अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

संक्षिप्त समाचार:बृजभूषण के खिलाफ POCSO में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल:एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत; ऑस्ट्रेलियाई संसद में सांसद का यौन उत्पीड़न

Share

बृजभूषण के खिलाफ POCSO में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल:पुलिस ने कहा कि उसे नाबालिग के आरोपों से जुड़े सबूत नहीं मिले। मामले में अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी।एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत; ऑस्ट्रेलियाई संसद में सांसद का यौन उत्पीड़न, अरब सागर से उठा चक्रवात ‘बिपरजॉय’ गुजरात की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार शाम यह जखाऊ बंदरगाह के पास से गुजर सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अभी भी तूफानी लहरों, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। चक्रवात का असर महाराष्ट्र से लेकर दक्षिण राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर दिखेगा।

WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर लगे यौन उत्पीड़न केस से जुड़ी रही। मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। इसमें पहलवानों के बयान को अहम आधार माना गया है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर क्रिकेट जगत से रही। एशिया कप टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान हो गया। भारत मैच खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा।

आज के प्रमुख इवेंट्स, …

  • बिहार में आज नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। 13 जून को जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह अब JDU विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाने के कयास हैं। अभी सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 29 मंत्री हैं। नीतीश ने भाजपा छोड़कर 11 अगस्त 2022 को RJD के साथ सरकार बनाई थी। लालू यादव के बेटे तेजस्वी डिप्टी सीएम बने थे। 16 अगस्त को कैबिनेट विस्तार हुआ था। 10 महीने बाद दूसरी बार कैबिनेट का विस्तार हो रहा है।

 गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ तट पर बिपरजॉय लैंडफॉल हुआ, 25 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलीं

बिपरजॉय की वजह से गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में तेज हवाएं चलीं। कोस्ट गार्ड ने 15 जहाज और 7 एयरक्राफ्ट तैयार रखे और 94 हजार लोगों को तटीय इलाकों से सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।

बिपरजॉय की वजह से गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में तेज हवाएं चलीं। कोस्ट गार्ड ने 15 जहाज और 7 एयरक्राफ्ट तैयार रखे और 94 हजार लोगों को तटीय इलाकों से सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।

चक्रवात बिपरजॉय शाम 6 बजकर 35 मिनट पर गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के तट पर लैंडफॉल हुआ। हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटे रहने की वजह से कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिरे। आसपास के इलाकों में NDRF की 27 टीमें तैनात रहीं। तूफान की वजह से पश्चिम रेलवे ने 99 ट्रेन रद्द कीं।

बिपरजॉय पिछले 25 साल में जून महीने में गुजरात के तट से टकराने वाला पहला तूफान है। इससे पहले 9 जून 1998 को एक तूफान गुजरात के तट से टकराया था। तब पोरबंदर के पास 166 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थी।

एशिया कप टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान, मैच खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा भारत

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के मैच पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। पाकिस्तान में टूर्नामेंट के सिर्फ 4 मैच होंगे। बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे। शुरुआती ग्रुप स्टेज के चार मैच पाकिस्तान में होंगे। इनमें एक ग्रुप से पाकिस्तान Vs नेपाल मैच और दूसरे ग्रुप से अफगानिस्तान Vs बांग्लादेश, अफगानिस्तान Vs श्रीलंका और बांग्लादेश Vs श्रीलंका मैच शामिल हैं। यानी पाकिस्तान में भारत का एक भी मैच नहीं होगा। फाइनल भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा।

31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच होने जा रहे इस टूर्नामेंट के कौन से मैच किस शहर में होंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।.

श्रीलंका में कौन-कौन से मैच होंगे
श्रीलंका में ग्रुप स्टेज से भारत Vs पाकिस्तान और भारत Vs नेपाल मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों ग्रुप से टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी। सुपर-4 के सभी मैच और फाइनल भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा।

विवादों में रही मेजबानी
एशिया कप के मौजूदा सीजन की मेजबानी विवादों में रही है। इसके आयोजन का जिम्मा पाकिस्तान को दिया गया था, लेकिन ACC प्रेसिडेंट और BCCI सचिव जय शाह ने पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान में भारतीय टीम भेजने से इनकार कर दिया था। ऐसे में विवाद खड़ा हो गया।

जानिए, एशिया कप को लेकर विवाद क्यों?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के कैलेंडर में 2023 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कैलेंडर जारी होते ही यह साफ कर दिया था कि टीम इंडिया खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। BCCI ने एशिया कप किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने को कहा था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नहीं माना।

हालांकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर कराने का प्रस्ताव भी दिया था। हाइब्रिड मॉडल के मुताबिक, भारत के मैच पाकिस्तान के अलावा किसी और देश में करा दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के बाकी मैच पाकिस्तान में होंगे। भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल भी पाकिस्तान के बाहर होगा। ग्राफिक्स में देखिए अगले 8 साल में भारत-पाक में होने वाले ICC के मेजर इवेंट्स…

टाइम लाइन से समझिए कब-क्या हुआ…?
पाकिस्तान को मेजबानी मिलने के बाद एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर हुए पूरे विवाद को सिलसिलेवार पॉइंट्स में जानिए…?

  • अक्टूबर 2022 : जय शाह का बयान- ‘पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम, न्यूट्रल वेन्यू पर होगा आयोजन।’
  • दिसंबर 2022 : PCB चेयरमैन रमीज राजा का शाह के बयान पर पलटवार, कहा- ‘मेजबानी छीनी तो एशिया कप नहीं खेलेगा पाकिस्तान। भारत भले न आए, लोकेशन नहीं बदलनी चाहिए।’
  • दिसंबर 2022 : टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रमीज राजा पद से हटे, नजम सेटी PCB चीफ बने। 
  • दिसंबर 2022 : मुखिया बदलते ही नर्म हुआ PCB।
  • जनवरी 2023: ACC ने जारी किया कैलेंडर, सितंबर में टूर्नामेंट के आयोजन का ऐलान हुआ।
  • जनवरी 2023: कैलेंडर लॉन्च पर विवाद, PCB ने कहा- हमें जानकारी नहीं दी। 
  • फरवरी 2023 : BCCI का प्रपोजल- न्यूट्रल वेन्यू पर टूर्नामेंट का आयोजन हो, पर बात नहीं बनी। 
  • अप्रैल-मई 2023: PCB ने ACC को हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव भेजा।

कर्नाटक में निरस्त होगा धर्मांतरण विरोधी कानून, किताबों से हटेंगे हेडगेवार-सावरकर से जुड़े चैप्टर

कर्नाटक की मौजूदा कांग्रेस सरकार ने पिछली भाजपा सरकार के धर्मांतरण विरोधी कानून को निरस्त करने का फैसला किया है। सिद्धारमैया सरकार 3 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में इससे जुड़ा एक विधेयक पेश करेगी।

यह जानकारी कर्नाटक के कानून और संसदीय मंत्री एच के पाटिल ने कैबिनेट मीटिंग के बाद दी। गौरतलब है कि एंटी कन्वर्जन लॉ BJP सरकार ने सितंबर 2022 में इसे लागू किया था।

इस कानून में क्या था
30 सितंबर से लागू हुआ कानून एंटी कन्वर्जन लॉ को दिसंबर 2021 में विधानसभा में पारित किया गया था, लेकिन विधान परिषद में पेश नहीं किया गया था जहां भाजपा के पास आवश्यक ताकत का अभाव था। मई 2022 में धर्मांतरण विरोधी कानून को लागू करने के लिए एक अध्यादेश जारी किया गया।

भाजपा सरकार में पारित हुए इस अधिनियम में धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार की सुरक्षा और गलत बयानी, बल, अनुचित प्रभाव, जबरदस्ती, प्रलोभन या किसी भी धोखाधड़ी के जरिए एक धर्म से दूसरे धर्म में गैरकानूनी धर्मांतरण पर रोक लगाने का प्रावधान था।

इसके अंतर्गत 25 हजार जुर्माने के साथ 3 से 5 साल की सजा होती थी। जबकि नाबालिगों, महिलाओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से जुड़े प्रावधानों के उल्लंघन पर 10 साल की कैद और 50 हजार जुर्माना लगता था।

कैबिनेट मीटिंग में इन बदलावों पर भी हुआ फैसला

  • कृषि उपज बाजार समिति (APMC) अधिनियम में किए गए बदलाव रद्द होंगे।
  • कन्नड़ और सोशल साइंस के लिए सप्लीमेंट्री बुक्स दी जाएंगी।
  • RSS के नेताओं, माधव सदाशिव गोलवलकर हेगड़ेवार और विनायक दामोदर सावरकर के चैप्टर स्कूली किताबों से हटाए जाएंगे।
  • दक्षिणपंथी वक्ता चक्रवर्ती सूलीबेले का लिखा चैप्टर भी हटाया जाएगा।
  • सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी सभी स्कूलों और कॉलेजों में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य होगा।

ऑस्ट्रेलियाई संसद में महिला सांसद का यौन उत्पीड़न, रोते हुए बोलीं- ये जगह औरतों के लिए सेफ नहीं

सांसद लिडिया थोर्प ने गुरुवार को रोते हुए संसद में कहा- मुझे अपने आरोप वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

सांसद लिडिया थोर्प ने गुरुवार को रोते हुए संसद में कहा- मुझे अपने आरोप वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला सांसद लिडिया थोर्प ने सांसद डेविड वैन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। लिडिया ने बताया कि उन पर सेक्शुएल कमेंट्स किए गए और गलत तरीके से छूआ गया। उनकी इस बात पर पूर्व महिला सांसद अमेंडा स्टोकर ने खुलासा किया कि 3 साल पहले डेविड ने उन्हें भी गलत तरीके से छूआ था।

ऑस्ट्रेलिया की संसद के बारे में ये बयान देने से ठीक एक दिन पहले थोर्प ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई सांसद डेविड वैन पर उनका यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद उन पर अपने आरोप वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा था।

तस्वीर ऑस्ट्रेलियाई सांसद डेविड वैन की है। बुधवार को लिडिया थोर्प ने इन पर सेक्शुएल एसॉल्ट के आरोप लगाए थे।

तस्वीर ऑस्ट्रेलियाई सांसद डेविड वैन की है। बुधवार को लिडिया थोर्प ने इन पर सेक्शुएल एसॉल्ट के आरोप लगाए थे।

मुझे ऑफिस से बाहर निकलने में डर लगने लगा था
लिडिया थोर्प ने बताया कि सेक्शुएल असॉल्ट का मतलब हर किसी के लिए अलग हो सकता है। उन्होंने कहा- मुझे ऑफिस से बाहर निकलने में भी डर लगता था। मैं पहले दरवाजे को थोड़ा सा खोलकर देखती थी कि बाहर कोई है तो नहीं। मैं जब भी बिल्डिंग में एंटर करती तो मैं किसी को साथ रखती थी।

लिडिया ने ये भी कहा कि उन्हीं की तरह कई और भी हैं जिनके साथ ऐसा हुआ, लेकिन वो अपना करियर खत्म होने के डर से आगे नहीं आईं। वहीं, एक पूर्व सांसद अमेंडा स्टोकर ने भी लिडिया का साथ दिया है। उन्होंने बताया कि 3 साल पहले डेविड वैन ने मुझे दो बार गलत तरीके से छूआ था।​​​​​​​

तस्वीर में निर्दलीय सांसद लिडिया थोर्प (सबसे बाएं), डेविड वैन (बीच में) और पूर्व सांसद अमेंडा स्टोकर को देखा जा सकता है।

तस्वीर में निर्दलीय सांसद लिडिया थोर्प (सबसे बाएं), डेविड वैन (बीच में) और पूर्व सांसद अमेंडा स्टोकर को देखा जा सकता है।

डेविड वैन ने आरोपों को खारिज किया
लिडिया थोर्प के लगाए गए सेक्शुएल एसॉल्ट के आरोपों को लिबरल पार्ची के सांसद डेविड वैन ने खारिज किया है। उन्होंने कहा- लिडिया ने मेरे बारे में जो कुछ भी कहा है वो सरासर गलत है। उनके आरोपों की जांच होनी चाहिए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष के नेता पीटर डटन ने डेविड को पार्टी रूम से बाहर कर दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि संसद में वो पार्टी के सांसदों के साथ नहीं बैठेंगे।

2021 से हैरेसमेंट के मामलों में उलझा है ऑस्ट्रेलिया का संसद
ऑस्ट्रेलिया का संसद 2021 से ही सेक्शुएल हैरेसमेंट के विवादों घिरा हुआ है। 2021 में ऑस्ट्रेलिया की सरकारी कर्मचारी ने अपने कलीग ब्रुस लेहर्मन पर आरोप लगाए थे कि उसने 2019 में शराब पीने के बाद ऑफिस के काउच पर उसका रेप किया था।

इसके बाद एक सरकारी इंक्वायरी में सामने आया था कि ऑस्ट्रेलिया की संसद में सेक्शुअल हैरेसमेंट और परेशान करने वाले कई मामले हैं। संसद में काम करने वाले हर तीन में से एक व्यक्ति ने कहा कि उनके साथ इस तरह की घटना हुई हैं। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक लिडिया थोर्प के मामले ने संसद को फिर से 2021 के डार्क पीरियड में पहुंचा दिया है।

दिल्‍ली के मुखर्जी नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में गुरुवार दोपहर भयानक आग लग गई। बिल्डिंग की खिड़कियों से कूदकर लोगों ने जान बचाई। तारों के सहारे लटककर लोग नीचे उतरते नजर आ रहे हैं। दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, बचाव कार्य जारी है।

दिल्ली पुलिस की 1000 पेज की चार्जशीट में बृजभूषण सिंह के लिए छिपी है बड़ी खुशखबरी

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नाबालिग पहलवान के यौन शोषण केस में दिल्ली पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी है। पटियाला हाउस कोर्ट में गुरुवार को पुलिस ने 550 पन्नों की यह रिपोर्ट दाखिल की।

वहीं 6 बालिग पहलवानों के यौन शोषण केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट पेश कर दी गई है। आरोपियों में असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर का नाम भी है।

चार्जशीट में पहलवानों के मजिस्ट्रेट के सामने बयान को अहम आधार माना गया है। बृजभूषण के खिलाफ करीब 7 गवाह मिले हैं। वहीं यौन शोषण की कथित जगह पर उनकी मौजूदगी के भी सबूत मिले हैं।

दरअसल, 7 महिला पहलवानों ने 21 अप्रैल को दिल्ली पुलिस में बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को 2 मामले दर्ज किए थे। पहला मामला 6 बालिग महिला पहलवानों की शिकायत पर था, जबकि एक केस नाबालिग की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

साक्षी मलिक और विनेश फोगाट की यह फोटो हरिद्वार की है। वे यहां गंगा में अपने मेडल बहाने पहुंची थीं। रेसलर्स इस साल जनवरी से आंदोलन कर रहे हैं।

साक्षी मलिक और विनेश फोगाट की यह फोटो हरिद्वार की है। वे यहां गंगा में अपने मेडल बहाने पहुंची थीं। रेसलर्स इस साल जनवरी से आंदोलन कर रहे हैं।

नाबालिग पहलवान ने बयान बदला, इसलिए पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दी
नाबालिग पहलवान के केस में दिल्ली पुलिस ने कैंसिलेशन रिपोर्ट में कहा, ‘जांच में यौन शोषण के कोई सबूत नहीं मिले हैं। इसलिए इस केस को बंद कर रहे हैं।’ दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि POCSO मामले में हमने शिकायतकर्ता यानी पीड़ित के पिता और स्वयं पीड़ित के बयानों के आधार पर मामले को रद्द करने के लिए कोर्ट से अपील की है।

नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में बयान बदल दिए। नाबालिग पहलवान ने कहा कि उसका यौन शोषण नहीं हुआ, बृजभूषण ने कुश्ती ट्रायल में भेदभाव किया था।

नाबालिग पहलवान के दो बार कोर्ट में बयान दर्ज किए गए। इस मामले में अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी। कोर्ट तय करेगा कि बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस चलेगा या नहीं।

बालिग पहलवानों के केस में इन धाराओं में चार्जशीट
दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि 6 बालिग पहलवानों के केस में हमने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धारा 354, 354-A और D के तहत चार्जशीट दाखिल की है। विनोद तोमर के खिलाफ धारा 109, 354, 354 (A), 506 के तहत चार्जशीट दायर की गई है। इस केस की अगली सुनवाई 22 जून को होगी।

बालिग पहलवानों केस की चार्जशीट की 5 अहम बातें

1. पुलिस ने पहलवानों के CrPC की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के आगे दिए बयान को चार्जशीट का प्रमुख आधार माना है।

2. बालिग पहलवानों ने जिस जगह पर उनके साथ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, वहां आरोपियों की मौजूदगी के सबूत मिले हैं।

3. पहलवानों ने पुलिस को जांच के दौरान सबूत के तौर पर 5 फोटो सौंपी हैं। इसके अलावा और भी डिजिटल सबूत दिए गए, उन्हें पेन ड्राइव में कोर्ट को सौंपा गया है।

4. चार्जशीट में करीब 25 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। 7 गवाहों ने पीड़ित बालिग पहलवानों के आरोपों का सपोर्ट किया है। बाकी आरोपियों के पक्ष में बोले हैं। ट्रायल के दौरान इनका क्रॉस एग्जामिनेशन होगा।

5. पुलिस ने कजाकिस्तान, मंगोलिया और इंडोनेशिया के कुश्ती संघों से उन जगहों की CCTV फुटेज और फोटो देने को कहा है, जहां महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। अभी ये नहीं मिले हैं। इनके मिलने पर पुलिस केस में सप्लीमेंट्री चालान पेश करेगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें