अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

संक्षिप्त समाचार:आज कच्छ के जखाऊ तट के पास टकरा सकता है ‘बिपरजॉय’,मणिपुर में महिला मंत्री का बंगला जलाया, 9 की मौत; अमेरिका ने चीन से डेवलपिंग कंट्री का स्टेटस छीना

Share

अरब सागर से उठा चक्रवात ‘बिपरजॉय’ गुजरात के कच्छ तथा सौराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार शाम यह जखाऊ बंदरगाह के पास से गुजर सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अभी भी तूफानी लहरों, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। चक्रवात का असर महाराष्ट्र से लेकर दक्षिण राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर दिखेगा। वहीं, दिल्‍ली पुलिस गुरुवार को बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। पहलवानों को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद 15 जून तक चार्जशीट का आश्वासन मिला था। उधर, उत्तराखंड के पुरोला नगर में ‘लव जिहाद’’ के खिलाफ ‘महापंचायत’ से पहले धारा 144 लगा दी गई है। हाई कोर्ट में महापंचायत को रोकने के अनुरोध वाली याचिका पर आज सुनवाई होनी है। 

पिछले 8 साल में थोक महंगाई सबसे कम हुई है। वहीं, मणिपुर में फिर से हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गई। उधर, अमेरिका ने चीन से डेवलपिंग कंट्री का स्टेटस छीन लिया है। हम आपको आगे बताएंगे आखिर अमेरिका ने ऐसा क्यों किया…।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस आज चार्जशीट पेश करेगी। मामले में पुलिस 200 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। 7 महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाए थे। इसमें से नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण के खिलाफ लगाए गए सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप वापस ले लिए हैं।
  2. अरब सागर में उठा तूफान बिपरजॉय आज गुजरात के कच्छ क्षेत्र से टकराएगा। इस दौरान 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। समुद्र तट से सटे 50 हजार से ज्यादा लोगों को निकालकर शेल्टर होम भेज दिया गया है। आसपास के इलाकों में NDRF की 18 टीमें तैनात की गई हैं।

 ED की छापेमारी के बाद तमिलनाडु के बिजली मंत्री गिरफ्तार, सीने में उठा दर्द तो किए गए भर्ती

यह चेन्नई के सरकारी अस्पताल के बाहर की तस्वीर है। सीने में दर्द के कारण मंत्री सेंथिल रोने लगे थे।

यह चेन्नई के सरकारी अस्पताल के बाहर की तस्वीर है। सीने में दर्द के कारण मंत्री सेंथिल रोने लगे थे।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को ED ने अरेस्ट किया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उन्हें चेन्नई के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां वे दर्द से रोते हुए दिखे। डॉक्टर ने सेंथिल को बाईपास सर्जरी की सलाह दी है।

मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला 2014 का है। सेंथिल पर पैसे लेकर परिवहन विभाग में नौकरी देने के आरोप हैं। सेंथिल उस समय ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर थे। मई 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने ED को घोटाले की नए सिरे से जांच के आदेश दिए थे।

ये बुधवार सुबह की तस्वीर है, जब ED ने मंत्री सेंथिल को हिरासत में लिया था।

ये बुधवार सुबह की तस्वीर है, जब ED ने मंत्री सेंथिल को हिरासत में लिया था।

सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरा मामला…

  • बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उन्हें रेड की सूचना मिली। वो तुरंत टैक्सी लेकर वापस अपने घर आ गए।
  • चेन्नई स्थित उनके घर पर ED के अधिकारियों ने लगातार 24 घंटे पूछताछ की। तमिलनाडु के कानून मंत्री एस रघुपति ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।
  • छापेमारी के दौरान ED के अधिकारियों के साथ सेंट्रल पैरा-मिलिट्री फोर्स के जवान भी वहां मौजूद थे। पूछताछ के बाद ED ने मंत्री सेंथिल को हिरासत में ले लिया।
  • इस दौरान बालाजी ने सीने में दर्द की शिकायत की और उन्हें चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान RAF भी हॉस्पिटल में तैनात रही।
  • बुधवार को बालाजी को अरेस्ट कर लिया गया। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया, उन्हें बाद में एक विशेष अदालत में पेश किए जाएगा। एजेंसी उनकी हिरासत की मांग करेगी।
रैपिड एक्शन फोर्स चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी अस्पताल में तैनात है, जहां तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को मेडिकल जांच के लिए लाया गया है।

रैपिड एक्शन फोर्स चेन्नई के ओमांदुरार सरकारी अस्पताल में तैनात है, जहां तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को मेडिकल जांच के लिए लाया गया है।

तमिलनाडु के कानून मंत्री बोले – बालाजी को प्रताड़ित किया जा रहा
तमिलनाडु के कानून मंत्री एस रघुपति ने कहा, सेंथिल बालाजी को निशाना बनाया गया और प्रताड़ित किया गया। ED उनसे 24 घंटे लगातार पूछताछ करता रहा। यह पूरी तरह मानवाधिकार के खिलाफ है। DMK राज्यसभा सांसद एनआर एलंगो ने बताया कि, बालाजी को घर पर नजरबंद कर दिया गया था। 14 जून की रात 2:30 बजे तक उन्हें किसी भी दोस्त, रिश्तेदार और उनके वकील से मिलने नहीं दिया गया।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने घर पर बुलाई बैठक
सेंथिल को गिरफ्तार किए जाने के बाद DMK एक्टिव हो गई है। पार्टी ने उनकी गिरफ्तार को असंवैधानिक बताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है। राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने घर पर राज्य के सीनियर मंत्रियों की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, स्टालिन अपनी कानून टीम के साथ भी बैठक करेंगे।

तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी और अंबिल महेश पोय्यामोझी अस्पताल में बालाजी से मिलने पहुंचे।

तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी और अंबिल महेश पोय्यामोझी अस्पताल में बालाजी से मिलने पहुंचे।

कैश फॉर जॉब्स केस में हुई बालाजी की गिरफ्तारी
यह मामला राज्य के परिवहन विभाग में नौकरी के बदले पैसे देने से जुड़ा है। साल 2011-16 के दौरान AIADMK शासन में बालाजी ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर थे। इस स्कैम के सामने आने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। बालाजी और 46 अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई। इसमें मंत्री के साथ परिवहन निगमों के कई सीनियर अधिकारी नामजद थे।

मामला बाद में ED के पास पहुंचा। ED ने बालाजी को समन भेजा। मगर मंत्री ने इसके खिलाफ कोर्ट का रुख किया। मगर सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और ED को उनके खिलाफ जांच करने की अनुमति दी थी।

यह खबर भी पढ़ सकते हैं…

तमिलनाडु में चेट्टीनाड ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी, दो साल पहले IT ने 700 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी थी​

​​​​​​तमिलनाडु में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत चेन्नई के चेट्टीनाड ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। इससे पहले दिसंबर 2020 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में इस कंपनी के करीब 60 परिसरों पर कार्रवाई की थी।

आठ साल में थोक महंगाई हुई सबसे कम, खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता

देश में थोक महंगाई दर मई में घटकर 3.48% पर आ गई है। 8 साल में थोक महंगाई का यह सबसे निचला स्तर है। इससे पहले अक्टूबर 2015 में ये दर -3.81% पर थी। थोक महंगाई के लंबे समय तक बढ़े रहना चिंता का विषय रहता है।

ये ज्यादातर प्रोडक्टिव सेक्टर पर बुरा असर डालती है। अगर थोक मूल्य बहुत ज्यादा समय तक ऊंचे स्तर पर रहता है तो सामान बनाने वाली कंपनियां प्रोडक्ट महंगी कर सकती हैं। तीन दिन पहले फुटकर महंगाई दर 4.25% दर्ज की गई थी, जो दो साल में सबसे कम थी।

मणिपुर में महिला मंत्री का बंगला जलाया, 9 की मौत और 10 घायल

मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जारी विवाद में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत और 320 लोग घायल हुए हैं।

मैतेई और कुकी समुदाय के बीच जारी विवाद में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत और 320 लोग घायल हुए हैं।

मणिपुर में 3 मई से चल रही हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। इंफाल के एक गांव को उग्रवादियों ने घेरकर हमला कर दिया। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। सोमवार को भी इसी गांव में हिंसा के दौरान 9 लोग घायल हुए थे।

इस घटना के अलावा बिष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों और कुकी चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ हुई। मैतेई इलाकों के पास कुकी चरमपंथी बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे, जब सुरक्षा बलों ने उन्हें रोका तो दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल इलाके में बुधवार रात उद्योग मंत्री नेमचा किपजेन के सरकारी बंगले में आग लगा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किपजेन उस समय घर पर नहीं थीं। हालांकि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। किपजेन भाजपा के सात कुकी विधायकों में से एक हैं और राज्य की एकमात्र महिला मंत्री हैं।

किपजेन उन 10 कुकी विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने अलग प्रशासन की मांग की है।

इसके पहले मैतेई बहुल कांगपोकी जिले में मंगलवार रात हुए हमले में 9 लोगों की जान चली गई। 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि रात करीब एक बजे कांगपोकी से सटे खामेलोक गांव और इंफाल पूर्वी जिले में हमला किया गया। हमलावर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। मारे गए सभी लोग खामेलोक गांव के हैं।

इस घटना के अलावा मंगलवार को बिष्णुपुर जिले में भी मंगलवार को हिंसा हुई। यहां फौगाकचाओ इखाई गांव में कुकी समुदाय के लोग मैतेई इलाकों में बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुकी लोगों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग हुई।

इधर, मणिपुर की महिला गन सर्वाइवर्स नेटवर्क की फाउंडर बिनालक्ष्मी नेपराम ने दावा किया कि कांगपोकी के खामेलोक में हुई गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हुई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हैं।

सोमवार रात भी खामेलोक इलाके में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 9 लोग घायल हुए थे। हिंसा के चलते राज्य में इंटरनेट पर बैन 15 जून तक बढ़ा दिया गया। कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील भी दी गई है।

असम के CM अमित शाह को रिपोर्ट देंगे
नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेशन काउंसिल के प्रेसिडेंट और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गृहमंत्री अमित शाह को मणिपुर के ताजा हालात की रिपोर्ट देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृहमंत्री ने सरमा को मणिपुर में हिंसा को कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदमों का फ्रेमवर्क तैयार करने का काम सौंपा था।

सरमा 10 जून को मणिपुर गए थे, वहां उन्होंने राज्य के CM एन बीरेन सिंह और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी।

सरमा 10 जून को मणिपुर गए थे, वहां उन्होंने राज्य के CM एन बीरेन सिंह और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी।

मैतेई लोगों पर हमले के लिए कुकी ड्रोन इस्तेमाल कर रहे
कुकी समुदाय के लोग मैतेई गांवों और जंगल में छिपे इस समुदाय के लोगों को तलाशने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह खुलासा बिष्णुपुर जिले के फोइगक्चाओ इखाई गांव में ग्रामीणों को ड्रोन मिलने से हुआ है। यह ड्रोन 8 जून को मिला था। ड्रोन में लगे कैमरे में मोइरांग और आसपास के इलाकों के वीडियो फुटेज कैद थे।

RAF के जवानों ने वाहनों और घरों के शीशे तोड़े
मणिपुर में एक बार फिर RAF के जवान सिंगजमेई युमनाम लीकाई और मोइरांगखोम में मंगलवार तड़के निजी वाहनों और रिहायशी घरों की खिड़कियों को तोड़ते हुए दिखे। इसका वीडियो सामने आया है।

रिपोर्ट के अनुसार इन्होंने 10 वाहनों के शीशे और दो घरों की खिड़कियों के कांच तोड़े हैं। बताया जा रहा है कि RAF के ये जवान मंगलवार तड़के करीब 2:20 बजे सिंगाजामेई से मोइरांगखोम की ओर जा रहे थे तभी उन्होंने शीशे तोड़े।

दिल्ली में 7 जून को कुकी समुदाय के लोगों ने गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। ये राज्य में जल्द से जल्द शांति स्थापित करने की मांग कर रहे थे।

दिल्ली में 7 जून को कुकी समुदाय के लोगों ने गृहमंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। ये राज्य में जल्द से जल्द शांति स्थापित करने की मांग कर रहे थे।

हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत
मणिपुर में 3 मई के बाद से जारी हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 320 घायल हैं और 47 हजार से ज्यादा लोग 272 राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं, 10 जून को राज्य के 11 अफसरों का तबादला कर दिया गया। इनमें IAS और IPS अफसर शामिल हैं।

इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह इस महीने की शुरुआत में 4 दिन के दौरे पर यहां आए थे। इस दौरान राज्य के DGP पी. डोंगल को हटा दिया गया था। उनकी जगह राजीव सिंह को कमान सौंपी गई है।

केंद्र सरकार ने गवर्नर की अध्यक्षता में शांति समिति बनाई
केंद्र सरकार ने 10 जून को मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए राज्यपाल की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी। कमेटी के सदस्यों में मुख्यमंत्री, राज्य सरकार के कुछ मंत्री, सांसद, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं।

मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिलों में असम राइफल्स की ओर से मेडिकल कैंप लगाए गए हैं।

मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिलों में असम राइफल्स की ओर से मेडिकल कैंप लगाए गए हैं।

9 जून को भी हिंसा हुई थी, 3 लोग मारे गए थे
9 जून को राजधानी इंफाल के पास कुकी बहुल खोकेन गांव में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मणिपुर पुलिस ने बताया था कि बीते 24 घंटों में मणिपुर के इंफाल ईस्ट, काकचिंग, टेंग्नौपाल और बिष्णुपुर जिलों में 57 हथियार, 1,588 गोला-बारूद और 23 बम बरामद किए गए हैं।

हिंसा के बाद से अब तक राज्य में कुल 953 हथियार, 13,351 गोला बारूद और 223 बम बरामद किए गए हैं।

CBI ने 6 केस दर्ज किए, जांच के लिए SIT बनाई
उधर, 9 जून को ही CBI ने मणिपुर हिंसा के संबंध में 6 केस दर्ज किए। जांच के लिए SIT बनाई है, इसमें 10 सदस्य हैं। इसी दिन सुप्रीम कोर्ट की वैकेशन बेंच ने राज्य में 3 मई से लगे इंटरनेट बैन पर फौरन सुनवाई से इनकार कर दिया।

जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस राजेश बिंदल की बेंच ने कहा कि मामला पहले से हाईकोर्ट में है। इस पर सुनवाई होने दें। याचिका एडवोकेट चोंगथम विक्टर सिंह और बिजनेसमैन मायेंगबाम जेम्स ने दायर की थी।

US ने चीन से डेवलपिंग कंट्री स्टेटस छीना, अमेरिका ने कहा- वो दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है

अमेरिकी संसद ने चीन से डेवलपिंग कंट्री का दर्जा छीन लिया है। इसके लिए US सीनेट में नया कानून बनाया गया। अमेरिका के इस कदम से चीन की इकोनॉमी को भारी नुकसान होगा। अब उसे वर्ल्ड बैंक से कम ब्याज पर लोन नहीं मिल सकेगा।

अमेरिका ने कहा कि चीन अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है। उसके पास बड़ी और ताकतवर फौज है। इसी वजह से उसे वो सुविधाएं नहीं दी जा सकतीं, जो एक डेवलपिंग कंट्री को मिलती हैं।

अमेरिकी संसद ने चीन को इकोनॉमिक फ्रंट पर तगड़ा झटका दिया है। मंगलवार को US सीनेट ने एक नए कानून को मंजूरी दी। इसके मुताबिक चीन को अब अमेरिका किसी भी सूरत में विकासशील देश (डेवलपिंग कंट्री) का दर्जा नहीं देगा।

अमेरिका के इस कदम का चीन की इकोनॉमी पर जबरदस्त असर पड़ेगा। वर्ल्ड बैंक और दूसरे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस से उसे अब आसानी से और कम ब्याज पर लोन नहीं मिल सकेगा। चीन डेवलपिंग कंट्री स्टेटस की वजह से खुद तो आसान और सस्ता कर्ज लेता था, लेकिन गरीब देशों को कठोर शर्तों पर लोन देकर उन्हें कर्ज के जाल में फंसा लेता था।

अमेरिका के सभी सांसदों ने बिल के पक्ष में वोट किया

  • मार्च में पहली बार अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (जैसे हमारे यहां लोकसभा) में एक बिल लाया गया। इसकी खास बात यह थी कि इसका मकसद सिर्फ चीन पर लगाम कसना था।
  • बहरहाल, हुआ ये कि जब इस बिल पर वोटिंग हुई तो तमाम 415 सांसदों ने इस बिल (चाइना इज नॉट ए डेवलपिंग कंट्री एक्ट) के फेवर में वोट दिया। एक भी सांसद ने इसका विरोध नहीं किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक 9/11 हमले के बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब हर सांसद एक बिल के फेवर में था।
  • अब सीनेट (जैसे हमारे यहां राज्यसभा) ने भी बिना किसी फेरबदल के इस बिल पर मुहर लगा दी। जाहिर है डेमोक्रेट्स हों या अपोजिशन में बैठे रिपब्लिकन्स, दोनों ही चीन को सबक सिखाने के मूड में थे। चूंकि संसद में बिल पर एकराय है, लिहाजा प्रेसिडेंट जो बाइडेन भी फौरन मंजूरी दे देंगे।
  • अब इसका तकनीकी असर समझिए
  • अमेरिकी सीनेट में फॉरेन रिलेशन कमेटी होती है। इसकी पहल पर ही चीन का डेवलपिंग कंट्री स्टेटस छीना गया है। फ्यूचर में अमेरिकी सरकार या उसकी फंडिंग हासिल करने वाला कोई भी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन चीन को इकोनॉमी या टेक्नोलॉजी फ्रंट पर रियायत नहीं देगा।
  • इस बिल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन करेंगे। ये ब्लिंकन ही थे, जिन्होंने संसद में कहा था कि चीन अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी और विकसित देश (डेवलप्ड कंट्री) है। लिहाजा, उसके स्टेटस में बदलाव जरूरी है।
  • संसद ने माना कि चीन को अब सुविधाएं और राहत नहीं दी जा सकतीं, जो एक डेवलपिंग कंट्री को मिलती हैं। वो दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है। उसके पास बड़ी और ताकतवर फौज है। इसके अलावा उसने दुनिया के कई हिस्सों में अरबों डॉलर के इन्वेस्टमेंट किए हैं। बिल के मुताबिक ये शीशे की तरह साफ है कि चीन डेवलपिंग कंट्री स्टेटस का नाजायज फायदा उठा रहा है।
  • चीन खुद को सैन्य ताकत के रूप में दिखाना चाहता है, लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि वो अब भी अमेरिका से बहुत पीछे है। (फाइल)
  • चीन को कितना भारी पड़ेगा ये बिल
  • बिल की एक बात जानना जरूरी है। इसमें कहा गया है- चीन ने अमेरिका और दुनिया की आंखों में धूल झोंकी है। उसने डेवलपिंग कंट्री स्टेटस का नाजायज फायदा उठाया। हम उसे डेवलपमेंट असिस्टेंस यानी विकास के लिए मदद देते रहे, बेहद सस्ता लोन देते और दिलाते रहे और वो अमेरिका को ही चैलेंज करता रहा।
  • चीन ने जो सस्ता कर्ज हासिल किया, उसका इस्तेमाल ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ में किया गया। सस्ता कर्ज लेकर उसने इसे गरीब देशों को महंगी ब्याज दरों पर दिया। इसका नुकसान ये हुआ कि गरीब और विकासशील देश चीन के कर्ज जाल में फंसते चले गए। अब वो इन देशों की जमीन और संस्थानों पर कब्जा कर रहा है।
  • बिल के मुताबिक हैरानी की बात ये है कि UN जैसा दुनिया का सबसे बड़ा संस्थान भी चीन को डेवलपिंग कंट्री ही मानता है। गरीब देशों को इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन्स से मदद में जो तरजीह मिलती है, वो चीन भी हासिल करता है। उसे सस्ता लोन मिलता है, वर्ल्ड मार्केट में आसान एक्सेस मिलता है, टेक्निकल असिस्टेंस मिलती है। वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) और वर्ल्ड बैंक जैसे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस उसकी मदद करते हैं।
  • ताइवान की समुद्री सीमा के पास चीन की नेवी मौजूद है तो अमेरिका ने भी यहां अपने वॉरशिप तैनात कर दिए हैं। इससे टकराव बढ़ने की आशंका है। (फाइल)
  • क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
  • अमेरिकी डिफेंस डिपार्टमेंट के अफसर पैट्रिक क्रोनिन ने अप्रैल में ‘अल जजीरा’ चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था- चीन बेहद शातिर है। उसने डेवलपिंग कंट्री स्टेटस का फायदा उठाया और इसके जरिए दुनिया के इकोनॉमिक स्ट्रक्चर को तबाह कर दिया। गरीब देशों को कर्ज जाल में फंसा लिया।
  • हडसन इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर रिक जॉय कहते हैं- शी जिनपिंग और उनकी सरकार को लगता है कि दुनिया उनकी हरकतों को समझ नहीं पा रही है। ये उनकी सबसे बड़ी गलतफहमी है और यही उनके लिए तबाही का सबब बनेगी। इंडो-पैसिफिक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया उसका रास्ता रोक देंगे और वह इन चार देशों से जंग करने के बारे में सोच भी नहीं सकता।
  • सिंगापुर बेस्ड वर्ल्ड व्यू फोरम के एक्सपर्ट डॉक्टर शिन थियान ने कहा- चीन का डेवलपिंग कंट्री स्टेटस छीने जाने का मतलब साफ है कि अमेरिका अब चीन को और बर्दाश्त नहीं करेगा। आप देखेंगे कि अब चीन के कई प्रोजेक्ट्स पर अमेरिका और उसके सहयोगी देश किस तरह लगाम कसते हैं और चीन इनका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। सच्चाई ये है कि दुनिया आज भी डॉलर से चल रही है और चीन इसे रोक नहीं सकता।

5. यूक्रेन ने रूसी कब्जे से अपनी बिल्डिंग वापस लेकर लहराया झंडा, रूस के टॉप ऑफिसर की मौत

यह बिल्डिंग रूस ने अपने कब्जे में ले ली थी, जिसे यूक्रेन ने वापस छीन लिया। इसके ऊपर यूक्रेन का झंडा और पास में रूसी सानिकों के शव नजर आ रहे हैं।

यह बिल्डिंग रूस ने अपने कब्जे में ले ली थी, जिसे यूक्रेन ने वापस छीन लिया। इसके ऊपर यूक्रेन का झंडा और पास में रूसी सानिकों के शव नजर आ रहे हैं।

यूक्रेन की आर्मी ने नेसकुचने शहर में अपनी एक बिल्डिंग को रूस के कब्जे से छुड़ा लिया है। उस पर अपना राष्ट्रीय ध्वज लहराया है। इसके अलावा यूक्रेन ने रूस के टॉप ऑफिसर सर्गेई गोर्याचेव को मिसाइल से मार गिराया।

दूसरी तरफ, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जंग को लेकर एक बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि यूक्रेन से लड़ने के लिए उनके पास पर्याप्त हथियार नहीं हैं। पुतिन ने कहा कि इस जंग के दौरान हमारे पास कई चीजों की कमी आई है।

आज कच्छ के जखाऊ तट के पास टकरा सकता है ‘बिपरजॉय’

अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है। गुरुवार यानी आज शाम यह कच्छ जिले के जखाऊ पोर्ट और इससे लगते पाकिस्तान के इलाकों से टकराने जा रहा है। इस दौरान 125 से 150 किमी./घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने कच्छ और सौराष्ट्र के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए गुजरात सरकार ने इन क्षेत्रों के समुद्र तट से लगते 10 किलोमीटर के दायरे से 55 हजार से ज्यादा लोगों को निकालकर अस्थायी शिविरों में भेजा है। निकासी अभियान अभी जारी है। जो सूचनाएं मिल रही हैं, उससे मौसम विभाग ने कहा कि यह महातूफान लगातार कमजोर हो रहा है। तट से टकराने से पहले यह थोड़ा और कमजोर हो सकता है। लेकिन तबाही मचाने की इसकी क्षमता कायम है और बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि यह तूफान किस रफ्तार से टकराता है। उस दौरान सौराष्ट्र और कच्छ से लगते तटीय इलाकों में 3 मीटर तो कहीं 6 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इसकी वजह से निचले इलाकों में पानी भर सकता है।

एशियाई खेलों में भाग नहीं लेगी हिमा दास

भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास अप्रैल में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण चीन में आगामी एशियाई खेलों में भाग नहीं ले सकेगी। भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने बुधवार को इसकी पुष्टि की । 23 वर्ष की हिमा ने जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में 400 मीटर का व्यक्तिगत रजत पदक जीता था। वह स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाली महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम का भी हिस्सा थी। नायर ने कहा यह दुखद है कि वह अप्रैल में बेंगलुरु में इंडियन ग्रां प्री चार से एक दिन पहले चोटिल हो गई।

प्रसिद्ध सैक्सोफोन वादक शेरिगर का निधन

मशहूर सैक्सोफोन वादक अलेवूर सुंदर शेरिगर का बुधवार को उडुपी जिले के अलेवूर में उनके घर में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उडुपी क्षेत्र में शेरिगर पहले व्यक्ति थे जिन्होंने छात्रों को सैक्सोफोन वाद्य यंत्र बजाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने उडुपी-मंगलुरु क्षेत्र में हजारों छात्रों को यह वाद्य यंत्र बजाना सिखाया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें