अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रेकिंग न्यूज़ :राहुल मानहानि केस में सजा के खिलाफ अपील करेंगे:आज सूरत पहुंचेंगे

Share

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भैरूंदा किया गया है।राहुल मानहानि केस में सजा के खिलाफ अपील करेंगे:आज सूरत पहुंचेंगे; अमित शाह बोले- नीतीश के लिए BJP के दरवाजे बंद उधर मसूरी-देहरादून रूट पर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, इस हादसे में दो लड़कियों की मौत हुई है। बस में चालक सहित कुल 22 लोग सवार थे। फिनलैंड में पीएम सना मारिन की पार्टी को मिली हार, नेशनल कॉएलेशन पार्टी बनाएगी सरकार

राहुल गांधी मानहानि केस में मिली 2 साल साल की सजा के खिलाफ आज सूरत कोर्ट में अपील करेंगे। इस दौरान वे अदालत में मौजूद रहेंगे। 2019 में मोदी सरनेम पर दिए बयान से जुड़े केस में इसी अदालत ने 23 मार्च को उन्हें सजा सुनाई थी। सजा के आधार पर 24 मार्च को उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके अगले दिन 25 मार्च को राहुल ने कहा- मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता।

अगर राहुल को 22 अप्रैल तक सूरत कोर्ट या ऊपरी अदालत से राहत नहीं मिली तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। लेकिन कोर्ट राहुल के दोषी करार दिए जाने को रद्द कर दे या रोक लगा दे तो उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल के साथ कांग्रेस के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के CM अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह सहित कई सीनियर कांग्रेस लीडर सूरत जा सकते हैं।

उधर, गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के नवादा में आयोजित सभा में CM नीतीश कुमार पर निशाना साधा। शाह ने कहा,’ मैं एक बात स्पष्ट कर देता हूं कि 2024 लोकसभा के चुनाव परिणामों के बाद नीतीश बाबू भाजपा में वापस नहीं लिया जाएगा। नीतीश बाबू के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। जातिवाद का जहर घोलने वाले नीतीश बाबू और जंगलराज के प्रणेता लालू प्रसाद।’

‘अब इन दोनों के साथ भाजपा कभी राजनीतिक सफर नहीं तय कर सकती। मैं लालू प्रसाद यादव को बताने आया हूं कि नीतीश कुमार PM बनने से रहे, वहां जगह खाली नहीं है। तीसरी बार भी मोदी जी PM बनने वाले हैं। और अगर मोदी जी एक बार फिर प्रधानमंत्री बन गए तो आपके बेटे तेजस्वी का बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना भी नीतीश कुमार पूरा नहीं होने देंगे।

1. राहुल गांधी सजा के खिलाफ अदालत में अपील करेंगे, अदालत ने 30 दिन वक्त दिया था

राहुल गांधी मानहानि केस में मिली सजा के खिलाफ आज सूरत कोर्ट में अपील करेंगे। 23 मार्च को कोर्ट ने राहुल की मौजूदगी में उन्हें 2 साल जेल की सजा सुनाई थी। कुछ देर बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी थी। साथ ही सजा को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया था। यानी इस दौरान राहुल की गिरफ्तारी नहीं होगी और वे हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में फैसले के खिलाफ याचिका लगा सकते हैं।

राज्यसभा सांसद और सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की लीगल टीम ने कई आधारों पर सजा पर सवाल उठाए हैं। कहा गया है कि राहुल ने याचिकाकर्ता (पूर्णेश मोदी) का नाम नहीं लिया। साथ ही राहुल ने बयान कर्नाटक में दिया था, जबकि मामला गुजरात के सूरत में दर्ज किया गया। यह भी कहा गया कि ऐसे मामलों किसी को 2 साल की सजा मिली हो, ऐसा भी न के बराबर देखा गया।

2. शाह बोले- 2024 में बिहार सरकार गिर जाएगी, दंगाइयों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे
अमित शाह ने हाल ही में 5 जिलाें में हुई हिंसा का भी जिक्र किया। शाह ने कहा,’ मुझे सासाराम जाना था, लेकिन दुर्भाग्य है कि वहां लोग मारे जा रहे हैं, गोलियां चल रही हैं। इसलिए वहां नहीं जा सका, मैं वहां की जनता से यहीं से क्षमा मांगता हूं। लेकिन अगली बार वहां जरूर जाऊंगा। हमारी सरकार बनने पर दंगा करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे।’

गृहमंत्री ने कहा कि मैंने राज्यपाल को फोन किया तो JDU अध्यक्ष ललन सिंह बुरा मान गए। वे कहते हैं कि बिहार में क्यों हस्तक्षेप कर रहे हैं? मैं कहता हूं- मैं देश का केंद्रीय गृह मंत्री हूं। बिहार भी हमारी जिम्मेदारी हूं। नीतीश कुमार की सत्ता की भूख ने आपको लालू की गोद में बैठने पर मजबूर कर दिया। हमारी कोई मजबूरी नहीं है। हम जनता को बताएंगे। महागठबंधन की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।
पढ़ें पूरी खबर..

3. पेगासस जैसा स्पाईवेयर खरीदने की तैयारी में केंद्र सरकार, 986 करोड़ रुपए का बजट रखा

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार पेगासस जैसा नया स्पाइवेयर सिस्टम खरीदने की तैयारी में है। इसके लिए 12 करोड़ डॉलर यानी करीब 986 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इसके लिए करीब 12 कंपनियां बोली लगा सकती हैं। भारत के डिफेंस और इंटेलिजेंस अधिकारी पेगासस बनाने वाली कंपनी NSO का कॉम्पिटिटर खोज रहे हैं जो इतना चर्चा में न रहा हो।

2021 में केंद्र पर पेगासस के जरिए नेताओं और पत्रकारों की जासूसी के आरोप लगे थे। पेगासस बनाने वाली इजराइली कंपनी NSO का दावा है कि पेगासस का उपयोग अपराधियों और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक टारगेटेड जासूसी टूल के रूप में होता है न कि लोगों की निगरानी में। हालांकि, दुनिया भर की सरकारों ने इसका इस्तेमाल मनचाहे टारगेटेड लोगों की जासूसी में जमकर किया है।

4. BJP ने ‘कांग्रेस फाइल्स’ नाम से कैंपेन शुरू किया, 4.82 लाख करोड़ के घोटालों का जिक्र
BJP ने कांग्रेस पर करप्शन के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर ‘कांग्रेस फाइल्स’ नाम से वीडियो कैंपेन शुरू किया है। BJP ने इसका पहला वीडियो रिलीज किया जिसे कांग्रेस मतलब करप्शन नाम दिया। इसमें कांग्रेस के 70 साल के शासन में हुए 4.82 लाख करोड़ रुपए के घोटाले का जिक्र किया गया है। तीन मिनट के इस वीडियो की शुरुआत होती है कांग्रेस का मतलब समझाने से।

इसमें लिखा है- कांग्रेस मतलब करप्शन। इस वीडियो में कोयला घोटाला, 2G स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ घोटाले का जिक्र है। आखिरी मिनट में नैरेटर कहता है- कांग्रेस के घोटालों की ये तो सिर्फ झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है। कांग्रेस भी अडाणी मुद्दे पर BJP के खिलाफ ‘हम अडाणी के हैं कौन’ अभियान चला चुकी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस को जवाब देने के लिए BJP ये कैंपेन लॉन्च किया है।

5. ईरान में हिजाब न पहनने पर मां-बेटी पर हमला, पुलिस ने महिलाओं को भी गिरफ्तार किया

ईरान में हिजाब न पहनने पर एक आदमी ने 2 महिलाओं के सिर पर दही डाल दिया। मां-बेटी एक दुकान पर सामान खरीदने गई थीं। तभी एक आदमी ने हिजाब पहनने पर उनसे बहस की। पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों महिलाओं को भी अरेस्ट किया गया है। ईरानी कानून के मुताबिक, 7 साल से अधिक उम्र की लड़कियों और महिलाओं को हिजाब पहनना अनिवार्य है।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा- हिजाब देश के कानून का हिस्सा है। अगर कुछ लोग इसमें विश्वास नहीं रखते हैं तो उनको समझाना जरूरी है। हिजाब को लेकर देश में एक कानून है और इसको पालन होना आवश्यक है। वहीं ईरान के चीफ जस्टिस घोलम-होसैन मोहसेनी एजेई ने कुछ दिन पहले कहा था कि जो महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर बिना हिजाब के नजर आएंगी उनका बख्शा नहीं जाएगा।

  • फिनलैंड में पीएम सना मारिन की पार्टी को मिली हारफिनलैंड की सेंट्रल-दक्षिणपंथी राष्ट्रीय गठबंधन पार्टी ने 94.2% मतों के साथ जीत का दावा किया है। राष्ट्रीय गठबंधन ने मौजूदा पीएम सना मारिन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ सोशल डेमोक्रेट्स को हराया है। जीत के बाद राष्ट्रीय गठबंधन पार्टी के नेता पेटेरी ओरपो ने कहा कि हमें विशाल जनादेश मिला है। करीबी टक्कर वाले चुनाव में सना मारिन के दल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी हार स्वीकार कर ली है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
  • तिब्बत में आधी रात को भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.2 थी तीव्रता
  • तिब्बत में देर रात 1 बजकर 12 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप तिब्बत के जिजांग इलाके में आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की तरफ से यह जानकारी दी गई। भूकंप में किसी भी तरह की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
  • मोदी ने स्वायत्त लैंडिंग मिशन के सफल परीक्षण के लिए इसरो की सराहना की
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पुन: प्रयोग के अनुकूल ‘प्रक्षेपण यान स्वायत्त लैंडिंग मिशन’ (आरएलवी एलईएक्स) के सफल परीक्षण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना की। मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत को पुन: प्रयोग के अनुकूल प्रक्षेपण यान के उद्देश्य को साकार करने के लिए एक कदम और करीब ले जाती है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि यह परीक्षण कर्नाटक के चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज (एटीआर) में किया गया। इसरो ने एक बयान में कहा, ‘इसी के साथ इसरो ने प्रक्षेपण यान की स्वायत्त लैंडिंग के क्षेत्र में सफलता हासिल कर ली।’
  • दिल्ली में सोमवार को सामाजिक न्याय पर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे विपक्षी नेता
  • ​द्रविड़ मुनेत्र कषगम(द्रमुक) के प्रमुख एम.के स्टालिन के नेतृत्व में विपक्ष के शीर्ष नेता सोमवार को दिल्ली में सामाजिक न्याय विषय पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ‘ऑल इंडिया फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस’ ‘सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाना और सामाजिक न्याय आंदोलन के लिए संयुक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम’ विषय पर अपना पहला राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। इस संगठन की स्थापना में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन का अहम योगदान है। इस सम्मेलन को विपक्ष के कई नेता संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंस के अलावा लोगों की प्रत्यक्ष मौजूदगी के मिश्रित स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। स्टालिन समेत कुछ लोग सभा को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी एकता के प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल होंगे।
  • रूस के कैफे में हुआ धामाका, सैन्य ब्लॉगर की मौत
  • रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में रविवार को एक कैफे में हुए धमाके से एक चर्चित सैन्य ब्लॉगर की मौत हो गई और 15 लोग घायल हुए। रूसी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में ‘‘स्ट्रीट बार’’ कैफे में हुए धमाके में ब्लॉगर व्लादलेन तातार्स्की की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, कैफे में आगंतुक द्वारा ले जाए गए ‘‘विस्फोटक उपकरण’’ से धमाके का दावा किया गया है। हालांकि, इस संबंध में अधिक विवरण सामने नहीं आया है।
  • पश्चिम बंगाल BJP प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने राज्य में रामनवमी पर हुई हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और तत्काल मदद का अनुरोध किया।

महाराष्ट्र में कोरोना के 562 केस आए सामने

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 562 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,45,342 हो गई जबकि इस दौरान तीन मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,444 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले, रविवार को राज्य में संक्रमण के 669 मामले सामने आए थे।

इस साल आपको मालामाल करे देंगे सोना-चांदी, 20 और 30% रिटर्न की उम्मीद,

सोने ने वित्त वर्ष 2023 में काफी अच्छा रिटर्न दिया है। एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 की अवधि में सोने ने 15 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस तरह बीते वित्त वर्ष में सोने की कीमतों (Gold Price) में डबल डिजिट ग्रोथ हुई है। यह बताता है कि शेयर बाजारों में भारी अस्थिरता वाले समय में गोल्ड मजबूत रिटर्न देने वाला एक बेहतर विकल्प है। निफ्टी और सेंसेक्स की बात करें, तो इन्होंने बीते विर्त वर्ष में सपाट से नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, सोना मैक्रोइकॉनोमिक रिस्क के बीच 15 फीसदी उछल गया। चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 भी सोने में रिटर्न के लिहाज से बढ़िया रहने वाला है। सोने की कीमतों में इस साल भी 15 से 20 फीसदी का रिटर्न देने की क्षमता है। वहीं, चांदी 30 फीसदी तक रिटर्न दे सकती है। आइए जानते हैं कि इस साल सोने की कीमतें कहां तक जा सकती हैं।

बीते हफ्ते एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा मामूली गिरावट के साथ 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन सोने की कीमतें बीते वित्त वर्ष में 60,065 रुपये तक गई थीं। एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतें सोने की वैश्विक हाजिर कीमतों से प्रभावित होती हैं। सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 1968 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। बीते वित्त वर्ष के 12 महीनों में सोने की घरेलू कीमतों में कुल 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें