अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे गोवर्धन, पत्नी संग की सप्तकोसीय परिक्रमा

Share

मथुरा । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानसपत्नीक शुक्रवार देररात गोवर्धन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना सिंह के साथ दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और बाद में ई-रिक्शा से गिरिराजजी परिक्रमा लगाकर मनौती मांगी।

देर रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ सड़क मार्ग से एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोवर्धन पहुंचे। मुख्यमंत्री के यहां विंगस्टन होटल पहुंचने पर भाजपा विधायक ठा. मेघ श्याम सिंह, आईजी नचिकेता झा, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडेय ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ई-रिक्शा से दानघाट मंदिर पहुंचे और गिरिराजजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ई-रिक्शा से तो पत्नी साधना ने पैदल गिरिराज परिक्रमा लगाई। इस दौरान चौहान दंपति पूरी तरह भक्ति भाव में नजर आए। (एजेंसी, हि.स.)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें