अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार : छठ पूजा आज से ,फाइनल को भव्य बनाने की तैयारी;मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान आज,अब राजस्थान में प्रचार की धूम

Share

मुंबई(महाराष्ट्र): मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा शिवाजी पार्क मैदान में बाला साहेब के स्मारक पर बाला साहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि देने के बाद एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के समर्थकों के बीच झड़प हुई।

साउथ अफ्रीका को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, अब भारत से विश्व कप की खिताबी ‘जंग’

चोकर्स… क्रिकेट में यह शब्द सिर्फ और सिर्फ साउथ अफ्रीका के लिए इस्तेमाल किया जाता है। क्यों? वजह सामने है। एक बार फिर साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद हारकर खिताबी दौड़ से बाहर हो गया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8वीं बार फाइनल में एंट्री मार ली है। साउथ अफ्रीका कप्तान टेम्बा बावुमा के एक खराब फैसले का शिकार बनी और पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 212 रन ही बना पाई, जिसमें डेविड मिलर का शतक भी शामिल रहा। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को अफ्रीकी गेंदबाजों ने बांधने की कोशिश जरूर की, लेकिन उनके बोर्ड पर इतने रन नहीं थे कि दबाव को जीत में बदलने में कामयाबी मिलती। इस तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया 20 साल बाद एक बार फिर फाइनल में भिड़ेंगे। यह मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

फैक्ट्री में 15 फीट लंबा कोबरा मिलने से इलाके में फैली दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

15 foot long Cobra rescued from factory in Tamil Nadu Big News in Hindi

सूचना मिलने पर वन विभाग एक टीम मौके पर पहुंची और कोबरा को बचाया। फैक्ट्री कदयम नगर पालिका क्षेत्र में है। तमिलनाडु के तेनकासी जिले में गुरुवार को एक निजी फैक्ट्री से 15 फीट लंबी कोबरा मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग एक टीम मौके पर पहुंची और कोबरा को बचाया। फैक्ट्री कदयम नगर पालिका क्षेत्र में है।

वन अधिकारी नीलगिरि जिले के गुडलूर और पंडालुर इलाकों में जंगली हाथियों की निगरानी कर रहे थे। इन दिनों यहां जंगली हाथी मानव बस्तियों में प्रवेश कर रहे हैं और क्षेत्रों में संपत्तियों और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र के निवासियों को हाथियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

गुजरात में मामूली विवाद में महिला भाजपा नेता की हत्या, तीन गिरफ्तार
गुजरात के अमरेली जिले के धारी शहर में मामूली विवाद के बाद भाजपा की महिला नेता मधुबेन जोशी की उसके पड़ोसियों ने हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों रुशिक मेहता, जयओम मेहता और हरिओम मेहता को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक हिमकर सिंह ने बताया कि विवाद में भाजपा महिला नेता का बेटा रवि जोशी भी घायल हो गया। जोशी, पार्टी की अमरेली जिला इकाई की सचिव और धारी तालुका पंचायत के निर्वाचित सदस्य के रूप में काम कर चुकी हैं।

दलों के चंदे का विवरण सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगा आयोग 
निर्वाचन आयोग भाजपा और कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के साझा किए गए चुनावी बॉन्ड  के विवरण को जुटा रहा है और इन्हें एक सील बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगा। आयोग ने तीन नवंबर को पत्र भेजकर चुनावी बॉन्ड के जरिये दान प्राप्त करने वाली सभी पार्टियों से योजना की शुरुआत के बाद से अब तक प्राप्त दान का ब्योरा 15 नवंबर तक उसके समक्ष पेश करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने 2 नवंबर को निर्देश जारी कर आयोग से 30 सितंबर तक पार्टियों के चुनावी बॉन्ड से जुटाए गए धन का अपडेट विवरण मांगा था। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस जैसे प्रमुख दलों समेत कई पार्टियों ने जानकारी साझा की है। विवरण को संकलित किया जा रहा है। 

असम में 16 करोड़ की हेरोइन जब्त मणिपुर के चार तस्कर गिरफ्तार 
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में बृहस्पतिवार को 16 करोड़ रुपये हेरोइन जब्त की और चार लोगों को गिरफ्तार किया। कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक संजीब कुमार सैकिया ने बताया कि डिल्लई पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दो स्थानों पर पेट्रोलिंग के दौरान दो अलग अलग वैन की तलाशी ली गई तो पहले वैन से 130 साबुन के डिब्बे से 1.652 किलोग्राम, तो दूसरे वैन से 28 साबुन के डिब्बे से 334.83 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। असम पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी चार व्यक्ति मणिपुर के रहने वाले हैं। 

अनिल कुमार इथियोपिया में भारत के अगले राजदूत नियुक्त 
विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनिल कुमार राय को इथियोपिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अनिल कुमार के जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। मंत्रालय के अनुसार, इथियोपिया के साथ भारत के घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। भारत कभी भी इथियोपिया के हितों के प्रति शत्रुतापूर्ण नहीं रहा है।

असम के मंत्री को जान से मारने की धमकी, आरोपी हिरासत में
असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह शिवसागर जिले के बामुन मोरन गांव का निवासी है। सोशल मीडिया में एक पोस्ट में सिंह ने कहा कि पर्याप्त सबूतों के आधार पर व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

ड्रग्स तस्करी मामले में एनसीबी ने चार छात्र हिरासत में लिए
मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने ओडिशा के कोरपुट जिले से कॉलेज में पढ़ने वाले चार छात्रों और एक पंचायत समिति सदस्य को हिरासत में लिया है। चारों छात्र परबेडा इलाके में रहते है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि एनसीबी ने हाल ही में कुछ तस्करों को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान तस्करों ने ओडिशा में छात्रों के साथ अपने संबंधों का खुलासा किया और बताया कि वे उन्हें नशीला पदार्थ मुहैया कराते थे।

चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी की सीने में दर्द के बाद मौत
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगे एक कर्मचारी की बृहस्पतिवार को बैतूल शहर में सीने में दर्द के बाद मौत हो गई। मुलताई की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट तृप्ति पटेरिया ने बताया कि मध्य प्रदेश स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में चौकीदार के रूप में कार्यरत और बूथ नंबर 123 पर चुनाव ड्यूटी पर तैनात भीमराव (55) को सीने में दर्द हुआ। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भीमराव के परिवार को उनके निधन के बारे में सूचित कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान आज

Assembly Election 2023 MP Chhattisgarh Voting Updates In Hindi

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में भाजपा और कांग्रेस ने पूरा जोर लगाया। लेकिन भाजपा प्रचार के मोर्चे पर कांग्रेस पर भारी पड़ी। अब शुक्रवार को होने वाले मतदान में वोटर ईवीएम में अपना फैसला बंद कर देंगे।

बीजेपी-कांग्रेस के इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला, नेताओं के बाद अब वोटर की बारी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में नेताओं के बाद अब जनता को तय करना है कि किसकी सरकार बनेगी। राज्य में आचार संहिता लगने के बाद बीजेपी-कांग्रेस समेत दूसरी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने चुनावी रैली की। सीएम शिवराज सिंह चौहान तो 160 विधानसभा सीटों तक पहुंचे। बीजेपी-कांग्रेस के साथ-साथ इस बार दूसरी पार्टी के नेताओं ने भी दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस जहां सरकार बनाने का दावा कर रही है वहीं, बीजेपी को अपनी योजनाओं के सहारे सत्ता में बने रहने का भरोसा है। 230 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार (17 नवंबर) को वोटिंग होगी।

 रूस के खिलाफ अमेरिका का एक्शन, सीमा शुल्क का उल्लंघन कर रूसी तेल ले जाने वाली कंपनियों-जहाजों पर रोक

US imposes new sanctions over Russian oil price cap violations

अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय यूएई स्थित तीन फर्मों और जहाजों को प्रतिबंधित किया है। यह फर्म और जहाज 60 अमेरिकी डॉलर मूल्य सीमा के ऊपर रूसी कच्चे तेल को ले जाने के लिए अमेरिकी सेवा प्रदाताओं का इस्तेमाल करते थे। रूस और अमेरिका के बीच खींचतान लगातार जारी है। इस बीच अमेरिका ने उन फर्मों और जहाजों पर रोक लगा दी, जो बहुराष्ट्रीय मूल्य सीमा का उल्लंघन करके रूसी कच्चा तेल ले जाने के लिए अमेरिका सेवा प्रदाताओं का इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा, अमेरिका ने क्रेमलिन के प्रभाव से जुड़े बाल्कन लोगों और फर्मों पर भी प्रतिबंध लगाया है।

माल परिवहन करने से ब्लैकलिस्ट किया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय यूएई स्थित तीन फर्मों और जहाजों को प्रतिबंधित किया है। यह फर्म और जहाज 60 अमेरिकी डॉलर मूल्य सीमा के ऊपर रूसी कच्चे तेल को ले जाने के लिए अमेरिकी सेवा प्रदाताओं का इस्तेमाल करते थे। जहाजों पर कार्रवाई के कारण अमेरिकी सेवा प्रदाताओं के साथ माल परिवहन करने से ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

पिछले साल की कार्रवाई
बता दें, अमेरिका ने यूरोपियन यूनियन, जी-7 सदस्य देशों और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर मिलकर पिछले साल रूस द्वारा अपने तेल के लिए वसूले जाने वाले शुल्क पर 60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल की सीमा लगा दी थी। यह कार्रवाई यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस की कमर तोड़ने के लिए की गई थी। इस वजह से रूस की पुतिन सरकार को या तो अपना तेल छूट पर बेचने या एक महंगा वैकल्पिक शिपिंग नेटवर्क खोजने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

मुनाफे की कटौती के लिए तत्पर
अमेरिकी राजक वैली एडेइमो ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रमक नीतियों के बाद भी बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं लेकिन साथ ही साथ हम रूस के मुनाफे की कटौती करने के लिए भी तत्पर हैं। ट्रेजरी के एक अन्य अधिकारी ब्रायन नेल्सन ने बताया कि रूस ने अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और संगठनों में एकीकरण बाधित करने के लिए पश्चिमी बाल्कन में अपने प्रभाव का उपयोग करना जारी रखा है। 

इज़राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने कहा, “…मैं प्रधानमंत्री मोदी और भारत के राष्ट्रपति और भारत सरकार को बर्बरता के खिलाफ इस लड़ाई में इज़राइल के लिए इतना अविश्वसनीय समर्थन व्यक्त करने और हमारे बचाव के अधिकार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं…”

दिल्ली पुलिस ने 450 सीसीटीवी की मदद से ढूंढ निकाला एक लाख का इनामी कुत्ता, फरीदाबाद में मिला

Delhi Police found a dog carrying a prize worth Rs 1 lakh with the help of 450 CCTV cameras.

पुलिस ने कुत्ते को ढूंढने के लिए 450 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। ब्रिटिश महिला ने वीगल नस्ल के अपने कुत्ते को ढूंढने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी। महिला ने इनाम की राशि ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस को देने की बात कही है। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी कुत्ते को फरीदाबाद से ढूंढ निकाला। पुलिस ने कुत्ते को ढूंढने के लिए 450 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। ब्रिटिश महिला ने बीगल नस्ल के अपने कुत्ते को ढूंढने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी। महिला ने इनाम की राशि ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस को देने की बात कही है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 24 अक्तूबर को ब्रिटिश महिला लूसी डेविसन का कुत्ता चोरी हो गया था। ग्रेटर कैलाश थानाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुत्ते की तलाश शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लूसी डेविसन जीके के ई ब्लाॅक में रहती हैं। महिला ने थाने में कुत्ते के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला ने कुत्ते को तलाश करने वाले को एक लाख का इनाम देने की भी घोषणा की थी। उनका गुरुग्राम में खुद का व्यवसाय है। एएसआई कमेलश, मेजर हुसैन और अन्य ने दिल्ली में लगे सभी सीसीटीवी खंगाले। फुटेज में एक कार में युवक कुत्ते को ले जाता दिखा, लेकिन कार का नंबर नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न जगहों की 450 कैमरों की फुटेज खंगाली। 

फरीदाबाद से मिली एक फुटेज में कार का नंबर मिल गया। इसके आधार पर पुलिस ने फरीदाबाद के पल्ला से कुत्ता ढूंढ निकाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुत्ते को हिमांशु नाम का युवक ले गया था। हिमांशु अपने भाई की मौत के बाद मानसिक तौर पर कमजोर हो गया है। वह कुत्ते को खिलाने के लिए अपने साथ ले गया था। पुलिस ने कुत्ते को महिला को सौंप दिया।

बजरंग दल नेता पर हमला, भाजयुमो नेता सहित आधा दर्जन नामजद, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Attack on Bajrang Dal leader in Aligarh

सासनी गेट लोधी विहार के भारत गोस्वामी ने मुकदमा सासनी गेट थाने में दर्ज कराया। जिसमें आरोप है कि 9 नवंबर की देर रात उन पर नामजदों ने सासनी गेट चौराहे के पास हमला बोला। उन्हें बेरहमी से पीटा गया। जिससे उनके दांत व जीभ में चोट आई है। 

आज से नहाय-खाय के साथ शुरू होगी छठ पूजा, खरना कल,

रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ महापर्व संप्न्न हो जाएगा। सूर्यापासना का चार दिवसीय महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। दूसरे दिन शनिवार को खरना होगा। रविवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ महापर्व संप्न्न हो जाएगा। उधर, बृहस्पतिवार को श्रद्धालु दिन भर सामान की खरीदारी में जुटे रहे। इसके अलावा घाटों की सफाई भी की गई।  

नहाय-खाय के दौरान व्रती नहाने के बाद कद्दू एवं चावल खाएंगे। शनिवार को पूरा दिन व्रत रखेंगे, शाम को खरना में अनेक पकवान खाने के साथ उनका व्रत खुलेगा। इसके बाद ही उनका निर्जला व्रत पुन: शुरू हो जाएगा। सोमवार को उदीयमान सूर्य का अर्घ्य देने तक उनका व्रत जारी रहेगा। 

उधर, अटूट श्रद्धा भक्ति के इस पर्व को लेकर उत्साहित व्रती बाजारों में खरीदारी करने को जुट गए है। वहीं छठ पर्व आयोजन समितियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन व व्रती को किसी तरह की परेशानी न होने देने के बंदोबस्त करने शुरू कर दिए है। समितियों ने विभिन्न इलाकों के साथ-साथ यमुना नदी एवं पश्चिमी यमुना नहर के किनारे बने अस्थायी घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने पूर्वांचल के विख्यात गायकों को छठ मैय्या को गुणगान करने के लिए बुलाया है।

मेयर ने छठ घाटों का किया  निरीक्षण, सफाई के निर्देश 
मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने बृहस्पतिवार को नजफगढ़ जोन के डाबरी, सागरपुर और मंगलापुरी में छठ घाटों का निरीक्षण किया और तत्काल साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डाबरी वार्ड के छठ घाट पर तुरंत साफ-सफाई कराने और रोशनी के लिए लाइटें लगवा के निर्देश दिए। पास में पड़े निर्माण व विध्वंस कचरे को तत्काल हटाने के लिए कहा। मेयर ने कहा कि पूजा स्थल के आसपास सौंदर्यीकरण किया जाए। मेयर ने कहा कि सभी वार्डों में छठ घाट बनकर तैयार हैं। सभी 250 वार्डों में छठ घाटों के रख-रखाव के लिए प्रति वार्ड 40 हजार रुपये की राशि आवंटित की गई है। दिल्ली सरकार के सहयोग से छठ पूजा महापर्व के दौरान पूर्वांचल वासियों को कोई समस्या नहीं होगी। 

सफाई का काम तेज, मंत्री व विधायक भी मैदान में उतरे
दिल्ली सरकार ने छठ पूजा की तैयारियों के लिए राजस्व मंत्री आतिशी व विधायकों को मैदान में उतारा है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कई जगह छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिन-रात काम कर छठ घाट तैयार किए जाएं। आतिशी ने कहा कि छठ के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न आने देने के लिए केजरीवाल सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। 

सरकार ने 1000 से अधिक छठ घाट तैयार किए हैं और सभी विधायक व विभाग नजर रख रहे हैं। छठ घाटों पर तालाब बनाने से लेकर टेंट, लाइट्स, साफ-सफई, सुरक्षा आदि सभी चीजों का इंतजाम सरकार कर रही है। बहुत से घाटों पर मैथली-भोजपुरी अकादमी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। छठ के नाम पर भाजपा आरोप-प्रत्यारोप कर रही है, लेकिन सच्चाई ये है कि भाजपा ने आज तक छठ का कोई आयोजन नहीं किया। जब एमसीडी में भाजपा थी तब भी उनकी ओर से छठ का किसी प्रकार का आयोजन नहीं किया गया। अब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है तो एमसीडी ने भी कई छठ घाटों को श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया है।

केजरीवाल का 10 सूत्री कार्यक्रम छठ पर्व को बनाएगा यादगार: आप
आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर एमसीडी ने छठ महापर्व को यादगार बनाने के लिए 10 सूत्रीय कार्यक्रम तैयार किया है। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए एमसीडी ने काम तेज कर दिया है। 

छठ की तैयारियों के बारे में एमसीडी के प्रभारी एवं विधायक दुर्गेश पाठक ने बताया कि आप सरकार आने से पहले दिल्ली में 70 घाट ही सरकारी मदद से बनते थे, लेकिन अब एक हजार से भी ज्यादा अच्छे व शानदार घाट बनाए जा रहे हैं। दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सभी घाटों पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अरविंद केजरीवाल ने 10 सूत्रीय कार्यक्रम बनवाया है। इसके मुताबिक सभी घाटों पर टेंट, लाइट, टॉयलेट, एम्बुलेंस, डॉक्टर, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की जा रही है। 

पूजा के लिए व्रतियों को घर से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। घर के पास ही छठ घाट बनाए जा रहे हैं। साथ ही घाटों पर आम आदमी पार्टी के सभी विधायक, पार्षद, विधानसभा अध्यक्ष समेत पार्टी के वालंटियर्स लोगों की सेवा में 24 घंटे मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तहत पहला-अच्छे और शानदार घाट बनाए जाएं, दूसरा-टेंट की व्यवस्था की जाए और तीसरा-लाइट की व्यवस्था की जाए, चौथा-टॉयलेट का इंतजाम हर घाट पर किया जाए, पांचवां-पानी की व्यवस्था की जाए, छठा-एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए, सातवां-डॉक्टर भी बुलाए जाएं, आठवां-हर जगह पर लोगों की मांग के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएं, नौवां-घर के नजदीक घाट बनाए जाएं और दसवां-सभी विधायकों, पार्षदों, विधानसभा अध्यक्ष, संगठन मंत्री, वार्ड अध्यक्ष, संगठन मंत्रियों और सभी वालंटियर्स हर घाट पर 24 घंटे मौजूद रहे।

बेहाल दिल्ली, अगले तीन दिन भारी: दिवाली के चार दिन बाद भी गंभीर श्रेणी में ‘सांसें’, AQI 400 के पार

सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 424 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी है। नोएडा में 355, ग्रेटर नोएडा में 340, गाजियाबाद में 376 व गुरुग्राम में 363 एक्यूआई दर्ज किया गया।  

 यूपी रोडवेज बसों का किराया होगा कम, यात्री संख्या गिरने की वजह से होगा निर्णय

Good news for passengers: UP Roadways bus fares will be reduced

इसी वर्ष फरवरी में रोडवेज बसों का किराया 25 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद रोडवेज बसों से पैसेंजरों की संख्या कम होने लगी थी। 

राजधानी बसों का किराया दस प्रतिशत कम किया जा चुका है। वहीं अब रोडवेज प्रशासन अपनी साधारण व एसी बस सेवाओं का किराया कम करने की तैयारी कर रहा है। इस बाबत परिवहन निगम मुख्यालय पर प्रधान प्रबंधक के नेतृत्व में कमेटी बनाकर प्रस्ताव बनाया जाएगा। जिसे अगली निदेशक मंडल की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

प्रस्ताव के मुताबिक साधारण बसों का किराया सात प्रतिशत व एसी बसों का किराया दस फीसदी कम किया जा सकता है। दरअसल, इसी वर्ष फरवरी में रोडवेज बसों का किराया 25 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद रोडवेज बसों से पैसेंजरों की संख्या कम होने लगी थी। 

इससे रोडवेज को छह माह के भीतर करीब 77 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। घटते यात्रियों की संख्या को एमडी मासूम अली सरवर ने गंभीरता से लिया तथा क्षेत्रीय अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए सुधार की चेतावनी दी। जीएम संचालन के नेतृत्व में बनाई गई कमेटी जल्द ही अपना प्रस्ताव एमडी को सौंपेगी।

फाइनल को भव्य बनाने की तैयारी; स्टेडियम में दिख सकते हैं पीएम मोदी, मैच से पहले एयर शो की भी योजना

भारतीय टीम को स्टेडियम में करीब सवा लाख दर्शकों का साथ मिलेगा। पीएम मोदी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अहमदाबाद के स्टेडियम में नजर आए थे।भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उतरेगी। इस मुकाबले को भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। वहीं, एयर शो के आयोजन की भी योजना है। यह मैच से पहले हो सकता है।

भारतीय टीम को स्टेडियम में करीब सवा लाख दर्शकों का साथ मिलेगा। पीएम मोदी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अहमदाबाद के स्टेडियम में नजर आए थे। पहली बार यहां विश्व कप के फाइनल का आयोजन होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक एयर शो का आयोजन किया जा सकता है। गुरुवार को स्टेडियम के आसपास जेट उड़ते दिखे हैं। फाइनल मैच से पहले एयर शो के लिए संबंधित विभाग से इजाजत मांगी गई है।

WC 2023 PM Narendra Modi to attend the World Cup final air show also planned before Team India match

समापन समारोह का हो सकता है आयोजन
मैच से पहले समापन समारोह का आयोजन भी किया जा सकता है। अहमदाबाद में ही भारत-पाकिस्तान मैच हुआ था। तब अरिजित सिंह, शंकर महादेवन, सुनिधि चौहान जैसे दिग्गज कलाकारों ने परफॉर्म किया था। बीसीसीआई एक बार फिर से अहमदाबाद में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करना चाहता है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

WC 2023 PM Narendra Modi to attend the World Cup final air show also planned before Team India match

चौथी बार फाइनल खेलेगा भारत
भारतीय टीम 12 साल बाद टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। पिछली बार 2011 में टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी टीम चैंपियन बनी थी। भारत चौथी बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार खिताब जीता था। 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। तब सौरव गांगुली कप्तान थे। इसके आठ साल बाद 2011 में जब भारत फाइनल में पहुंचा तो उसने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया।

कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर बॉबी सराफ बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, शुक्रवार को लेंगे शपथ

Allahabad High Court: Justice Shekhar Bobby Saraf becomes High Court Justice,

न्यायमूर्ति सराफ का जन्म 21 अक्तूबर 1971 को हुआ था। इनके पिता भी कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रह चुके हैं। इन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल, कलकत्ता और लॉ मार्टिनियर स्कूल फॉर बॉयज़ कलकत्ता से शिक्षा प्राप्त की। कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर बॉबी सराफ शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश की अदालत में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायधीश प्रीतिंकर दिवाकर उन्हे शपथ ग्रहण करवाएंगे।

न्यायमूर्ति सराफ का जन्म 21 अक्तूबर 1971 को हुआ था। इनके पिता भी कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रह चुके हैं। इन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल, कलकत्ता और लॉ मार्टिनियर स्कूल फॉर बॉयज़ कलकत्ता से शिक्षा प्राप्त की। 1996 में बीए से स्नातक किया। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बैंगलोर से एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रम पूरा किया। 

वर्ष 2000 में, फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ ऑफिस, यूनाइटेड किंगडम द्वारा प्रायोजित द यंग इंडियन लॉयर्स प्रोग्राम 2000 के लिए शेवनिंग स्कॉलरशिप प्राप्त की। कार्यक्रम के तहत, अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता, प्रतिस्पर्धा कानून, यूरोपीय समुदाय कानून और विलय और अधिग्रहण सहित विभिन्न विषयों पर कॉलेज ऑफ लॉ, यॉर्क में छह सप्ताह तक अध्ययन किया।जनवरी 2001 में, इंग्लैंड और वेल्स के सुप्रीम कोर्ट के वकील के रूप में योग्यता प्राप्त की।

2004 से सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और कंपनी मामलों के संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय में भारत संघ के वकील के रूप में पेश हुए। जुलाई 2010 से आयकर मामलों के संबंध में भारत सरकार के वरिष्ठ वकील के रूप में पेश हुए और दिसंबर 2011 से केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क और सेवा कर मामलों के संबंध में वरिष्ठ स्थायी वकील के रूप में पेश हुए। जून 2012 से, कलकत्ता उच्च न्यायालय नोट्स (सीएचएन) के एसोसिएट संपादक थे।

‘द आर्चीज’ में स्टार किड्स को कास्ट करने से पहले असमंजस में थीं जोया, इस कारण किया था काफी विचार

Zoya Akhtar had second thoughts before casting Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda in The Archies

जोया अख्तर ने बताया कि फिल्म ‘द आर्चीज’ में बॉलीवुड अभिनेताओं के बच्चों को कास्ट करने के बारे में उनके मन में दूसरे विचार थे। उन्होंने विचार किया कि चयन योग्यता के आधार पर होना चाहिए।

जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म से कई स्टार किड्स अपना डेब्यू कर रहे हैं, जिसमें सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा का नाम शामिल है। इन तीनों स्टार किड्स के अलावा फिल्म में युवराज मेंडा, अदिति डॉट सहगल, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना भी अहम किरदार में हैं। जोया ने हाल ही में बताया कि उन्होंने फिल्म में स्टारकिड्स को कास्ट करने पर विचार किया था, लेकिन वह अपने आत्मविश्वास और विश्वास के आधार पर आगे बढ़ीं।

Zoya Akhtar had second thoughts before casting Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda in The Archies

जोया अख्तर ने एक बातचीत में बताया कि फिल्म ‘द आर्चीज’ में बॉलीवुड अभिनेताओं के बच्चों को कास्ट करने के बारे में उनके मन में दूसरे विचार थे। उन्होंने विचार किया कि चयन योग्यता के आधार पर होना चाहिए और यदि कोई योग्य है, तो वे सफल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि दर्शक अगर उनके काम की सराहना करेंगे तो उन्हें पहचान मिलेगी। 

Zoya Akhtar had second thoughts before casting Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda in The Archies

‘द आर्चीज’ की निर्देशक जोया अख्तर ने बताया कि ऑडिशन के समय उन्हें कास्ट न करना अजीब हो गया था। उन्होंने कहा, ‘किसी को इसलिए कास्ट न करना अजीब है क्योंकि वह मशहूर नहीं है, लेकिन किसी को इसलिए कास्ट न करना भी उतना ही अजीब है क्योंकि उनके माता-पिता मशहूर हैं। मेरा मतलब है कि आपको सिर्फ योग्यता के साथ जाना चाहिए।’

Zoya Akhtar had second thoughts before casting Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda in The Archies

जोया ने बताया कि आखिरी में उन्होंने यह कहकर निष्कर्ष निकाला कि सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर इन भूमिकाओं के लिए बिल्कुल सही हैं और उनकी प्राथमिकता फिल्म की सफलता है। इससे पहले एक बातचीत में जोया अख्तर ने कहा था कि वह हमेशा यह सोच कर कास्टिंग करती हैं कि फिल्म के लिए क्या काम करेगा, और उन पर किसी को कास्ट करने का कोई दबाव नहीं था।

Zoya Akhtar had second thoughts before casting Suhana Khan Khushi Kapoor Agastya Nanda in The Archies

बता दें कि फिल्म ‘द आर्चीज’ का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। ट्रेलर में सभी कलाकारों के अभिनय को देखकर दर्शक काफी प्रभावित हो गए हैं। अब दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

चिदंबरम बोले- तेलंगाना आंदोलन के दौरान लोगों की मौत पर दुख; टी राजा ने कही यह बात

Assembly Election 2023 Live MP Rajasthan Chhattisgarh Telangana Vidhan Sabha Chunav Polling Results Date News

: दीपावली का त्योहार बीतने और मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अभियान समाप्त होने के साथ ही अब राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रचार की धूम आज से शुरू हो जाएगी। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ही बाड़मेर के बायतु में विधानसभा चुनाव की चुनावी सभा कर प्रचार अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। लेकिन आज से इसमें और तेजी आ जाएगी। वहीं, मध्यप्रदेश में कल यानी 17 नवंबर को मतदान होगा, जिसके नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। 

तेलंगाना आंदोलन के दौरान लोगों की मौत पर हमें दुख है: चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अलग तेलंगाना राज्य बनाने के लिए हुए आंदोलन के दौरान लोगों की मौत पर गुरुवार को दुख जताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह भी कहा कि अलग राज्य बनाना या किसी राज्य को विभाजित करना बच्चों का खेल नहीं है और जन आंदोलन के परिणामस्वरूप ऐसा होता है।

तेलंगाना राज्य के गठन में पूर्ववर्ती संप्रग सरकार की ओर से हुई देरी की वजह से लोगों की जान जाने के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के आरोपों पर चिदंबरम ने कहा कि आत्महत्या एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। अगर जन आंदोलन में कुछ लोगों की जान चली गई तो हमें इसका दुख है। आप इसके लिए तत्कालीन केंद्र सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि पार्टी ने इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या उसने आदर्श आचार संहिता में ढील दी है। पत्र में निर्वाचन आयोग पर भाजपा के पक्ष में दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया गया है।

महंगा हो सकता है पर्सनल लोन! रिजर्व बैंक ने नियमों में किया बदलाव, महंगाई पर बुलेटिन में कही यह बात

RBI tightens norms on personal loans for banks, NBFCs

RBI: हाल ही में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने उपभोक्ता ऋण के कुछ घटकों में उच्च वृद्धि को चिह्नित किया था और बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को अपने आंतरिक निगरानी तंत्र को मजबूत करने, जोखिमों के निर्माण को संबोधित करने और अपने हित में उपयुक्त सुरक्षा उपाय स्थापित करने की सलाह दी थी। 

तेलंगाना के निजामाबाद में आज पुलिस अधिकारियों ने बीआरएस एमएलसी के कविता के वाहन की जांच की। बता दें, राज्य में 30 नवंबर को मतदान होना है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें