अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*आज से छठ महापर्व का शुभारंभ; IMD बोला- 27 से भारी बारिश का अलर्ट; क्रिकेट में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया*

Share

आज की बड़ी राष्ट्रीय खबरों में लोकआस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ और भारत की तरफ से संयुक्त सैन्य अभ्यास के मद्देनजर 12 दिनों के लिए जारी NOTAM सबसे अहम रहे। मौसम विभाग की तरफ से जारी 27 अक्तूबर से भारी बारिश का पूर्वानुमान भी सुर्खियों में रहा। खेल जगत में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत सिडनी वनडे मैच सुर्खियों में है। इसके अलावा तिब्बत में चीन के मिसाइल बेस के विस्तार से जुड़ी सेटेलाइट तस्वीरों की खबर, यंगून से दिल्ली आई महिला के पास से 997 ग्राम सोना जब्त किए जाने की घटना भी चर्चा में है। जम्मू-कश्मीर में पुलिस के सामने धर्म प्रचारकों पर हमले की खबर के अलावा बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी सभी राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार की खबरों ने भी सुर्खियां बटोरीं। उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ सड़क हादसा, परमाणु, परवेज मुशर्रफ और पाकिस्तान को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी- सीआईए के अधिकारी का बयान भी चर्चा में रहा। अंतरराष्ट्रीय खबरों में कोलंबिया और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की खबर भी सुर्खियों में रही। दिल्ली में सबसे बड़े साइबर अपराध की खबर और अमेरिकी दबाव में कनाडा के झुकने की खबर भी चर्चा में रही।

आज से आस्था का महापर्व छठ आरंभ, जानें नहाय-खाय के नियम, विधि और महत्व

लोकआस्था के महापर्व छठ का आगाज आज से हो रहा है। नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना करने वाले श्रद्धालु इस चार दिवसीय महापर्व का शुभारंभ करेंगे। आस्था का चरम और पवित्रता की पराकाष्ठा वाले इस व्रत के लिए लोग जलाशयों में जाकर सूर्य की उपासना करते हैं। 

नहाए-खाए का महत्व

नहाए-खाए का दिन छठ पूजा का पहला और सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। यह दिन पवित्रता, अनुशासन और श्रद्धा का प्रतीक है। इस दिन व्रती महिलाएं सुबह सूरज की पहली किरण के साथ स्नान कर शुद्ध मन और शरीर से पूजा करती हैं। सूर्य भगवान की उपासना करने से घर और परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

 छठ पूजा की तैयारियों के बारे में दिल्ली महापौर राजा इकबाल सिंह

छठ पूजा की तैयारियों के बारे में दिल्ली महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा, “दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम मिलकर काम कर रहे हैं। हमारा मानना है कि छठ के पावन पर्व के लिए घाट साफ-सुथरे और व्यवस्थित होने चाहिए। लाखों लोग आएंगे। ताकि किसी भी तरह की गंदगी न हो और किसी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है।”

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के आसार, 27 से भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से सर्दी बढ़ी

Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events

27 अक्तूबर के बाद भारी बारिश का अलर्ट 

बंगाल की खाड़ी में बने एक नए निम्न दबाव क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 27 अक्तूबर से अगसे तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी और बारिश के चलते सर्दी ने दस्तक दी। तीनों जगह तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। 

बंगाल की खाड़ी में बने एक नए निम्न दबाव क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 27 अक्तूबर से अगसे तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी और बारिश के चलते सर्दी ने दस्तक दी। तीनों जगह तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि यह सिस्टम पिछले कुछ घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है और इसी दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, यह 25 अक्तूबर तक कम दबाव, 26 अक्तूबर तक अधिक कम दबाव और 27 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।

मोहंती ने कहा कि फिलहाल यह बताना जल्दबाजी होगी कि तूफान कहां लैंडफॉल करेगा, लेकिन ओडिशा में 27 से 29 अक्तूबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। खास तौर पर तटीय जिलों में इसका ज्यादा असर पड़ेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 12 जिलों, शनिवार और रविवार को 21 जिलों और सोमवार को पूरे राज्य में यलो एलर्ट जारी किया है।

ओडिशा के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि राज्य सरकार हालात पर नजर रखे हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, अक्तूबर महीना आमतौर पर चक्रवातों के लिए संवेदनशील होता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार पूरी तैयारी में है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और हावड़ा जिलों में 28 से 30 अक्तूबर के बीच भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 28 अक्तूबर को कोलकाता और हावड़ा में गरज के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में भी 29 और 30 अक्तूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

चेन्नई समेत प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग ने दो-तीन दिन में प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्तूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रह सकती है। वहीं, कुड्डालोर, पुडुचेरी, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जैसे जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। 

जम्मू-कश्मीर में आज से बादल छाने और बर्फबारी के आसार
जम्मू-श्रीनगर में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप तो रात में ठंडी हवा ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार तीन नवंबर तक बादल छाए रहने के आसार हैं। 28 अक्तूबर को हल्की बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बर्फबारी का अलर्ट : हिमाचल के अधिकतर क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 27 अक्तूबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बदले मौसम के बीच न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 अक्तूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से राज्य में फिर से बारिश-बर्फबारी का दाैर शुरू हो सकता है। 28 से 30 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार रात को ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0, कुकुमसेरी में 1.0, कल्पा में 3.1, नारकंडा में 4.2, मनाली में 5.4, रिकांगपिओ में 6.3, कुफरी में 8.1, भुंतर में 8.5, सोलन में 10.0, ऊना में 11.4, हमीरपुर में 11.7, धर्मशाला में 12.1, मंडी में 12.5, कांगड़ा में 13.0, बिलासपुर में 14.2 और नाहन में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गंगोत्री-यमुनोत्री की पहाड़ियों पर बर्फबारी
उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को गंगोत्री व यमुनोत्री और बदरीनाथ की ऊपरी पहाडि़यों पर बर्फबारी हुई थी, जिससे निचले इलाकों में बारिश हुई, इस वजह से उत्तरकाशी, हर्षिल और जोशीमठ क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है। हालांकि शुक्रवार को सभी जगह तेज धूप निकलने से मौसम खुशगवार रहा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई है।

केरल में बारिश से भारी तबाही पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े
केरल में पिछले 24 घंटे से जारी भारी बारिश और तेज हवाओं ने कई जिलों में पेड़ गिरने, बिजली की तारें टूटने, घर और वाहनों को नुकसान पहुंचाने के साथ यातायात में बाधा उत्पन्न कर दी। शुक्रवार को भी बारिश जारी रही, जिससे राज्य के निचले इलाकों में जलभराव और कई नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया। पालक्कड़ जिले में वालायार, मलमपुझा, मूळथारा और चुलियार जैसी कई झीलों के जलस्तर अपने अधिकतम सीमा के करीब पहुंच गए, जिसके चलते अधिकारियों ने डेम के शटर कुछ सेंटीमीटर खोल दिए। 

त्रिशूर जिले में भी पीची डेम के चार स्पिलवे शटर खोले गए। मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कन्नूर और कासरगोड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत इन जिलों में 11 से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और 50 किमी/घंटा तक तेज हवाओं के साथ कड़कड़ाती बिजली और गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने नागरिकों को सावधानी बरतने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में हो सकते हैं बदलाव, गेंदबाजी आक्रमण को देनी होगी धार

Top News Big Headlines Chhath IMD rain alert Ind v Aus in cricket bihar elections Global and other misc events

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा चुकी है और अब दोनों टीमों के बीच शनिवार को तीसरा मैच खेला जाना है। भारत की नजरें क्लीन स्वीप होने से बचने पर टिकी होंगी। भारत ने अब तक तीन तेज गेंदबाज और तीन ऑलराउंडर के साथ उतरने का फैसला किया जो उसके लिए कारगार साबित नहीं हुआ है। भारत के पास सीरीज में पाने को कुछ नहीं है इसलिए यह संभव है कि टीम प्रबंधन प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकता है।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा चुकी है और अब दोनों टीमों के बीच शनिवार को तीसरा मैच खेला जाना है। भारत की नजरें क्लीन स्वीप होने से बचने पर टिकी होंगी। भारत ने अब तक तीन तेज गेंदबाज और तीन ऑलराउंडर के साथ उतरने का फैसला किया जो उसके लिए कारगार साबित नहीं हुआ है। भारत के पास सीरीज में पाने को कुछ नहीं है इसलिए यह संभव है कि टीम प्रबंधन प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकता है। 

दोनों मैचों में चुनौती नहीं दे सका भारत
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती दोनों मैचों में चुनौती नहीं दे सका। इस दौरान गेंदबाजों ने काफी निराश किया और दोनों ही मैच में लक्ष्य का बचाव नहीं किया जा सका। पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में बारिश ने काफी प्रभाव डाला, लेकिन एडिलेड में भी गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। वहीं, फील्डिंग में भी भारत ने कुछ गलतियां की। अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों ने आसान से कैच छोड़े जिससे ऑस्ट्रेलिया को जीवनदान मिले। भारतीय टीम को अपनी फील्डिंग में सुधार की जरूरत है। 

IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia Playing XI, Captain and Vice-Captain Players List News in Hi

रोहित-कोहली पर रहेंगी नजरें
जब से यह सीरीज शुरू हुई है सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा और विराट कोहली पर ही चल रही है। संभवत: इन दोनों दिग्गजों का यह आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा है, ऐसे में रोहित-कोहली को खेलता देखने के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर प्रशंसकों का जमावड़ा लगने की उम्मीद है। रोहित ने जहां पहले मैच में सस्ते में आउट होने के बाद दूसरे मैच से दमदार वापसी की और अर्धशतक लगाया। वहीं, कोहली लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए। कोहली से सिडनी में बड़ी पारी खेलने की उम्मीद रहेगी। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि सीरीज समाप्त होने के बाद रोहित और कोहली अपने वनडे भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला लेते हैं या नहीं। 

IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia Playing XI, Captain and Vice-Captain Players List News in Hi

हार्दिक की खल रही कमी
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह नीतीश रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका मिला, लेकिन वह दोनों मैचों में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। गेंदबाजी में भी भारत को हार्दिक की कमी खल रही है। नीतीश ने अपने करियर में अब तक यही दो वनडे खेले हैं, इसलिए उन्हें आंकना जल्दबाजी होगी। लेकिन अगर नीतीश को वनडे में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें प्रभावित करना होगा क्योंकि हार्दिक की वापसी के बाद उनके लिए जगह बरकरार रखना मुश्किल हो सकता है। 

IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia Playing XI, Captain and Vice-Captain Players List News in Hi

कुलदीप यादव

कुलदीप को मिलेगा मौका?
भारतीय टीम तीसरे वनडे के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव कर सकती है। टीम प्रबंधन की कोशिश गेंदबाजी आक्रमण को धार देने की होगी, ऐसे में कलाई के स्पिनर कुलदीप की जगह प्लेइंग-11 में बन सकती है। कुलदीप को वाशिंगटन सुंदर की जगह एकादश में लाया जा सकता है। वहीं, हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में मौका मिल सकता है। हर्षित दूसरे वनडे में कुछ दिक्कतों का सामना कर रहे थे और पूरी तरह फिट नजर नहीं आ रहे थे। भारत ने अब तक स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर पर डाली है जो अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, लेकिन यह दोनों गेंदबाजी में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को उन्हें खेलने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है। वहीं, नीतीश जैसे बल्लेबाज को आठवें नंबर पर उतारना सही रणनीति नहीं लगती है। गेंदबाजी में भी वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे।

IND vs AUS Dream11 Prediction: India vs Australia Playing XI, Captain and Vice-Captain Players List News in Hi

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव/वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। 
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, जोश हेजलवुड।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें