अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सेंचुरी श्रमिकों का और मराल श्रमिकों का श्रमायुक्त कर्यालय, इंदौर में धरना

Share


आज सुबह से जारी करीबन 100 श्रमिक प्रतिनिधियों के धरने पर आकर उपायुक्त
महोदय दीक्षित जी ने श्रमिको की बात सुनी और सेंचुरी तथा मराल के मुद्दों पर उठाए
विवाद सम्बन्धी दोनो पक्षकारों को बुलाकर बैठक लेने का आश्वासन दिया।उन्होंने जो
श्रमिक सेंचुरी के कैम्पस में रहते है उनका पानी और बिजली काटने सम्बन्धी कल सुबह
मनजीत कम्पनी से बात करके बुनियादी सुविधाओं के बारे में आश्वासन दिया।


श्रमिक जनता संघ की तरफ से मेधा पाटकर के साथ ऊषा माहिले, ज्योति भदाने, दुर्गेश
खवसे, नवीन मिश्रा आदि ने आवाज उठाकर सवाल जवाब किया कि हमारी सुनवाई हो
चुकी है तो फिर से सुनवाई करके समय क्यों बढ़ाया जा रहा है। श्रमिकों ने इस पर कड़ी
आपत्ति उठाई कि राज्य सरकार सेंचुरी के अंदर रहने वाले श्रमिकों के बुनियादी अधिकार
के मामले में हस्तक्षेप नही कर रही है। आखिर में उपयुक्त ने इसी महीने में कल से ही 15
दिन के अंदर यह प्रक्रिया बढ़ाने का ठोस दावा किया है।


मराल कम्पनी के मैनेजमेंट से श्रमिकों पर श्रमिक जनता संघ से जुड़ने के बारे में जो
दबाव डाला जा रहा है, तथा श्र.ज.सं. के कार्यकारिणी सदस्यों को नोकरी से हटाया गया है,
विविध प्रकार के गैर कानूनी साजिशे चलाई जा रही है, जैसे झूठे आरोप लगाना, इन पर
भी विवाद दाखिल किया गया है। इस पर भी सुनवाई के बाद दोनों पक्षकारों को बुलाकर
बैठक का आश्वासन उपयुक्त ने दिया है।
श्रमिकों ने आगे का संघर्ष -कानूनी और मैदानी- अंतिम फैसले तक जारी रहेगा, इस
चेतावनी के साथ आज का धरना समाप्त किया गया है।
दुर्गेश खवसे, नवीन मिश्रा, सुखेन्द्र मड़ैया, राजेश खेते

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें