अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 भू माफिया पर कार्यवाही कर जनसाधारण की जमीन को सुरक्षित करे जिला प्रशासन : अजय खरे

Share

रीवा। समाजवादी कार्यकर्ता समूह के संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे ने कहा है कि बड़े पैमाने पर सरकारी एवं गैर सरकारी जमीनों पर नाजायज कब्जे हो रहे हैं। फर्जी तरीके से जमीनी कागजात बनवाने और रजिस्ट्री होने की शिकायतें भी आए दिन सुनने को मिल रही हैं। खासतौर से रीवा शहर के इर्द-गिर्द बड़े पैमाने पर भू माफिया मकड़जाल आम आदमी के लिए सरदर्द बन गया है। फर्जी तरीके से जमीनी कागजात और एग्रीमेंट बनवाकर लोगों के खाली प्लाट और खेती की जमीनों को बेचने का भू माफिया खेल शुरू है। फर्जी दस्तावेजों एवं जमीनी फर्जीवाड़े की धरपकड़ होना बेहद जरूरी है। श्री खरे ने बताया कि अभी तक यह मान्यता रही कि नगदी की लूट होती है लेकिन जमीन सुरक्षित रहती है लेकिन देखने को मिल रहा है कि इधर जमीन चौहद्दी कराने के बाद भी असुरक्षित है। भू माफिया गिरोह भूस्वामी के बिना जानकारी के रजिस्ट्री कराकर किसी अन्य का नामांतरण तक करा लेते हैं। प्रभावित व्यक्ति को जब पता चलता है तो वह अनावश्यक मुकदमेबाजी में फंसकर बर्बाद होता है। श्री खरे ने कहा यदि प्रशासन इस मामले में सख्त हो जाए तो क्या मजाल है कि कोई व्यक्ति किसी की जमीन की तरफ ग़लत आंख उठा कर देख सके। लोगों की जमीन को विवाद की स्थिति में लाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। भू माफिया गिरोह के चलते जहां जमीन खरीदने वाले ठगे जाते हैं , वहीं वास्तविक भूस्वामी भी अनावश्यक मुकदमेबाजी का शिकार बनते हैं  ,यह स्थिति अत्यंत अप्रिय, आपत्तिजनक है।

लोकतंत्र सेनानी श्री खरे ने जिलाध्यक्ष रीवा एवं जिला पंजीयक से आग्रह किया है कि भूमाफिया के गंदे खेल का कोई भूस्वामी शिकार नहीं बनने पाए इस संबंध में प्रशासन की ठोस पहल बेहद जरूरी है । निश्चित रूप से इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे और बढ़ते भूमि अपराध का ग्राफ भी काफी नीचे गिरेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें