अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बदलते रंग

Share

बदलते हुए रंगों के साथ
बदलते हुए
अपने लोग देखे हैं।
चेहरे पर नकाब ओढ़े
सीने पर वार करते
अपने ही लोग देखे हैं।
हरे रंगों जैसी
अब लोगों के दिलों में
हरियाली कहाँ ?
अपने ही लोग
खंजर फेर
ह्रदय तल को
बंजर करते देखे हैं।
रंगों की बौछार
फैली है हर जगह
फिर भी
गिरगिट की तरह
रंग बदलते
अपने रिश्तेदार देखे हैं।
करते होंगे मोहब्बत वो
शायद किसी और से,
हमने अपने लिए तो
उनके चेहरे पर
नफ़रत के बदलते
नए-नए रंग देखे हैं।

राजीव डोगरा
(भाषा अध्यापक)
गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा
पता-गांव जनयानकड़

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें