अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

IGI एयरपोर्ट, New Delhi में छोले भटूरे की प्लेट 812 रुपए की

Share

IGI एयरपोर्ट, New Delhi में छोले भटूरे की प्लेट

आइये इसकी कुछ विशेषताओं (Characteristics) का जिक्र करते हैं :-

इसकी कीमत की बात करें तो यह मात्र 750 रुपए की एक Plate है। जिसमें 12 ग्राम प्याज, 7 ग्राम अचार, 65 ग्राम छोला और 2 पीस प्यारा मैदा वाला भटूरा है।

Tax जोड़कर इसका मूल्य मात्र 812 रुपए हो जाता है। अब इसका review करते हैं, खाने में औसत से कम अच्छा भटूरा काफी Oily तो नहीं था।

छोले में मसाला भरपूर था पर नमक कम था। इसके पीछे एक तर्क दिया जाता है की Aeroplane में बड़े लोग सफर करते हैं इसलिए नमक कम डाला जाता है क्योंकि Elite Class लोगो को BP की दिक्कत होती है इसलिए जिसे जरूरत हो वो अपने हिसाब से नमक डाल लें।

और हां ये नमक भी आप को “Salt Spice Blend” नाम के packet में मिलेगा जिसके लिए मात्र 32 रुपए अलग से देने होंगे। 😅

यह सुनने के बाद ऐसा लगा कि एक Pouch नमक जेब में भर कर रख लेना चाहिए था।

बस तो इतना पैसा देने के बाद आप को छोला दुबारा नहीं मिलेगा और अगर लेना है तो 350 रुपए का सिर्फ 1 कटोरी छोला ले लीजिए। लेकिन इस बार इसमें आलू का टुकड़ा झट से गायब होगा।

सब खाने-पीने के बाद आपको Tissue Paper तो भर-भर के मिलेगा। लेकिन अगर आपको पानी पीना है तो 100 रुपए का आधा लीटर पानी लेना होगा वो Free नहीं मिलेगा। 😀

इतना सबके बाद भी अचर्ज़ की बात यह है कि यह बड़ा Cafe हो या छोटी Coffe Shop, एयरपोर्ट पर लोग भर-भर के खा रहे हैं।

दिल में एक टीस थी कि खाना काफी महंगा है लेकिन खुद को तसल्ली भी देनी थी की हम Airport पर हैं और हमारी औकात यह खाने की है। 😬

लेकिन सच बोले तो हमें इस Trend को बदलना चाहिए। दिल खोल कर घर का बना खाना लेकर ही एयरपोर्ट पर आइये। कोई मनाही भी नहीं है खाने की आप दबा कर खाइये। 🤷‍♂️

लेकिन हम लोग ऐसा नही करते हैं क्योंकि ऐसा करते समय हम Middle Class लगते हैं और चाहते हैं कि लोग हमें बड़ा अमीर आदमी समझें। इस दिखावे के चक्कर में हम अपना पैसा बरबाद करते हैं। और Ambani Adani Companies की जेब भरते हैं।

खैर ऐसा चलता रहता है। कुल मिलाकर छोला-भटूरा 812 रुपए लायक था। 😬🫠

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें