अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव मनाया

Share

देपालपुर निप्र। क्षेत्र में गारी गुर्जर – समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ में मनाया गया। नगर में गारी – गुर्जर समाजजनों ने दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया। रैली में समाज जनों के हाथ में भगवा ध्वज नजर आया और यहां ही इस रैली का आकर्षण केंद्र रहा। यह वाहन रैली श्री चौबीस अवतार मंदिर से प्रारंभ होकर कोर्ट चौराहा, बेटमा नाका, तहसील रोड़, चमन चौराहा, इन्दौर नाका, बस स्टैंड, बनेडिया नाका, गौतमपुरा रोड़, बिरगोदा, गोकलपुर, फरकोदा, मेढकवास होते हुए गौतमपुरा रुणजी पहुंची, जहां भूणा जी मंदिर पर महाआरती कर समापन किया गया। समापन के अवसर पर महाप्रसादी का वितरण हुआ। इस अवसर पर देपालपुर के हिंदूवीर राजेंद्र विक्रम चौधरी भी समाजजनों के साथ रैली में शामिल हुये।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें