अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ब्रेकिंग न्यूज़:अमृतपाल भगोड़ा घोषित,पंजाब में 78 खालिस्तानी समर्थक गिरफ्तार

Share

पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल के खिलाफ ऐक्‍शन शुरू किया है। 12 जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर रविवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट/एसएमएस सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। आधा दर्जन जिलों में धारा-144 लगा दी गई है। वारिस पंजाब दे के लोगों के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी तलाशी अभियान शुरू किया। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य फरार हैं। पिछले महीने अमृतपाल और उनके समर्थक अपने साथी को छुड़ाने के लिए तलवारें और पिस्तौल लहराते हुए अजनाला थाने में घुस गए थे। उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। घटना में छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे। उनकी गिरफ्तारी इसी मामले में दर्ज केस में की गई है।

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ राज्य भर में ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने संगठन से जुड़े 78 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां अजनाला थाने पर हमले से जुड़े केस में की गई हैं। पुलिस ने बताया कि संगठन के मुखिया अमृतपाल को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है, उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

वहीं, अमृतपाल के समर्थकों का कहना है कि पुलिस उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और राज्य के बाहर ले जाकर एनकाउंटर कर सकती है। इधर, माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पंजाब में आज दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद रहेगी। पुलिस ने बताया कि राज्यभर में ऑपरेशन के दौरान 8 राइफल, 1 रिवॉल्वर और अलग-अलग कैलिबर के 373 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर हालात बहुत नाजुक और खतरनाक है। इसकी वजह है कुछ इलाकों में भारत और चीन के सैनिकों की काफी नजदीक तैनाती। जयशंकर ने कहा कि पहले जो समझौते हुए, उनका चीन ने उल्लंघन किया। हम साफ कर चुके हैं कि समझौतों का उल्लंघन नहीं सहेंगे।

1. पंजाब में 78 खालिस्तानी समर्थक गिरफ्तार, पहले अमृतपाल की गिरफ्तारी की खबर आई थी

पंजाब पुलिस ने शनिवार को पूरे राज्य में खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े लोगों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने रात को प्रेस नोट जारी करके बताया कि संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है, उनकी तलाश जारी है। हालांकि दोपहर में सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि करीब डेढ़ घंटे पीछा करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

इस बीच माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पंजाब में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। राज्य में रविवार दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद रहेंगी। समूचे पंजाब में पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। देर रात पंजाब में सरकारी बस सेवाएं भी दो दिन के लिए बंद कर दी गईं।

अमृतसर, फाजिल्का, मोगा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। हालांकि इसकी वजह 19 और 20 मार्च को अमृतसर में होने वाला G20 देशों का सम्मेलन बताया जा रहा है।

उधर, अमृतपाल के समर्थकों ने कार्रवाई के विरोध में मोहाली में प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर लगे इंसाफ मोर्चा में मौजूद लगभग 150 निहंग तलवारें और डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। मोहाली में शाम से ही एयरपोर्ट रोड जाम करके बैठे निहंगों के प्रदर्शन में भीड़ बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए यहां रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के अलावा बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर भी तैनात कर दिया गया।

मोहाली में निहंगों ने एयरपोर्ट रोड जाम कर दिया। इनके प्रदर्शन में भीड़ बढ़ती देखकर मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर तैनात कर दिया गया।

मोहाली में निहंगों ने एयरपोर्ट रोड जाम कर दिया। इनके प्रदर्शन में भीड़ बढ़ती देखकर मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर तैनात कर दिया गया।

मोहाली में 5 बजे से एयरपोर्ट रोड जाम
अमृतपाल के समर्थक नारेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की तरफ बढ़ने लगे और रोकने पर शाम 5 बजे इन लोगों ने एयरपोर्ट रोड जाम कर दिया। पंजाब पुलिस के जवानों ने इनके चारों तरफ घेरा डाल लिया। खरड़ के एसडीएम रविंदर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है जबकि पुलिस की अगुआई मोहाली के एसपी ट्रैफिक जगजीत सिंह जल्ला कर रहे हैं। मोहाली के एसपी सिटी आकाशदीप सिंह औलख भी मौके पर मौजूद हैं।

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर इसी इंसाफ मोर्चे में शामिल निहंगों और पुलिस के बीच 8 फरवरी 2023 को हिंसक झड़प हो गई थी जिसमें कई पुलिसवाले घायल हो गए थे।

मोहाली में अमृतपाल के समर्थक सड़क पर उतरे। इनके हाथों में तलवारें और डंडे हैं। ये लोग मोहाली से चंडीगढ़ की तरफ मार्च कर रहे थे।

मोहाली में अमृतपाल के समर्थक सड़क पर उतरे। इनके हाथों में तलवारें और डंडे हैं। ये लोग मोहाली से चंडीगढ़ की तरफ मार्च कर रहे थे।

जालंधर-मोगा पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन
खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल के खिलाफ 3 केस दर्ज हैं जिनमें से दो मामले अमृतसर जिले के अजनाला थाने में हैं। अपने एक करीबी की गिरफ्तारी से नाराज होकर अमृतपाल ने 23 फरवरी को समर्थकों के साथ मिलकर अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। इस केस में कार्रवाई नहीं होने के चलते पंजाब पुलिस की काफी आलोचना हो रही थी।

शनिवार को अमृतपाल ने जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर शाहकोट-मलसियां इलाके और बठिंडा जिले के रामपुरा फूल में कार्यक्रम रखे थे। शाहकोट-मलसियां इलाके में उनके प्रोग्राम के लिए समर्थक सुबह से जुटने लगे थे।

पंजाब पुलिस के घेराबंदी करने के बाद गाड़ी में बैठकर भागते अमृतपाल सिंह का वीडियो सामने आया।

पंजाब पुलिस के घेराबंदी करने के बाद गाड़ी में बैठकर भागते अमृतपाल सिंह का वीडियो सामने आया।

इस प्रोग्राम से पहले ही जालंधर और मोगा पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में गुपचुप तरीके से वारिस पंजाब दे से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने की रणनीति बना ली थी। इसके लिए आसपास के कई जिलों से रातोंरात पुलिस फोर्स बुला ली गई। जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर भी सुबह से ही भारी नाकेबंदी कर दी गई।

शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे जैसे ही अमृतपाल का काफिला जालंधर के मैहतपुर कस्बे के नजदीक पहुंचा, पुलिस ने घेरा डाल लिया। काफिले में सबसे आगे चल रही 2 गाड़ियों में सवार 6 लोगों को पकड़ लिया गया। अमृतपाल की मर्सिडीज कार काफिले में तीसरे नंबर पर थी। पुलिस को देखकर उसका ड्राइवर गाड़ी लिंक रोड की तरफ मोड़कर भगा ले गया। जालंधर और मोगा पुलिस उसके पीछे लग गई।

यह गाड़ी अमृतपाल की बताई जा रही है।

यह गाड़ी अमृतपाल की बताई जा रही है।

अमृतपाल ने की समर्थकों से इकट्‌ठा होने की अपील
अमृतपाल के साथियों से कई हथियार मिले हैं। इनमें 8 राइफल, 1 रिवाल्वर, 373 जिंदा कारतूस हैं। अमृतपाल का कार में बैठकर भागते हुए का एक वीडियो भी सामने आया। इसमें अमृतपाल समर्थकों से इकट्‌ठा होने की अपील कर रहे हैं। गाड़ी में मौजूद अमृतपाल के समर्थक यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि पुलिस उनके पीछे लगी है।

जालंधर के शाहकोट में तैनात भारी पुलिस बल। अमृतपाल का शनिवार को यहां कार्यक्रम होने वाला था।

जालंधर के शाहकोट में तैनात भारी पुलिस बल। अमृतपाल का शनिवार को यहां कार्यक्रम होने वाला था।

दो साथी अमृतसर से गिरफ्तार
अमृतपाल के 2 साथियों को अमृतसर में अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया। इनमें अमृतसर के बालसरां जोधा गांव का रहने वाला हरमेल सिंह जोध और शेरों गांव का हरचरण सिंह शामिल है।

पुलिस देख सोशल मीडिया पर लाइव हुआ बाजेके
अमृतपाल के करीबी भगवंत सिंह उर्फ बाजेके को पुलिस ने मोगा से पकड़ा। भगवंत को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह खेतों में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। 5 गाड़ियों में पहुंचे पुलिसवालों के खेतों में घेरा डालते ही भगवंत सिंह सोशल मीडिया पर लाइव हो गया और अपनी तरफ बढ़ रहे पुलिसवालों को दिखाने लगा।

भगवंत सिंह के खिलाफ हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालने को लेकर केस दर्ज हो चुका है। वह पंजाब सरकार के खिलाफ और अमृतपाल के हक में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता रहा है।

‘इससे कम समय में पूरे साल का सिलेबस पूरा कर लिया जाए। लेकिन इससे स्टूडेंट्स में थकान पैदा होने का खतरा है। इससे उनमें चिंता और बर्नआउट पैदा हो सकता है। सेशन पहले शुरू करने से स्टूडेंट्स को हेल्थ, फिजिकल एजुकेशन जैसी एक्टीविटीज के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है।’

3. CAA पर अमेरिकी राजदूत के रुख पर बोले विदेश मंत्री, आने दीजिए, प्यार से समझा देंगे

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर भारत में नए अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी के विरोध का जवाब दिया। जयशंकर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘आने दीजिए उन्हें, प्यार से समझा देंगे।’ गार्सेटी नागरिकता संशोधन कानून को मुस्लिम विरोधी बता चुके हैं।

दरअसल, 52 साल के गार्सेटी भारत में मानवाधिकारों को लेकर खुल कर बोलते रहे हैं। उन्होंने 2021 में अमेरिकी कांग्रेस के ऊपरी सदन सीनेट में कहा था, ‘अगर वह भारत में राजदूत नियुक्त होते हैं तो CAA के संबंध में कथित मानवाधिकारों के मुद्दों को उठाएंगे।’

4. अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर पहली बार बोले अमित शाह, गलत हुआ तो कोई नहीं बचेगा
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 6 मेंबर्स की कमेटी बनाई है। जिन लोगों के पास इस मामले में कोई सबूत हैं, उन्हें ये सबूत इस कमेटी को दे देने चाहिए। अगर कुछ गलत हुआ होगा तो किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। शाह ने कहा कि CBI और ED समेत सभी जांच एजेंसियां निष्पक्ष रूप से काम कर रही हैं। ये एजेंसियां कोर्ट से ऊपर नहीं हैं।

शाह ने कहा,’ इमरजेंसी के बाद राहुल की दादी इंदिरा गांधी इंग्लैंड गईं थीं। उस समय वे विपक्ष में थीं, सरकार उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। उनसे सवाल पूछा गया कि आपका देश कैसे काम कर रहा है। जवाब में इंदिरा ने कहा कि मेरा देश अच्छे से काम कर रहा है। कुछ मुद्दे हैं लेकिन उनके बारे में यहां बात नहीं करना चाहती। यहां मैं भारतीय हूं और मैं अपने देश के बारे में कुछ नहीं कहूंगी।’

5. इमरान खान का अरेस्ट वारंट कैंसिल, जज ने कहा- ऐसे माहौल में सुनवाई मुमकिन नहीं

इस्लामाबाद कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान के खिलाफ तोशाखाना मामले में जारी अरेस्ट वारंट कैंसिल कर दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान इमरान समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया। हालात बिगड़ते देख जज ने हाजिरी लगाने के बाद इमरान को जाने की इजाजत दे दी।

तोशाखाना मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी। उधर, इमरान खान के इस्लामाबाद के लिए निकलने के बाद पुलिस ने उनके जमान पार्क वाले घर पर रेड की। पुलिस बुल्डोजर से गेट तोड़कर इमरान के घर में दाखिल हुई थी। करीब ढाई घंटे तक घर की तलाशी लेने के बाद पुलिस लौट गई।

  • कश्मीरी पत्रकार पर राजद्रोह के आरोप तय
  • जम्मू की एक विशेष अदालत ने पत्रकार पीरजादा फहाद शाह और कश्मीर विश्वविद्यालय के स्कॉलर अब्दुल आला फाजिली के खिलाफ राजद्रोह के आरोप तय किए हैं। ये आरोप न्यूज पोर्टल के लिए ‘राजद्रोहपूर्ण’ लेख लिखने और पब्लिश करने के कारण लगाए गए हैं। जांच में पाया गया कि दोनों आरोपी सीमा पार के अलगाववादियों और लोकल आतंकियों के संपर्क में थे। (पीटीआई)
  • फेसबुक, इंस्टा के लिए पेड ब्लू टिक सर्विस
  • अमेरिकी यूजर्स के लिए सोशल मीडिया मंच फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक सर्विस शुरू हो गई है। वेब पर साइनअप करने वाले यूजर को सिर्फ फेसबुक पर ब्लू टिक मिलेगा, जबकि मोबाइल ऐप यूजर को फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों के लिए ब्लू टिक मिलेगा। यह ब्लू टिक बताएगा कि उनका अकाउंट ऑथेंटिक है। यूजर अगर वेब पर साइन अप करते हैं तो इस सर्विस के लिए फीस 11.99 डॉलर/माह ( 989 रुपये) है और या मोबाइल ऐप से साइनअप करने पर 14.99 डॉलर प्रतिमाह (1237 रुपये) चुकाने होंगे। जल्द ही यह सर्विस दूसरे देशों में भी शुरू की जाएगी। (आईएएनएस)
  • पंजाब में आज दोपहर तक इंटरनेट बंद, 12 जिलों में हाई अलर्ट
  • पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल और उनके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच पंजाब के 12 जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर रविवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट/एसएमएस सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं। आधा दर्जन जिलों में धारा-144 लगा दी गई है। पुलिस की तरफ से अमृतपाल की गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
  • दुबई से लौटकर पंजाब में चलाई कट्टरपंथी मुहिम
  • वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल ने रविवार से पंजाब में खालसा मार्च निकालने का ऐलान किया हुआ था। वह पिछले कई महीनों से पंजाब में सक्रिय हैं। उनके खिलाफ पंजाब में तीन केस दर्ज हैं। अमृतपाल मूल रूप से अमृतसर जिले के गांव जल्लूखेड़ा के रहने वाले हैं। करीब दस बरसों के बाद पिछले साल वह दुबई से लौटे थे। यहां उन्होंने खुद को जरनैल सिंह भिंडरावाला के पैरोकार के रूप में पेश किया। अमृतपाल कुछ ही महीनों के भीतर वारिस पंजाब दे संगठन के मुखी के रूप में उभरे। अमृतपाल ने पंजाब के कई जिलों में घूमकर युवाओं को अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया और कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार शुरू कर दिया। उन्हें खालिस्तानी समर्थक माना जाता है।
  • पीएम मोदी ने इस साल में 75 दिन की उपलब्धियों का जिक्र किया
  • पीएम मोदी ने इस साल 75 दिन में देश में हुई विकास परियोजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र किया। पीएम ने वंदे भारत ट्रेन, जी-20 की बैठक में विदेशी प्रतिनिधियों की भागीदारी, भूकंप के बाद तुर्किए में भारत की मदद का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट वर्ल्डकप से लेकर दो ऑस्कर अवॉर्ड जीतने का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि इन 75 दिनों में ऐतिहासिक ग्रीन बजट आया। इन 75 दिनों में कर्नाटक के शिवमोगा एयरपोर्ट का लोकापर्ण हुआ। मुंबई में मेट्रो रेल का अगला फेज शुरू हुआ। इन 75 दिन में देश में दुनिया के सबसे लंबा रीवर क्रूज चला। बेंगलुरू मैसूर एक्सप्रेसवे शुरू हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक सेक्शन शुरू किया गया। मुंबई से विशाखापट्टनम से दो वंदे भारत ट्रेनें चलीं। आईआईटी धारवाड़ के परमानेंट कैंपस का लोकार्पण हुआ। भारत ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों को परमवीर चक्र विजेताओं के नाम किया गया।
  • आज प्रॉमिस के साथ परफॉर्मेंस जुड़ गया है, बदलाव दिख रहा है
  • आज प्रॉमिस के साथ परफॉर्मेंस जुड़ गया है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले घोटाले, बम ब्लास्ट, नक्सली हमले, भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरने की खबरें आती थीं। पीएम ने कहा कि अब विकास की खबरें सुर्खियां बनती हैं। पीएम मोदी ने कि आज कुछ लोग भारत को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जब इतनी सारी अच्छी चीजें हो रही हैं तो उसमें नजर नहीं लगने के लिए कुछ लोग काला टीका लगा रहे हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें