अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में गाइडलाइन में बदलाव:किराना, सुपर मार्केट और फल-सब्जी की दुकानें सुबह 6 से शाम 4 बजे तक खुल सकेंगी, दूध डेयरी पूरे दिन खुली रहेंगी

Share

इंदौर

इंदौर में प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू में छूट बढ़ा दी है। अब किराना-ग्रोसरी और फल-सब्जी की दुकानें सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक खोली जा सकेंगी। इसी समयावधि में सब्जी-फल के ठेले भी लग सकेंगे। दूध डेयरी सुबह 6 से शाम सात बजे तक यानी पूरे दिन खुली रख सकेंगे। प्रशासन ने कम समयावधि में मार्केट में होने वाली भीड़ के चलते यह रास्ता निकाला है। यह आदेश 14 अप्रैल से लागू हो जाएगा। इससे पहले फल-सब्जी आदि की दुकानें तीन घंटे ही खुलती थीं। इस कारण लोग उमड़ पड़ते थे जिससे कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया।

इंदौर: पिछले साल पूरे अप्रैल में 1400 मरीज और अब एक दिन में 1552

इंदौर में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 1,552 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 6 लोगों की मौत हो गई। पिछले साल पूरे अप्रैल महीने में करीब 1,400 मरीज मिले थे, लेकिन इस बार एक दिन में ही उससे ज्यादा मरीज सामने आ गए हैं। हालांकि सोमवार को रिकॉर्ड सैंपल जांचे गए। अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 8,553 सैंपल की जांच हुई। पॉजिटिव रेट बढ़कर 18% पर पहुंच गया है।

इधर, कोरोना संक्रमण के कारण लगातार प्रतियोगी परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। मप्र लोक सेवा आयोग ( पीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा के बाद अब राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा भी स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 18 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन वर्तमान हालत देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है। इसके पहले MP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं भी जून तक टाल दी गई हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें