अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

खजराना गणेश मंदिर में सस्ता ठिकाना, 400 में AC रूम का ऑफर

Share

इंदौर से शहर में रोजाना हजारों लोग आते हैं और जाते हैं कुछ लोग शहर में ठहरते भी हैं लेकिन महंगा होटल हर किसी के बजट में नहीं होता और धर्मशाला में सुविधा नहीं मिल पाती. लेकिन यहां आज हम आपको एक ऐसा स्टेट बताने जा रहे हैं जो न केवल आपके बजट में भी रहेगा बल्कि साथ साथ यहां पर आपको सारी लग्जरी सुविधाएं भी मिलती है वो भी मात्र 400 रुपए में.‌ दरअसल, इंदौर के खजराना गणेश मंदिर परिसर में ही भक्तों के लिए एक बेहद शानदार और सर्वसुविधायुक्त भक्त निवास बना हुआ है. इसे देखने पर ही यह किसी लग्जरी होटल से काम नहीं लगता. इस तीन मंजिला इमारत को आधुनिक जरूरतों और धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो सर्व सुविधा युक्त है. यहां हर कमरे में AC, गीजर, पंखा डबल बेड उपलब्ध हैं.

21 वीआईपी कमरे बनें
खजाना के इस वक्त निवास में कुल 21 वीआईपी कमरे बनाए गए हैं, जो पूरी तरह हवादार और साफ-सुथरे हैं. वहीं, समूह में रुकने वाले लोगों के लिए 9 डॉरमेट्री बनाई गई है. कुल मिलाकर एक बार में 70 से ज्यादा लोग यहां आराम से ठहर सकते हैं. डिसक्स स्तर के कमरे का‌ किराया 2100 रुपए है जिसमें डबल बेड और सिंगल बेड दोनों उपलब्ध है जबकि डॉरमेट्री में मात्र ₹400 देकर आप रुक सकते हैं. इसके अलावा मंदिर में एक बड़ा डाइनिंग हॉल और बैठक रूम भी बनाया गया है.

दूसरे राज्यों और शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं को हमेशा मंदिर के पास अच्छी जगह रुकने की कमी खलती थी. इसी को ध्यान में रखते हुए दानदाताओं और मंदिर समिति के सहयोग से करीब 3 साल की मेहनत के बाद इस भव्य सदन को खड़ा किया गया है. इसका नाम भक्त सदन रखा है. सदन का रख रखाव मंदिर समिति ही करती है. भक्त निवास के पास ही मंदिर का अन्नक्षेत्र भी है जहां जाकर लोग प्रसादी ग्रहण कर सकते हैं.‌ प्रबंधन समिति ने बताया कि भक्त निवास को वैसे ही तो भक्तों की सुविधा के लिए बनाया गया है, लेकिन बाहर से आने वाले लोग भी यहां कर सकते हैं. हालांकि, उनके पास इंदौर नहीं बल्कि यहां से बाहर का पहचान पत्र होना चाहिए

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें