा है। उसकी हालिया कोशिश की वजह से ही रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है।
  • यूक्रेन की रूस के साथ 2200 किमी से ज्यादा लंबी सीमा है। रूस का मानना है कि अगर यूक्रेन NATO से जुड़ता है तो NATO सेनाएं यूक्रेन के बहाने रूसी सीमा तक पहुंच जाएंगी।
  • यूक्रेन के NATO से जुड़ने पर रूस की राजधानी मॉस्को की पश्चिमी देशों से दूरी केवल 640 किलोमीटर रह जाएगी। अभी ये दूरी करीब 1600 किलोमीटर है। रूस चाहता है कि यूक्रेन ये गांरटी दे कि वह कभी भी NATO से नहीं जुड़ेगा।
  • अमेरिका NATO के जरिए रूस को चारों ओर से घेर रहा है। सोवियत संघ के टूटने के बाद 14 यूरोपीय देश NATO में शामिल हो चुके हैं। अब वह यूक्रेन को भी NATO में शामिल करना चाहता है।

पायलट गहलोत साथ लड़ेंगे चुनाव- कांग्रेस

कांग्रेस की दिल्ली में हो रही बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोनों के बीच सुलह हो गई है। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। बातचीत के दौराना सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट साथ-साथ खड़े दिखाई दिए। बताया गया कि दोनों नेता साथ-साथ इस साल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

कश्मीर में खीर भवानी मेला में 25,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि कश्मीर में रविवार को ज्येष्ठ अष्टमी पर खीर भवानी मेले में 25,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए और उन्होंने इसके सफल आयोजन के लिए सुरक्षाबलों के साथ ही जम्मू कश्मीर प्रशासन की प्रशंसा की। खीर भवानी मेला ज्येष्ठ अष्टमी के मौके पर 26 मई को शुरू हुआ और 28 मई को संपन्न हुआ, जिसमें जम्मू से 107 बसों में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। शाह ने श्रद्धालुओं की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ‘‘कश्मीर में ज्येष्ठ अष्टमी को लगा खीर भवानी मेला कश्मीरी पंडित बहनों और भाइयों के आध्यात्मिक जगत में पवित्र स्थान रखता है। मेले में 25,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, जम्मू कश्मीर पुलिस और स्थानीय प्रशासन को खीर भवानी मेला सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई देता हूं। मां खीर भवानी की कृपा हम पर सदैव बनी रहे।’’एक आधिकारिक बयान के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ अष्टमी के मौके पर कश्मीरी पंडित माता रागन्या देवी मंदिर में दर्शन करने जाते हैं, जिसे खीर भवानी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें