अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कोरोना काल में इनोवेटिव डायबिटीज केयर के लिए इंदौर के डॉ. भरत साबू को चैलेंजिंग टाइम्स नेशनल अवार्ड

Share

इंदौर

कोरोना और लॉकडाउन के दौरान कई डॉक्टर्स ने अपने आप को नई तकनीक के साथ जोड़कर मरीजों को इनोवेटिव तरीके से सेवाएं प्रदान की। इसमें डायबिटीज और खासकर इंसुलिन पर आधारित मरीजों को इनोवेटिव चिकित्सा देने के लिए शहर के डायबेटोलोजिस्ट डॉ. भरत साबू को भारत में डायबिटीज रिसर्च की सबसे बड़ी संस्था रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (RSSDI) ने वर्ष 2021 का चैलेंजिंग टाइम्स अवार्ड प्रदान किया है।
RSSDI ने यह अवार्ड डायबिटीज के क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों में कुछ नया करके मरीजों का स्वास्थ्य बेहतर करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दिया है। कोरोना काल में न केवल मरीजों बल्कि डॉक्टर्स को भी अपने इलाज के तरीकों में बदलाव करना पड़ा था। लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा समस्या इंसुलिन लेने वाले मरीजों को हुई क्योंकि उन्हें सामान्य तौर पर डायबिटीज लेवल के ऊपर-नीचे होने पर अपने इंसुलिन डोज को भी नियमित रूप से बदलना पड़ता है। लॉकडाउन के दौरान डॉक्टर्स के क्लीनिक की सेवाएं भी बाधित रही। इस दौरान शहर के डायबेटोलोजिस्ट डॉ. भरत साबू ने अपने मरीजों को वाट्सएप पर आधारित इंसुलिन टेक्निक का नया प्रयोग किया। मरीजों की डायबिटीज के लेवल को लगातार मॉनिटरिंग कर उनके इंसुलिन के डोज को भी बिना क्लीनिक पर बुलाए वाट्सएप पर ही संपर्क लगातार बदलाव कर कंट्रोल किया गया। इस काम का प्रभाव मरीज़ों के ब्लड शुगर कंट्रोल पर देखा गया और यह पाया गया की इस तकनीक से मरीज़ों को अधिक लाभ प्राप्त होता है। इस तरीके को सितम्बर में यूरोप में आयोजित यूरोपियन एसोसिएशन फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज के सालाना कांप्रेस भी सराहा गया था ।

RSSDI ने देशभर से हजारों डॉक्टर्स से कोरोनाकाल में इनोवेटिक चिकित्सा के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद देशभर से 21 डॉक्टर्स को ‘चैलेंजिंग टाइम्स अवार्ड’ के लिए चुना गया। इसमें डॉ. भरत साबू भी शामिल है। संस्था के भारत में 10,000 से अधिक सदस्य हैं। उन्हें यह पुरस्कार अहमदाबाद में हुई RSSDI की सालाना कांफ्रेस में प्रदान किया गया है। पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी, गोल्ड मैडल और 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। डॉ. साबू कोरोना काल के बाद भी इस इनोवेटिव प्रsक्टिस को लगातार जारी रखे हुए हैं और इसमें टेक्निक के साथ आगे और भी बदलाव करना चाहते है ताकि मरीजों को न केवल आसानी हो बल्कि उनकी डायबिटीज भी लगातार कंट्रोल में रहे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें