अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

फूटा किसानों का गुस्सा:वेयरहाउस फुल बता खरीदी रोकी तो किया चक्काजाम

Share

इंदौर

कदवाली खुर्द की सोसायटी के अंतर्गत राऊखेड़ी स्थित वेयर हाउस में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी हो रही है। मंगलवार शाम को अचानक खरीदी प्रभारी ने किसानों का माल तौलने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वेयर हाउस फुल हो गया है। इस पर किसान भड़क गए और उन्होंने मांगलिया रोड पर अपनी 20 से ज्यादा ट्रॉलियां खड़ी करके चक्काजाम कर दिया।

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अफसरों व पुलिस ने किसानों को समझाइश दी और उनकी ट्रॉलियों को वेयर हाउस के अंदर खड़ी करवाया। लगभग आधे घंटे चले इस घटनाक्रम में सड़क पर जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के के लिए राऊखेड़ी पर केवल उन किसानों का गेहूं तौला जा रहा था, जिनका रजिस्ट्रेशन 8 मई के पहले होने के साथ मैसेज गया था।

किसान बोले- हम किराए की ट्रॉलियां लेकर आए हैं, अब रात को आप मना कर रहे हैं तो हम कहां जाएंगे

किसान ने कहा- रजिस्ट्रेशन मैसेज की वैधता एक सप्ताह, इस दौरान उपार्जन केंद्र नहीं पहुंचते तो खरीदी नहीं होती

8 मई के बाद मैसेज वाले किसान भी इस वेयर हाउस पर पहुंच गए। इस पर खरीदी प्रभारी कल्याण सिंह ने कह दिया वेयर हाउस फुल हो गया है। किसानों ने कहा रजिस्ट्रेशन के मैसेज की वैधता एक सप्ताह रहती है। इस अवधि में उपार्जन केंद्र पर नहीं पहुंचते तो खरीदी नहीं होती। हम किराए की ट्रॉलियां लेकर आए हैं। अब रात को मना कर रहे हैं, कहां जाएंगे। इस केंद्र पर मेलखेड़ी, बड़ी कदवाली, व्यास खेड़ी, कदवाली खुर्द भी किसान आए थे।

आईपीसी बैंक के एमडी भी पहुंचे, कहा- बुधवार को किसानों का माल तुलवाकर गोदाम भेज दिया जाएगा

आईपीसी बैंक के एमडी सुधीर खरे ने बताया कि फिलहाल किसानों की ट्रॉलियों को सड़क से हटवाकर वेयर हाउस परिसर में खड़ा करा दिया है। हम डकाच्या में त्रिमूर्ति गोदाम में व्यवस्था कर रहे हैं। बुधवार को यहां पर किसानों का माल तुलवाकर उसे गोदाम में भेज दिया जाएगा। फिलहाल अगर जरूरत पड़ी तो इस वेयर हाउस में भी सीमेंटेड फर्श है। वहां पर भी माल को उतारा जा सकता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें