अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

विदेशी खजूर से गुलजार बुरहानपुर का मार्केट,₹3000 kg वाला खजूर

Share

 बुरहारपुर की खजूर मार्केट में इन दिनों ईराक-इरान से आई वैरायटी छाई हुई है. 120 रुपये से 3000 रुपये किलो तक का खजूर यहां मिल रहा है. दुकानदार का दावा है कि एक पीस खाने से पूरे दिन भूख नहीं लगेगी. रोजेदार बड़ी संख्या में ये वाला खजूर खरीद रहे हैं.

 मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में खजूर बाजार में विदेशी खजूर भी बिक रहे हैं. यहां पर ₹120 से लेकर ₹3000 kg तक का खजूर मिल रहा है. इराक और ईरान के खजूर भी लोग पसंद कर रहे हैं. क्विंटलों में रोजाना खपत हो रही है. बाजार के अमीर बागवान ने बताया कि यह जिले का सबसे बेस्ट खजूर बाजार है. हमारे यहां पर करीब 80 वैरायटी के खजूर मिल रहे हैं. हमारे यहां ऐसा खजूर भी है, यदि कोई व्यक्ति एक खजूर सुबह के समय में खा लेता है तो उसे दिनभर भूख नहीं लगती है. इस बाजार में करीब 50 से अधिक दुकानें हैं, जहां पर खजूर मिल रहे हैं.

इराक-ईरान वाले खजूर की डिमांड
लोकल 18 की टीम को खजूर दुकान संचालक अब्दुल सादिक बागवान ने बताया, बुरहानपुर जिले के पाला बाजार क्षेत्र में सबसे सस्ता खजूर बाजार लगा है. यहां पर कम दाम पर ड्राई फ्रूट और खजूर मिल रहे हैं. इस बार इराक और ईरान का खजूर बुरहानपुर जिले में सबसे अधिक डिमांड पर है. हमारे यहां पर ₹120 से लेकर ₹3000 किलो तक का खजूर है. रमजान की वजह से रोजदार खजूर से ही रोजा खोलते हैं, इसलिए क्विंटलों में खपत हो रही है. रोजदार सबसे अधिक इराक और ईरान के खजूर को खाना पसंद कर रहे हैं. क्योंकि, इस खजूर की खासियत होती है कि एक व्यक्ति यदि एक खजूर खा लेता है तो उसको सुबह से शाम तक भूख नहीं लगती है. रोजगार इस खजूर से ही रोजा खोलते हैं, इसलिए खजूर की डिमांड बढ़ रही है.

बाजार में 80 वैरायटी के खजूर 
बाजार में करीब 80 वैरायटी के खजूर मिल रहे हैं. इराक और ईरान से आने वाले खजूर की पांच तरह की क्वालिटी है. इसके दाम अधिक हैं, जो ₹3000 किलो तक हैं. लेकिन, इस खजूर की खासियत है कि यह खजूर करीब 3 से 4 इंच का होता है. लंबा होता है और इसमें गुठली छोटी निकलती है. देखने में काले कलर का होता है. लोग इसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. डॉक्टर भी गर्मी में खजूर खाने की सलाह देते हैं, इसलिए लोग उसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं.

रोजाना 1 टन खजूर की खपत
इन दिनों बुरहानपुर में विदेशी खजूर की डिमांड बढ़ गई है. रोजाना 1 टन से ज्यादा खजूर की खपत हो रही है. पूरे महीने में आकंड़ा 70 टन के करीब पहुंच जाता हैं. दुकानदार बताते हैं कि, पवित्र रमजान महीने में खजूर का खासा महत्व है, जिसके चलते यहां ईरान, इराक, इंडोनेशिया, सऊदी अरब सहित दुबई की खजूर बड़ी मात्रा में बिकती है. 1 महीने पहले से ही भारी मात्रा में खजूर बुलाते हैं. ताकि पूरे रमजान में खजूर की किल्लत महसूस न हो सके.

हर आम से लेकर खास व्यक्ति खजूर से रोजा इफ्तार करता है. बाजारों में 120 रुपये से लेकर 3 हजार प्रति किलो के दाम में खजूर उपलब्ध है. इस बार बच्चों के लिए चॉकलेट खजूर आ चुकी हैं, इसकी कीमत 25 रुपये प्रति नग हैं, जो बच्चों की पहली पसंद बन चुकी है.

in article image

खजूर, नान, लजीज पकवानों की दुकानें सजी
बुरहानपुर मुस्लिम अल्पसंख्यक बाहुल्य जिला है. यहां मुस्लिम समाज के लोग रमजान महीने में पूरे महीने भर रोजा रखते हैं. वह अल्लाह की पूरी शिद्दत से इबादत करते हैं. इस महीने में खजूर, नान सहित लजीज पकवानों की दुकानें सज जाती हैं. पूरा बाजार रोजदारों से गुलजार रहता है, मस्जिदों में नमाज और दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है, रोजेदार अल्लाह से देश में अमन चैन सहित खुशहाली की दुआएं मांगते हैं.

इसके अलावा रोजदार रोजा इफ्तार के लिए खजूर का सेवन करते हैं. ऐसे में खजूर व्यापारियों ने बाजारों में ईरान, सऊदी अरब और दुबई समेत कई अन्य विदेशी खजूर उपलब्ध कराई हैं, इससे रोजदार रोजा खोल रहे हैं. शहर के पाला बाजार व जय स्तंभ स्थित खजूर हाउस सहित अन्य दुकानों पर 80 से ज्यादा वैरायटी की खजूर बुलाई हैं.

in article image

80 से ज्यादा वैरायटी की खजूर मौजूद
खजूर व्यापारी समीर बागवानने बताया कि, ”पवित्र महीने रमजान में लगभग 70 टन खजूर बिकती है. लोग खजूर में बेस्ट क़्वालिटी और फ्रेश खजूर खाते हैं. यही वजह है कि इस साल बाजारों में 80 से ज्यादा वैरायटियों के खजूर बुलाई गई हैं. इसकी कीमत 120 से लेकर तीन हजार रुपये तक है. सबसे खास बात यह है कि इस खजूर को हर आम इंसान आसानी से खरीदता है, सभी खजूरे काफी स्वादिष्ट और पोष्टिक हैं.”

in article image

120 से 3000 तक की खजूर उपलब्ध
खजूर व्यापारी अब्दुल सादिक बताते हैं कि, ”माहे रमजान मुस्लिम समाज का पवित्र त्योहार है. इस महीने में पूरी शिद्दत से इबादत होती है. रोजदार रोजा रखते हैं, उनकी सेहत के लिए खजूर काफी फायदेमंद साबित होती है. हर आम और खास व्यक्ति खजूर का सेवन करता है, इसलिए 120 से तीन हजार रुपये किलो की खजूर उपलब्ध हैं. ताकि हर एक रोजेदार खजूर से रोजा इफ्तार कर सके. इस बार चॉकलेट खजूर उपलब्ध कराई है, यह खजूर 25 रुपये नग के हिसाब से बिकती है, जो बच्चों की पहली पसंद बन गई है.”

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें